Diwali Vastu Tips: दिवाली के दिन अपनाएं 5 आसान वास्तु टिप्स, आर्थिक तंगी से मिलेगी मुक्ति

Diwali Vastu Tips: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, दिवाली में कुछ ऐसे वास्तु उपाय होते हैं, जिन्हें करने के बाद घर में आर्थिक समस्या खत्म हो जाती है। आइए उन वास्तु टिप्स के बारे में जानते हैं।

Diwali Vastu Tips

Diwali Vastu Tips

विज्ञापन

Diwali Vastu Tips: हर साल कार्तिक मास के अमावस्या तिथि के दिन दिवाली मनाई जाती है। अमावस्या तिथि पर पड़ने के कारण दिवाली का महत्व और अधिक बढ़ जाता है। ज्योतिष शास्त्र में दिवाली की रात कुछ वास्तु उपाय करने के बारे में बताया गया है। मान्यता है कि दिवाली की रात कुछ ऐसे वास्तु टिप्स होते हैं, जिन्हें करने के बाद घर में कभी भी धन की कमी नहीं हो सकती है। साथ ही मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहती है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार दिवाली के दिन सकारात्मक और नकारात्मक दोनों ऊर्जाओं का संचार होता है। दिवाली के दिन कुछ वास्तु टिप्स अपनाने से लाभदायक हो सकता है। तो आइए वास्तु शास्त्र के द्वारा जानते हैं कि दिवाली के दिन कौन से वास्तु उपायों को अपनाया जाए, जिससे घर में धन लाभ और धन में वृद्धि हो सके। आइए विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन

दिवाली वास्तु टिप्स

आर्थिक लाभ के लिए

वास्तु शास्त्र के अनुसार, दिवाली के दिन घर की ईशान कोण दिशा में गंगाजल का छिड़काव करना चाहिए। इसके साथ ही लाल रंग का स्वास्तिक बनाना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से धन का लाभ होता है।

धन वृद्धि के लिए

मान्यता है कि दिवाली के दिन घर के बीचों बीच आंगन में आम के पत्ते के तोरण बांधना चाहिए। इसके साथ ही आंगन में तुलसी का पौधा भी रखना चाहिए। तुलसी के पौधे की विधि-विधान से पूजा करें। मान्यता है कि ऐसा करने से धन में वृद्धि होती है।

विज्ञापन

क्रिस्टल का त्रिकोण

वास्तु शास्त्र के अनुसार, दिवाली के दिन घर की तिजोरी में क्रिस्टल का त्रिकोण रखना चाहिए या फिर तांबे का भी ट्रायंगल रख सकते हैं। मान्यता है कि जो जातक इस तरह का उपाय करता है उसे कभी भी आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ता है।

सुख-समृद्धि के लिए

वास्तु शास्त्र के अनुसार, दिवाली के दिन घर के पांच कोनों में आटे का दीपक जलाएं और पांच मुखी दीपक घर की नाली के पास रखें। मान्यता है कि इस तरह के उपाय करने से घर में सुख-समृद्धि आती है।

विज्ञापन

नकारात्मकता दूर करने के उपाय

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, दिवाली की रात घर के मुख्य द्वार पर लौंग और कपूर जलाकर धुआं करें। मान्यता है कि इस तरह के उपाय करने से घर की सारी नकारात्मक ऊर्जाएं दूर हो जाती है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ