---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Budh Gochar 2024: अक्टूबर में बुध के डबल राशि परिवर्तन से पलटेगी 5 राशियों की किस्मत, हर फील्ड में मिलेगी सफलता!

Budh Gochar 2024: अक्टूबर 2024 के महीने में बुध दो बार राशि परिवर्तन कर अपनी चाल बदलेंगे, जिसका असर सभी राशियों पर पड़ेगा। लेकिन बुध ग्रह के इस दोहरे गोचर से 5 राशियों के जातक मालामाल हो सकते हैं। आइए जानते हैं, ये 5 भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

---विज्ञापन---

Budh Gochar 2024: वैदिक ज्योतिष में बुध ग्रह को सबसे तेज गति से, चंद्रमा को छोड़कर, गोचर करने वाला ग्रह माना गया है। ग्रहों के राजकुमार कहे जाने वाले बुध का मानव जीवन से सीधा संबंध है। वे बुद्धि-विवेक, वाणी, वार्तालाप और संचार, तर्क क्षमता, मित्रता, साझेदारी, व्यापार, धन लाभ, मनोरंजन, हास्य-व्यंग्य आदि के स्वामी ग्रह हैं। बुध के राशि परिवर्तन का देश-दुनिया, मौसम, प्रकृति और सभी राशियों पर गहरा असर होता है।

अक्टूबर 2024 के महीने में बुध दो बार राशि परिवर्तन कर अपनी चाल बदलेंगे। इस महीने की 10 तारीख को बुध ग्रह कन्या राशि से निकल कर तुला राशि में प्रवेश करगें। इसके बाद वाणी और व्यापार के देवता 29 अक्टूबर को तुला राशि को त्याग कर वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे। अक्टूबर महीने में बुध ग्रह के डबल राशि परिवर्तन का यूं तो सभी राशियों पर असर होगा, लेकीन इससे 5 राशियों की किस्मत पलट सकती है। आइए जानते हैं, ये 5 लकी राशियां कौन-सी हैं?

---विज्ञापन---

बुध के डबल राशि परिवर्तन का असर

मिथुन राशि

आपको व्यापार में नए अवसर मिलेंगे। आय में वृद्धि के योग बन रहे हैं। नौकरी में पदोन्नति मिल सकती है। धन कमाने के नए रास्ते खुलेंगे। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। पढ़ाई में मन लगेगा और अच्छे परिणाम मिलेंगे। मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। संचार कौशल में सुधार होगा।

कन्या राशि

आपके उचित प्रयास से व्यापार में स्थिरता आएगी। आय में वृद्धि होगी। नौकरी में सफलता मिलेगी। धन लाभ के योग बन रहे हैं। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। स्टूडेंट जातकों को प्रतियोगिता परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। बुद्धि और विवेक में वृद्धि होगी।

---विज्ञापन---

तुला राशि

व्यापार में विस्तार होगा। आय में वृद्धि होगी। जॉब करने और धन कमाने के प्रयास में आप सफल होंगे। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। धन लाभ होगा। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। अच्छे खानपान की वजह से आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आपकी रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। इससे आपको धन लाभ भी होगा।

धनु राशि

व्यापार और इनकम: व्यापार में लाभ होगा। आय में वृद्धि होगी। नौकरी में सफलता मिलेगी। धन लाभ के योग बन रहे हैं। रिलेशनशिप और पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। स्टूडेंट जातकों को हायर एजुकेशन के लिए अच्छे अवसर मिलेंगे। स्वास्थ्य का साथ प्राप्त होगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

---विज्ञापन---

मीन राशि

आपके व्यापार में विस्तार होगा। आय में वृद्धि होगी। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। धन लाभ होगा। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। स्टूडेंट जातकों की रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आध्यात्मिक ज्ञान में रुचि बढ़ेगी। आपके अच्छे कामों से आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

ये भी पढ़ें:

---विज्ञापन---

 

First published on: Oct 05, 2024 10:58 PM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

श्यामनंदन पिछले 20 से अधिक वर्षों से पत्रकारिता और कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में सक्रिय हैं। वर्तमान में वे News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं, जहां उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को सटीक, सरल और उपयोगी जानकारी मिल सके। उन्होंने बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई की है और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से ज्योतिष का सांगोपांग अध्ययन किया है। वे इस क्षेत्र में गहरी विशेषज्ञता रखते हैं और स्वयं एक प्रगतिशील ज्योतिषविद हैं, जो साल 2015 से धर्म और ज्योतिष विषय पर लगातार लिख रहे हैं। धार्मिक परंपराओं, वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर, राशिफल, अंक ज्योतिष, वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र, व्रत-त्योहार, पूजा-पद्धति और आध्यात्मिक विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पहचान है। डिजिटल मीडिया, SEO और कंटेंट रणनीति की उन्हें गहरी और अच्छी समझ है।

संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 𝕀𝕟 ~ LinkedIn:
https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 𝕏 ~ Twitter/X: @Shyamnandan_K 𝔽 ~ facebook: https://www.facebook.com/shyamnandank73

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola