---विज्ञापन---

Religion angle-right

Nag Panchmi 2024 Date: नाग पंचमी कब है… 9 या 10 अगस्त? जानें डेट, पूजा मुहूर्त और महत्व

Nag Panchami 2024 Date: साल 2024 में नाग पंचमी का पर्व 9 अगस्त को मनाया जाएगा या 10 अगस्त को, इसे लेकर कन्फ्यूजन है। आइए जानते हैं, इस साल नाग पंचमी कब है, किन शुभ योग में मनेगा और पूजा मुहूर्त क्या है?

---विज्ञापन---

Nag Panchami 2024: हिन्दू धर्म में सावन एक बेहद पवित्र महीना है। इस महीने में भगवान शिव की आराधना करने के साथ-साथ उनका व्रत भी रखा जाता है। सब कुछ शिवमय होने के कारण इस महीने में पड़ने वाले सभी तीज, त्योहार और व्रत का महत्व बढ़ जाता है। पंचांग के अनुसार, हर साल इस पवित्र महीने की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि के दिन नाग पंचमी का पर्व मनाया जाता है। यह पर्व सनातन धर्म में बेहद खास है, क्योंकि नाग भगवान शिव को अत्यंत प्रिय है, जो उनके गले में लिपटा रहता है। इस साल के अन्य पर्व, त्योहार और व्रत की तरह नाग पंचमी को लेकर कन्फ्यूजन है कि यह कब है, 8, 9 या 10 अगस्त? आइए जानते हैं, नाग पंचमी कब है, इस दिन पूजा मुहूर्त और महत्व क्या है?

नाग पंचमी कब है?

सावन महीने की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि की शुरुआत शुक्रवार 9 अगस्त को 12:36 AM बजे हो रही है। इस तिथि का समापन अगले दिन शनिवार 10 अगस्त को 03:14 AM बजे होगा। यहां सूर्य के नवमी तिथि को उदय होने की तारीख 9 अगस्त मानी जाएगी यानी उदयातिथि के आधार पर नाग पंचमी 9 अगस्त को मनाई जाएगी। इस दिन भगवान शिव और नाग देवता की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाएगी।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Hariyali Teej 2024: इन तीन शुभ मुहूर्त में सुहाग पूजा से प्रसन्न होंगी मां पार्वती, मिलेगा अखंड सौभाग्यवती होने का आशीर्वाद

नाग पंचमी पर बन रहे हैं 2 शुभ संयोग

इस बार नाग पंचमी का पर्व बेहद खास है, क्योंकि इस तिथि दो शुभ योग का निर्माण हो रहा है। ज्योतिषियों और पंडितों के मुताबिक, करीब 6 साल बाद 09 अगस्त यानी नाग पंचमी के दिन सिद्धि योग और अमृत सिद्धि योग का महासंयोग हो रहा है। इन दो शुभ संयोगों में नाग पंचमी के दिन पूजा से अभीष्ट फल की प्राप्ति हो सकती है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन देवताओं की विधि-पूर्वक उपासना करने से घर-परिवार में शांति और धन-धान्य का वास होता है। साथ ही कालसर्प दोष से भी मुक्ति मिलती है।

---विज्ञापन---

नाग पंचमी पूजा मुहूर्त

नाग पंचमी एक ऐसा पर्व है, जिसमें नाग देवता की पूजा पूरे दिन में कभी भी की जा सकती है। लेकिन शुक्रवार, अगस्त 9, 2024 को नाग पंचमी पूजा मूहूर्त सुबह 05 बजकर 47 AM से 08 बजकर 27 AM तक है। वहीं, कुछ पंचांगों के मुताबिक भगवान शिव सहित नागों और सर्पों की पूजा के लिए 9 अगस्त की दोपहर 12:13 बजे से 01:00 बजे तक का समय भी शुभ है।

ये भी पढ़ें: बुध हुए वक्री…इन 5 राशियों के जीवन में मचाएंगे उथल-पुथल; करियर, लव लाइफ, व्यापार पर होंगे ये असर

---विज्ञापन---

नाग पंचमी का महत्व

बारिश के महीने विशेष कर सावन के महीने में बारिश के कारण सांप, नाग, बिच्छू और अन्य जहरीले सरीसृप जीव अधिक सक्रिय हो जाते हैं। नाग पंचमी के दिन सांपों की पूजा करके लोगों को सांपों और नागों के प्रति सम्मान और संरक्षण की भावना पैदा की जाती है। इससे भगवान शिव और मां पार्वती की कृपा प्राप्त होती है। प्राचीन काल से सावन का महीना सांप और नाग देवता, जल, कृषि और शिव-पार्वती के साथ गहराई से जुड़ा हुआ है। नाग पंचमी पर्व को धर्म, संस्कृति और पर्यावरण के बीच एक अद्भुत संतुलन स्थापित करने वाला त्योहार माना जाता है।

ये भी पढ़ें: अर्जुन के बेटे इरावन के लिए श्रीकृष्ण ने क्यों लिया मोहिनी रूप, निभाया पत्नी का फर्ज…जानें पूरी कहानी

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Numerology: इन 4 तारीखों को जन्मे व्यक्ति होते हैं विश्वास के पक्के, इनमें कहीं आप भी तो नहीं!

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---

First published on: Aug 05, 2024 07:52 PM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

श्यामनंदन पिछले 20 से अधिक वर्षों से पत्रकारिता और कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में सक्रिय हैं। वर्तमान में वे News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं, जहां उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को सटीक, सरल और उपयोगी जानकारी मिल सके। उन्होंने बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई की है और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से ज्योतिष का सांगोपांग अध्ययन किया है। वे इस क्षेत्र में गहरी विशेषज्ञता रखते हैं और स्वयं एक प्रगतिशील ज्योतिषविद हैं, जो साल 2015 से धर्म और ज्योतिष विषय पर लगातार लिख रहे हैं। धार्मिक परंपराओं, वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर, राशिफल, अंक ज्योतिष, वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र, व्रत-त्योहार, पूजा-पद्धति और आध्यात्मिक विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पहचान है। डिजिटल मीडिया, SEO और कंटेंट रणनीति की उन्हें गहरी और अच्छी समझ है।

संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 𝕀𝕟 ~ LinkedIn:
https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 𝕏 ~ Twitter/X: @Shyamnandan_K 𝔽 ~ facebook: https://www.facebook.com/shyamnandank73

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola