Sunil Sharma
Read More
Amavasya Ke Upay: अमावस्या को पितरों की तिथि कहा गया है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन मृत आत्माओं एवं पितरों की शांति के निमित्त कई कर्मकांड किए जाते हैं। इस दिन तर्पण तथा श्राद्ध करने का भी अत्यधिक महत्व बताया गया है। इससे पितरों का आशीर्वाद मिलता है और परिवार में सुख-शांति आती है।
पंचांग के अनुसार मार्गशीर्ष माह की अमावस्या तिथि 23 नवंबर 2022 (बुधवार) को आएगी। इस दिन किए गए धार्मिक कार्यों से पितरों के साथ-साथ देवता भी प्रसन्न होते हैं। जिनकी जन्मकुंडली में कालसर्पदोष होता है, उनसे भी इस दिन विशेष पूजा करवाई जाती है। जानिए ऐसे ही कुछ उपायों के बारे में जिन्हें आप अमावस्या के दिन कर सौभाग्य का वरदान पा सकते हैं।
यह भी पढ़ें: गुलाब के फूल का यह टोटका पल भर में बदलेगा किस्मत, आप भी आजमा कर देखें
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार अमावस्या के दिन पितरों भूलोक (पृथ्वी) पर आते हैं। अतः इस दिन उनकी सेवा तथा पूजा की जाती है। माना जाता है कि इस दिन किए गए श्राद्ध व तर्पण से उनकी आत्मा को शांति मिलती है। इस प्रकार उनका आशीर्वाद लेकर सौभाग्य पाया जा सकता है। जानिए ऐसे ही कुछ उपायों के बारे में
यह भी पढ़ें: Ekadashi ke Upay: किसी भी एकादशी पर कर लें ये उपाय, घर में बरसने लगेगा पैसा
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
न्यूज 24 पर पढ़ें ज्योतिष, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।