Astrology Prediction Lok Sabha Election 2024 : साल 2024 की शुरुआत हो चुकी है और इसके साथ ही देश के सभी राजनीतिक दल भी साल 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारियों में जुट गए हैं। वहीं सत्ता पक्ष ने भी इस चुनाव को लेकर अपनी रणनीति बना ली है।
विपक्ष भी चुनाव को लेकर कोई कसर नहीं छोड़ रहा है और अधिकतर विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को इस चुनाव में हराने के सपने देख रहे हैं और गठबंधन बनाकर भाजपा को घेरने की कवायद में लगे हैं। वहीं ज्योतिष का मानना है कि ग्रह-गोचर के लिहाज से साल 2024 में राजनीतिक उथल-पुथल तो मचेगी, लेकिन सत्ता परिवर्तन के योग नहीं हैं। तो आइए जानते हैं इस बारे में प्रसिद्ध ज्योतिषविद और श्रीरामकथा प्रवक्ता पंडित उमाशंकर भारद्वाज का क्या कहना है।
ये भी पढ़ें: श्रीराम ने शत्रुघ्न को क्यों बनाया मथुरा का राजा
श्रीरामकथा प्रवक्ता पंडित उमाशंकर भारद्वाज ने बताया कि नए संवत्सर विक्रम संवत 2081 का नाम पिंगल है। वहीं श्रीशालीवाहन शक संवत 1946 भी है और इसका नाम क्रोधी है। वहीं नए संवत्सर और शक संवत के राजा मंगल और मंत्री शनिदेव रहेंगे। इस कारण देश में राजनीतिक उथुल-पुथल तो खूब मचेगी, लेकिन सत्ता परिवर्तन का कोई योग दिखाई नहीं देता है।
ये भी पढ़ें : गुरुवार को व्रत रखने से मिलते हैं बहुत फायदे
ज्योतिष के मुताबिक, भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में सरकार बनने की संभावना स्पष्ट दिखाई देती है। इस चुनाव में महिला और युवा वर्ग को मौका मिलने के योग बन रहे हैं। कई महिला चेहरों के उदय होने के योग हैं। वहीं कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी में नेताओं का बगावती दौर भी जारी रहने की संभावना है।
कुछ ज्योतिषविदों का मानना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश ही नहीं दुनिया में भी भारत की साख बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्वास्थ्य समस्याओं का भी समाना करना पड़ सकता है। विदेशी राजनीति में भी भारत का परचम लहराने की संभावना है।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
22 hrs agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
1 day agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
3 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
4 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
5 days agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines