मेष राशि के लिए बेहद खास व भाग्यशाली है 2 रत्न, धारण करते ही बदल जाती है किस्मत

Gemstones For Aries: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कुंडली में ग्रहों का चाल बदलने से शुभ और अशुभ प्रभाव पड़ते हैं। ग्रहों के शुभ और अशुभ प्रभावों को कम करने के लिए रत्न धारण करते हैं। तो आइए उन रत्नों के बारे में जानते हैं।

Gemstones

Gemstones

Gemstones For Aries: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों का बहुत ही विशेष महत्व होता है। मान्यता है कि कुंडली में ग्रहों की चाल में बदलाव होते रहता है। यह कभी शुभ तो कभी अशुभ परिणाम देते हैं। मान्यता है कि रत्न शास्त्र द्वारा ग्रहों की स्थिति में सुधार कर सकते हैं।

ज्योतिष शास्त्र में रत्न राशि अनुसार, धारण करना पड़ता है, तभी उसका फल मिल सकता है। कहा जाता है कि कुछ ऐसे खास रत्न होते हैं, जन्हें धारण करने से जीवन की सारी समस्याएं खत्म हो जाती हैं और जीवन में खुशहाली बनी रहती है। तो आज इस खबर में जानेंगे कि मेष राशि के लिए कौन से भाग्यशाली रत्न है, जिसे धारण करने के बाद जीवन से नकारात्मकता दूर हो जाती है।

मेष राशि के लिए प्रभावशाली रत्न

रत्न शास्त्र के अनुसार, मेष राशि के जातकों को लिए मूंगा रत्न बेहद शुभ माना गया है। मान्यता है कि मेष राशि का स्वामी मंगल ग्रह होता है और मंगल ग्रह का संबंध मूंगा रत्न से होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जो जातक मूंगा रत्न धारण करता है, उसकी कुंडली में मंगल ग्रह मजबूत होता है। साथ ही धन-वैभव भी बढ़ता है। मूंगा रत्न धारण करने से सेहत और रिश्ते दोनों अच्छे रहते हैं।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मेष राशि के जातकों को दाएं हाथ की कनिष्ठ या तर्जनी उंगली में पहनना चाहिए। ज्योतिष के अनुसार, मेष राशि के जातकों को मंगलवार के दिन मूंगा रत्न धारण करना चाहिए।

यदि किसी जातक की कुंडली में मंगल खराब होते हैं, तो वैसे जातकों को तांबे की धातु में मूंगा रत्न लगाकर धारण करना चाहिए। ऐसा करने से मंगल ग्रह की स्थिति ठीक हो जाता है।

हीरा भी है शुभ

रत्न शास्त्र के अनुसार, मेष राशि के जातकों को मूंगा के साथ हीरा को भी बेहद शुभ माना गया है। मान्यता है कि जो जातक हीरा धारण करता है, उसकी कुंडली में सभी प्रकार के बुरे प्रभाव खत्म हो जाता है। मेष राशि वालों को हीरा पहनने से सभी बिगड़े काम पूरे होने लगते हैं। साथ ही ऊर्जा का संचार भी होने लगता है। रत्न शास्त्र के अनुसार, मेष राशि के जातकों के लिए ब्लडस्टोन, पुखराज, सूर्यकांत मणि और नीलम भी शुभ माना गया है।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ