Budh Double Gochar: बुध ग्रह सितंबर 2024 में दोहरा यानी डबल गोचर रहे हैं। बुधवार 4 सितंबर को दोपहर में 11 बजकर 52 मिनट पर जहां वे कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में प्रविष्ट होंगे, वहीं सोमवार 23 सितंबर की सुबह 10 बजकर 15 मिनट से वे कन्या राशि में गोचर करेंगे। शुभ ग्रहों में शामिल बुध के इस डबल गोचर यानी राशि परिवर्तन का असर यूं तो सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन 5 राशियों पर इसका बेहद सकारात्मक प्रभाव पड़ने के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं, ये 5 भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं और इन राशियों के जातकों के जीवन पर क्या पॉजिटिव प्रभाव पड़ने की प्रबल संभावना है?
बुध ग्रह का जीवन में महत्व
बुध ग्रह वैदिक ज्योतिष में बेहद महत्वपूर्ण हैं और उन्हें नवग्रहों में ‘राजकुमार’ की पदवी दी गई है। उन्हें बुद्धि, तर्क, संचार, धन, व्यापार, शिक्षा, लेखन, प्रेम संबंध, मनोरंजन और सुख-मौज आदि का कारक ग्रह माना गया है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कुंडली में बुध ग्रह की स्थिति व्यक्ति के पर्सनालिटी, बातचीत और संचार कौशल के साथ जीवन के महत्वपूर्ण पहलुओं को प्रभावित करती है। बुध के राशि परिवर्तन से जीवन के इन सभी पहलुओं पर व्यापक असर होते हैं।
बुध ग्रह के डबल गोचर का राशियों पर असर
ये भी पढ़ें: Hariyali Teej 2024: मां पार्वती को लगाएं इन 5 चीजों का भोग, प्रसन्न हो देंगी अखंड सौभाग्य का वरदान
मेष राशि
व्यवसाय करने वाले जातकों इस समय में विशेष लाभ होगा। व्यापार से प्राप्त आय में दोगुनी वृद्धि होने की संभावना है। करियर की तलाश कर रहे जातकों को नए अवसर प्राप्त होंगे। स्टूडेंट्स जातकों को एग्जाम में अच्छे नंबर आने के योग हैं। आपका स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों का इन्क्रीमेंट होने की संभावना है।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के कम्युनिकेशन स्किल यानी संचार कौशल में सुधार होगा। इसका स्टूडेंट्स जातकों को विशेष लाभ होगा। लेखन कार्य से जुड़े जातकों को धन की अच्छी-खासी आमद हो सकती है। सिनेमा और ओटीटी से जुड़े कलाकारों की प्रसिद्धि बढ़ेगी। फैमिली में खुशियां बढ़ेंगी। लव लाइफ में रिश्ते मजबूत होंगे।
कन्या राशि
बुध ग्रह के दोहरे असर से आपकी प्रतिभा, बुद्धि और विवेक में निखार आएगा। धन लाभ के योग बन रहे हैं। प्राइवेट और सरकारी दोनों नौकरीपेशा जातकों के प्रमोशन होने के योग हैं। सेल्स के काम से जुड़े जातकों को अच्छा कमीशन प्राप्त हो सकता है। व्यापार में लाभ में अप्रत्याशित वृद्धि होने के योग है। लव लाइफ में रोमांच बढ़ेगा।
ये भी पढ़ें: Nag Panchmi 2024 Date: नाग पंचमी कब है… 9 या 10 अगस्त? जानें डेट, पूजा मुहूर्त और महत्व
तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए यह समय हर प्रकार रिश्ते के लिए बेहतरीन सिद्ध हो सकता है। आपके सामाजिक जीवन का दायरा बढ़ेगा, रिश्तों में मधुरता आएगी। स्टूडेंट्स जातकों को मनोरंजन के पर्याप्त अवसर अवसर मिलेंगे। स्टूडेट्स जातकों के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आपकी छिपी प्रतिभाएं सामने आएंगी।
धनु राशि
आपका रुझान धर्म-कर्म की ओर रहेगा, धार्मिक कार्यों में विशेष रुचि बढ़ेगी। तीर्थयात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। आध्यात्मिक ज्ञान में वृद्धि होगी। स्टूडेंट्स जातकों जो उनकी कलात्मक प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। कल्पना शक्ति में वृद्धि होगी। दांपत्य जीवन मधुर और रोमांटिक रहेगा। कारोबारी यात्रा के योग हैं, जो फलदायी रहेगी।
ये भी पढ़ें: मां से मिली उपेक्षा…गुरु से शाप और इंद्र से छल, जानें कर्ण से जुड़ी अनसुनी कहानियां
ये भी पढ़ें: महाभारत का पूरा युद्ध देखने वाले बर्बरीक कलियुग में कैसे बने कृष्ण के अवतार खाटू श्याम? जानें अद्भुत कहानी
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज इन 5 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें 14 अक्टूबर 2026 का राशिफल
10 hrs agoवृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
1 day agoआज इन 4 राशियों को मिल सकता है आर्थिक लाभ, पढ़ें 13 अक्टूबर का राशिफल
1 day agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
2 days agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
3 days agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
4 days agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
5 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines