Grah Gochar 2025: नौकरी में होगा प्रमोशन और हो जाएंगे मालामाल, इन 3 राशि वालों के लिए सूर्य और राहु की युति करेगी कमाल!

Grah Gochar 2025: 14 मार्च को सूर्यदेव मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। मीन राशि में प्रवेश करने से सूर्यदेव यहां पहले मौजूद राहु के साथ युति बनाएंगे। राहु और सूर्य की युति से कुछ लोगों के जीवन में अच्छे दिन आने की संभावना है।

surya aur rahu ki meen rashi me yuti

सूर्य और राहु की मीन राशि में युति

Grah Gochar 2025: ग्रहों के राजा सूर्य अभी शनि की राशि कुंभ में मौजूद हैं ये आगामी 14 मार्च दिन शुक्रवार को सूर्य मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इस कारण ये यहां पहले से ही मौजूद राहु के साथ युति बनाएंगे। सूर्य और राहु की युति से कुछ राशि वालों का भाग्योदय हो जाएगा।

विज्ञापन

सूर्य आत्मा, नेतृत्व क्षमता का कारक है। वहीं, राहु अकस्मिक घटनाओं के कारक हैं। इस कारण इस युति का असर सभी 12 राशियों पर पड़ेगा, लेकिन 3 ऐसी राशियां हैं, जिनके लिए यह युति अच्छी रहने वाली है। आइए जानते हैं कि वे कौन सी राशियां हैं, जिनके लिए सूर्य और राहु की युति शानदार समय लेकर आएगी।

विज्ञापन

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिए सूर्य और राहु की युति बेहद ही फायदेमंद रहने वाली है। इस दौरान आपको धनलाभ होने की संभावना है। इसके साथ ही खर्च भी बढ़ेगा। परिवार में सुख-समृद्धि आएगी। मैरिड लाइफ में जो भी समस्याएं आ रही हैं, वो दूर हो जाएंगी।

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए यह युति काफी अच्छी साबित होने वाली है। आपकी आय में वृद्धि होने के कारण आपका मन प्रसन्न रहेगा। समाज में आपका खूब मान और सम्मान बढ़ेगा। पुराने इंवेस्टमेंट से आपको अच्छा रिटर्न मिलने के पूरे चांस हैं। लाइफ पार्टनर के साथ आपका रिलेशनशिप अच्छा रहेगा।

विज्ञापन

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए सूर्य और राहु की युति काफी शुभ साबित होने वाली है। आपकी फाइनेंशियल सिचुएशन पहले से काफी बेहतर हो जाएगी। इसके साथ ही करियर में भी अच्छा समय देखने को मिलेगा, लेकिन आपको वाद-विवाद में नहीं उलझना है। सेहत पर ध्यान देने की आवश्यकता है। किसी नए काम की शुरुआत आपके लिए शुभ रहेगी।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mohit Tiwari

Mohit Tiwari

मोहित 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन सालों में इन्होंने कई बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। इनको फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क के साथ ही चैनल, प्रिंट और डिजिटल माध्यम में काम करने का अनुभव है। इसके साथ ही Astroyogi  व अन्य एस्ट्रोलॉजी प्लेटफॉर्म के लिए भी काम कर चुके हैं। इन्होंने एस्ट्रोलॉजी का गहन अध्ययन किया हुआ है। इसके चलते पुराणों और शास्त्रों में छिपे गूढ़ रहस्यों को लोगों तक सरल भाषा में पहुंचाने की कोशिश भी अपने आर्टिकल्स के माध्यम से करते हैं। धर्म के साथ ही लाइफस्टाइल के भी जटिल विषयों को सरलता से पाठकों के समक्ष रखते हैं। अब News 24 के साथ जुड़कर फीचर लेखन का कार्य कर रहे हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ