Amavasya Ke Upay: मार्गशीर्ष माह को भगवान कृष्ण का प्रिय माह माना गया है। इस माह में आने वाली अमावस्या को मार्गशीर्ष अमावस्या कहा जाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन पवित्र नदियों में स्नान करने तथा तर्पण का अत्यधिक महत्व बताया गया है। ज्योतिष में कई ऐसे उपाय भी बताए गए हैं जिन्हें अमावस्या के दिन करने से व्यक्ति के सभी संकट दूर हो जाते हैं।
तांत्रिक ग्रंथों में भी अमावस्या को गुप्त विद्याओं के लिए अत्यधिक उपयोगी माना गया है। इस दिन की गई आराधना से दिव्य शक्तियों का साक्षात्कार किया जा सकता है। उन्हें प्रकट होने के लिए विवश कर उनसे वरदान लिया जा सकता है। यही नहीं, गृहस्थ जीवन में आने वाली छोटी-मोटी समस्याओं के लिए भी कई अमावस्या के उपाय बताए गए हैं। ये सभी उपाय देखने और करने में जितने सरल दिखते हैं, उतने ही ज्यादा प्रभावी भी हैं। इन उपायों को करते ही असर होता है।
यह भी पढ़ेंः Amavasya Ke Upay: अमावस्या पर पीपल में चढ़ाएं यह चीज, पितृ दोष व कालसर्पदोष दूर होंगे
कैसे करें अमावस्या के टोटके (Amavasya Ke Upay)
- अमावस्या को पीपल तथा बड़ के पेड़ की पूजा करना विशेष लाभकारी बताया गया है। इस दिन सुबह इन पेड़ों को जल से सींचें और शाम को दीपक जलाएं। इससे भगवान विष्णु तथा मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है। अमावस्या के इस एक उपाय (Amavasya Ke Upay) से जन्मकुंडली में अशुभ चल रहे ग्रह भी शांत होते हैं और शुभ प्रभाव देने लगते हैं।
- अमावस्या के दिन यदि संभव हो तो अपने नजदीक के किसी पवित्र सरोवर या नदी में स्नान करें। स्नान के पश्चात वहीं पर पितरों के निमित्त तर्पण करें। इसके बाद शिव मंदिर में जाकर भगवान शिव को अभिषेक करवाएं तथा उनकी पूजा-अर्चना करें। कम से कम किसी एक भिखारी को एक समय का भोजन दान करें। इससे घर तथा जन्मकुंडली में चल रहा पितृदोष दूर होता है। इससे घर-परिवार में समृद्धि भी आती है।
यह भी पढ़ेंः Amavasya Ke Upay: 23 नवं. को है अमावस्या, इन टोटकों को करते ही चमक उठेगा भाग्य
- यदि आपको हमेशा एक अनजाना सा डर लगता है। अथवा घर में नेगेटिविटी अनुभव होती है, या किसी भूत-प्रेत के होने का अहसास होता है तो आप इस टोटके को कर सकते हैं। ऐसे में आपको पानी में समुद्री नमक मिला कर उससे पूरे घर में पौंछा लगाना चाहिए। पौंछा लगाने के बाद पूरे घर में गंगाजल की छींटें दें। इस तरह करने से घर में चल रहे क्लेश और दूसरे झगड़े खत्म होते हैं। नकारात्मक शक्तियों की वजह से आ रही समस्याएं भी इस एक उपाय से दूर हो जाती हैं।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
मेष, तुला समेत 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें आज का राशिफल
9 hrs agoशनिवार का दिन इन 4 राशियों के लिए रहेगा मुश्किल भरा, पढ़ें आज राशिफल
1 day agoनवरात्रि के छठे दिन कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoगुरुवार को इन 4 राशियों को मिल सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज इन 5 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें 14 अक्टूबर 2026 का राशिफल
4 days agoवृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
5 days agoआज इन 4 राशियों को मिल सकता है आर्थिक लाभ, पढ़ें 13 अक्टूबर का राशिफल
5 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
6 days agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
7 days agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines