Arun Grah Gochar: सूर्य के नक्षत्र कृत्तिका में अरुण गोचर से चमकेगी इन इन 3 राशियों की किस्मत

Arun Grah Gochar: कृत्तिका नक्षत्र में अरुण ग्रह का गोचर 12 मई 2026 को होने जा रहा है, जिसे ज्योतिष में बेहद खास माना गया है. इस गोचर से धन लाभ, करियर में तरक्की, अचानक सफलता और नई शुरुआत के मजबूत योग बन रहे हैं. ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य के अनुसार, 3 राशियों के अटके काम पूरे होंगे. आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

Arun Grah Gochar

Arun Grah Gochar: ज्योतिष शास्त्र में अरुण ग्रह का गोचर अचानक होने वाले बदलाव, नई टेक्नोलॉजी, नए मौके और जिंदगी में बड़े परिवर्तन का संकेत माना गया है. वहीं, जब अरुण ग्रह सूर्य के नक्षत्र कृत्तिका में आता है, तो इसे खास माना जाता है, क्योंकि कृत्तिका नक्षत्र ऊर्जा, हिम्मत और नेतृत्व से जुड़ा होता है. इस दौरान धन लाभ, नौकरी और बिजनेस में तरक्की, अचानक सफलता और मान-सम्मान बढ़ने के अच्छे योग बनते हैं. द्रिक पंचांग के अनुसार, सूर्य के नक्षत्र कृत्तिका में अरुण ग्रह यह गोचर 12 मई, 2026 मंगलवार की सुबह में 05:23 AM बजे हो रहा है. ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य के अनुसार, कृत्तिका नक्षत्र में अरुण गोचर से 3 राशियों के पुराने अटके काम बनने लगेंगे और जातक नई सोच के साथ आगे बढ़ेगा. आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन

मेष राशि (Aries)

अरुण ग्रह का कृत्तिका नक्षत्र में गोचर मेष राशि वालों के लिए बेहद खास माना जा रहा है. इस समय आपके रुके हुए काम धीरे-धीरे गति पकड़ सकते हैं. करियर में लंबे समय से चल रही परेशानियां कम होंगी और नई जिम्मेदारियां मिलने के योग बनेंगे. नौकरी बदलने का विचार कर रहे लोगों को अच्छा अवसर मिल सकता है. व्यापार में नए संपर्क लाभ दिला सकते हैं. धन से जुड़ी स्थिति पहले से बेहतर होती नजर आएगी. अचानक कहीं से रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है. परिवार में आपका सम्मान बढ़ेगा और लोग आपकी सलाह को महत्व देंगे. इस दौरान आत्मविश्वास मजबूत रहेगा, जिससे कठिन फैसले लेने में आसानी होगी. नई तकनीक, ऑनलाइन काम या डिजिटल क्षेत्र से जुड़े लोगों को विशेष लाभ मिल सकता है. जीवन में आगे बढ़ने की नई दिशा मिलने के संकेत हैं.

विज्ञापन

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि के जातकों के लिए यह गोचर भाग्य और प्रगति के नए रास्ते खोल सकता है. लंबे समय से जिस सफलता का इंतजार था, वह धीरे-धीरे आपके करीब आती दिखाई देगी. नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों का सहयोग मिल सकता है. प्रमोशन या वेतन वृद्धि जैसी अच्छी खबर मिलने के योग हैं. बिजनेस में नई योजना फायदेमंद साबित हो सकती है. इस दौरान आपका नेतृत्व कौशल लोगों को प्रभावित करेगा. समाज में पहचान और मान-सम्मान बढ़ सकता है. आर्थिक मामलों में स्थिति मजबूत होगी और खर्चों पर नियंत्रण बना रहेगा. परिवार के साथ रिश्ते मधुर होंगे और घर का माहौल सकारात्मक रहेगा. विद्यार्थियों के लिए भी यह समय अच्छा माना जाएगा, क्योंकि एकाग्रता बढ़ेगी और मेहनत का परिणाम मिलने लगेगा. नई शुरुआत करने के लिए समय अनुकूल रह सकता है.

विज्ञापन

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि वालों के लिए अरुण ग्रह का कृत्तिका नक्षत्र में यह गोचर जीवन में बड़े बदलाव का संकेत दे सकता है. करियर में आगे बढ़ने के कई मौके मिल सकते हैं और नई जिम्मेदारियां आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएंगी. जो लोग लंबे समय से नई नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें शुभ समाचार मिल सकता है. व्यापार में विस्तार के योग बन रहे हैं और किसी नई साझेदारी से लाभ हो सकता है. आर्थिक रूप से यह समय राहत देने वाला साबित हो सकता है. अचानक धन लाभ या निवेश से फायदा मिलने के संकेत हैं. इस दौरान आपकी सोच पहले से ज्यादा सकारात्मक और व्यावहारिक रहेगी. पुराने विवाद खत्म होने की संभावना है और रिश्तों में सुधार आएगा. यात्रा के योग भी बन सकते हैं, जो भविष्य में लाभदायक साबित होंगे. नई तकनीक, शिक्षा, मीडिया या रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों को विशेष सफलता मिलने के संकेत दिखाई दे रहे हैं.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ