इन 3 राशियों की लव लाइफ में ब्रेकअप का खतरा, एक से ज्यादा बार टूटता है दिल

Zodiac Sign Love Life: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, व्यक्ति का स्वाभाव राशियों से निर्धारित होता है। जहां तक राशि और लव लाइफ की बात है, तो कुछ राशियों को जैसे रिलेशनशिप में आने की जल्दी होती है, तो कुछ राशियों के लोग लव लाइफ को बचाने का बहुत प्रयास करते हैं, लेकिन फिर भी ब्रेकअप हो जाता है। आइए जानते हैं, किन राशियों के जातकों का एक से अधिक बार ब्रेकअप होता है?

zodiac-sign-love-life

Zodiac Sign Love Life: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, राशियों और ग्रहों के प्रभाव से प्रत्येक व्यक्ति का स्वभाव और व्यवहार अलग-अलग होता है, लेकिन राशियां इसमें सबसे अहम भूमिका निभाती हैं। व्यक्ति की पर्सनालिटी और पसंद-नापसंद को राशियां ही सबसे अधिक प्रभावित करती हैं। इस शास्त्र के मुताबिक, कुछ राशियां एक-दूसरे के बहुत कॉम्पैटिबल यानी अनुकूल होती हैं, जबकि कुछ में मतभेद, टकराव और तकरार अधिक होते हैं। आइए जानते हैं, किन राशियों की जातकों के प्रेम-संबंध लंबे समय तक नहीं टिकते हैं या बार-बार ब्रेकअप होने से उनका दिल कई बार टूटता है?

विज्ञापन

इन राशियों का होता है एक से अधिक ब्रेकअप

मेष राशि:

विज्ञापन

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मेष राशि के जातक (व्यक्ति) अग्नि तत्व से संबंधित होते हैं। इनमें आवेग और आवेश दोनों अधिक होते हैं। साथ ही, यदि इनपर ग्रहों का नियंत्रण न हो, तो ये स्वतंत्र और स्वछंद जीवन जीने में यकीन रकते हैं। इसके साथ ही ये बेहद पजेसिव (Possessive) नेचर के होते हैं। इनका यही गुण लव लाइफ के लिए समस्याएं पैदा करता है। ये अपने पार्टनर पर कंट्रोल में रखना चाहते हैं। इससे इनके पार्टनर बंधा हुआ फील करते हैं, उन्हें घुटन महसूस होता है। यह उनके लव लाइफ में ब्रेकअप कारण बन जाता है। मेष राशि के जातकों के जीवन में कम-से-कम दो बार ब्रेकअप हो सकते हैं।

वृषभ राशि:

विज्ञापन

वृषभ राशि-चक्र की दूसरी राशि है, जो पृथ्वी तत्व से संबंधित है। रिलेशनशिप और लव लाइफ के मामले में इस राशि के जातक बहुत संवेदनशील होते हैं। लेकिन इनके स्वभाव में आलसपन और टालने की प्रवृत्ति अधिक होती है, जो इनके रिश्ते पर बेहद नेगेटिव असर डालता है। इस कारण से इनकी लव लाइफ में बहुत उतार-चढ़ाव होते हैं। ये अक्सर लव लाइफ को लेकर इनसिक्योर और तनाव में रहते हैं। हालांकि, ये अपनी ओर से रिलेशनशिप को बराकर रखने की बहुत कोशिश करते हैं, लेकिन सिचुएशन अक्सर इनके विपरीत होती हैं। इसलिए इनका भी कई बार ब्रेकअप हो जाता है।

कर्क राशि;

विज्ञापन

कर्क राशि जल तत्व से संबंधित है, जो राशि चक्र की चौथी राशि है। इस राशि के व्यक्ति स्वभाव से बहुत भावुक होते हैं। ये बहुत जल्दी किसी भी रिलेशन में आ जाते हैं, जिससे ऐसा लगता है कि इनको रिश्ता बनाने की बहुत जल्दी होती है। इन्हें न केवल बहुत जल्दी किसी भी से प्रेम हो जाता है, बल्कि यह एक से अधिक व्यक्तियों के साथ हो सकता है। इससे उनको अपने निर्णय पर अफसोस भी बहुत होता है। लेकिन तब तक देर हो चुकी होती हैं और इनका ब्रेकअप हो जाता है। कर्क राशि के जातकों के जीवन में दो से अधिक बार ब्रेकअप हो सकते हैं यानी इनका दिल बार-बार टूट सकता है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ