हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

5 पेड़-पौधों में कलावा बांधने से जाग जाती है सोई हुई किस्मत, जानें इनके नाम

Astro Tips: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, पांच ऐसे पेड़-पौधे हैं, जिन्हें कलावा बांधने से घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है साथ ही नकारात्मकता दूर हो जाती है। तो आइए उन पांच पेड़-पौधों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन
Astro Tips

Astro Tips: सनातन धर्म में कलावा बांधने की परंपरा सदियों से चली आ रही है। ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार, कलावे को एक पवित्र रक्षा सूत्र के रूप में माना जाता है। ज्यादातर लोग अपने हाथों में कलावा बांधते हैं, लेकिन कुछ लोग पेड़ में भी कलावा बांधना शुभ मानते हैं। मान्यता है कि पेड़ में कलावा बांधने से घर में शुभता और कई सारे लाभ भी प्राप्त होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ऐसे पांच पेड़-पौधे हैं, जिन्हें कलावा बांधने से घर में मां लक्ष्मी का वास होता है, इसके साथ ही व्यक्ति का सोया हुआ भाग्य जाग जाता है। तो आइए इस खबर में जानते हैं उन 5 पेड़-पौधे के बारे में।

पीपल का पेड़

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, पीपल के पेड़ में भगवान विष्णु, ब्रह्मा और भगवान शिव तीनों देव समेत समस्त देवी-देवताओं का वास होता है। मान्यता है कि पीपल के पेड़ की विधि-विधान से पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि आती है। वहीं मंगलवार और शुक्रवार को पीपल के पेड़ में कलावा बांधने से घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है। साथ ही नकारात्मक ऊर्जा का नाश हो जाता है।

यह भी पढ़ें- दिवाली के दिन अपनाएं 5 आसान वास्तु टिप्स, आर्थिक तंगी से मिलेगी मुक्ति

विज्ञापन

तुलसी का पौधा

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, तुलसी के पौधे को पवित्र माना गया है। हर सनातन धर्म मानने वाले लोगों के घर में तुलसी की पूजा की जाती हैं। मान्यता है कि तुलसी की पूजा करने से घर में मां लक्ष्मी का वास होता हैं, साथ ही इससे वास्तु दोष भी दूर हो जाता है। मान्यता है कि जो जातक तुलसी के सामने दीपक जलाकर बाद में कलावा बांधता है, उसे मां तुलसी की कृपा प्राप्त होती है। साथ ही बुरी शक्तियां हावी नहीं हो पाती हैं।

बरगद का पेड़

शास्त्रों में बरगद के पेड़ की पूजा का विशेष विधान बताया गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, वट सावित्री व्रत के दिन बरगद के पेड़ की पूजा सदियों से चली आ रही हैं। मान्यता है कि जो जातक बरगद के पेड़ की पूजा करके उसमें कलावा बांधते हैं, उनके सुहाग की आयु में वृद्धि होती है। साथ ही अकाल मृत्यु जैसा योग भी टल जाता है। मान्यता है कि बरगद के पेड़ को कलावा बांधने से यमराज का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें-  मेष राशि के लिए बेहद खास व भाग्यशाली है 2 रत्न, धारण करते ही बदल जाती है किस्मत

शमी का पौधा

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शमी का पौधा शनि देव को अत्यंत प्रिय माना गया है। मान्यता है कि जो जातक अपने घर में शमी का पौधा लगता है, उसे शनिदेव का आशीर्वाद प्राप्त होता है साथ ही शनि दोष से भी मुक्ति मिल जाती है। कहा जाता है कि शमी के पौधे में कलावा बांधने से शनि महाराज प्रसन्न होते हैं। इसके साथ ही राहु का दुष्प्रभाव से भी बचा जा सकता है।

विज्ञापन

केले का पेड़

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, केले के पेड़ में भगवान नारायण का वास होता है। मान्यता है कि केले के पेड़ की पूजा के साथ कलावा बांधा जाए तो इससे श्री हरी विष्णु का आशीर्वाद और मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है। साथ ही यह शुभ कार्य गुरुवार को करना चाहिए।

यह भी पढ़ें- आर्थिक तंगी को दूर करने में कारगर है केले के पेड़ की जड़ के टोटके, बस एक बार जरूर आजमाएं

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

(https://www.kambioeyewear.com/)

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola