Hariyali Teej 2024: मां पार्वती को लगाएं इन 5 चीजों का भोग, प्रसन्न हो देंगी अखंड सौभाग्य का वरदान

Hariyali Teej 2024: सावन महीने का एक महत्वपूर्ण त्योहार हरियाली तीज, प्रकृति, सौंदर्य और महिलाओं के सौभाग्य का प्रतीक है। सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए यह व्रत रखती हैं। आइए जानते है, इस मौके उन्हें किस चीज से भोग लगाना चाहिए?

Maa Parvati

Hariyali Teej 2024: इस साल हरियाली तीज का पर्व बुधवार 7 अगस्त को मनाया जा रहा है। यह त्योहार विशेष रूप से मां पार्वती और भगवान शिव को समर्पित है। मान्यता है कि इस दिन मां पार्वती ने कठोर तपस्या के बाद भगवान शिव को पति के रूप में प्राप्त किया था। यह पर्व उनके पुनर्मिलन का प्रतीक है। इसलिए विवाहित महिलाएं अपने सुहाग की लंबी उम्र और कुंवारी कन्याएं मनचाहा वर पाने की कामना से यह व्रत रखती हैं।

विज्ञापन

मां पार्वती को भोग

हरियाली तीज के शुभ अवसर पर महिलाएं शिव-पार्वती की विधिवत पूजा करती हैं और उनसे सौभाग्य का आशीर्वाद मांगती हैं। इस दिन माता पार्वती को कई प्रकार के भोग लगाने की परंपरा है। आइए जानते हैं, सुहाग की पूजा के बाद मां पार्वती सहित भगवान शिव को किन 5 चीजों का भोग लगाना शुभ माना गया है और वे शीघ्र प्रसन्न हो मनोकामनाओं की पूर्ति करती हैं और अखंड सौभाग्यवती होने का आशीर्वाद देती हैं।

विज्ञापन

खीर का भोग

हरियाली तीज के दिन भगवान शिव और माता पार्वती को खीर का भोग अवश्य लगाना चाहिए। खीर का भोग लगाने से घर में सुख-समृद्धि का आगमन होता है। मां पार्वती की कृपा से जीवन में खुशहाली आती है और पति की आयु लंबी होती है। बता दें, हिन्दू परंपरा में खीर को शुद्धता और समृद्धि का प्रतीक माना गया है।

विज्ञापन

मेवा का भोग

माता पार्वती और भगवान शिव को मेवों का भोग लगाएं। मेवे को शुभ और पौष्टिक माना जाता है और इन्हें देवी-देवताओं को चढ़ाना शुभ माना गया है। कहते हैं, मां पार्वती को मेवा का भोग लगाने से महिलाओं को सुंदरता और यौवन की प्राप्ति होती है।

मालपुआ का भोग

हरियाली तीज के दिन माता पार्वती को मालपुआ का भोग लगाने का विशेष महत्व है। हरियाली तीज पर सुहागिनें मालपुआ का भोग लगाएं, इसे सर्वोत्तम कहा गया है। मालपुआ का भोग लगाने से दांपत्य जीवन में मधुरता आती है। मां पार्वती से पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद मांगती हैं।

विज्ञापन

घेवर का भोग

हरियाली तीज के दिन मां पार्वती को घेवर का भोग लगाने का विशेष महत्व है। हरियाली तीज पर शिव-पार्वती को घेवर का भोग लगाकर इसे सभी को बांटने से काफी पुण्य की प्राप्ति होती है।

विज्ञापन

गुझिया का भोग

गुझिया माता पार्वती का एक प्रिय भोग है। हरियाली तीज के दिन उन्हें गुझिया का भोग लगाने से कई लाभ मिलते हैं। संतान प्राप्ति की इच्छा रखने वाली महिलाएं गुझिया का भोग लगाकर मां पार्वती से संतान सुख की प्राप्ति की कामना करती हैं।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ