Ardh Kendra Yog: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब एक ग्रह एक दूसरे से कुछ दूरी पर विराजमान होते हैं तो किसी न किसी योग का निर्माण करते हैं, तो इससे सभी राशियों पर प्रभाव पड़ता है। ये अच्छा या बुरा दोनों प्रकार का हो सकता है। 8 मार्च 2025 को ग्रहों के राजा सूर्य और यम द्वारा अर्धकेंद्र योग का निर्माण किया जा रहा है। एक दूसरे से 45 डिग्री पर स्थित होने के साथ सूर्य-यम, अर्धकेंद्र योग बना रहे हैं। ऐसे में 12 राशियों में कुछ राशियों पर सूर्य और यम के अर्धकेंद्र योग से शुभ कृपा होने वाली है। आइए जानते हैं कि किन 3 राशियों की किस्मत चमकने वाली है?
मेष राशि (Aries)
मेष राशि के लोगों के लिए अर्धकेंद्र योग लाभकारी रहेगा। जीवन में बदलाव देखने को मिल सकता है। धार्मिक जगहों पर जाने का सोच सकते हैं। संतान से सुख की प्राप्ति होगी। कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर हो सकेगी। मन में एक तरह की खुशी रहेगी। जीवनसाथी के साथ संबंध सुधर सकेंगे। व्यापार को बढ़ाने का विचार आएगा।
मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि के लोगों के लिए अर्धकेंद्र योग लाभदायक रहेगा। करियर में तरक्की हासिल होगी। सामाजिक तौर पर मान-सम्मान बढ़ सकता है। व्यापार करने वालों के लिए समय अच्छा रहेगा। पार्टनर के साथ संबंध अच्छे हो सकते हैं। नौकरी करने वालों को लाभ होगा। तरक्की पाने के अवसर मिलेंगे। धन वृद्धि के साथ आर्थिक स्थिति सुधरेगी। समाज में मान और सम्मान बढ़ेगा।
सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि के लोगों के लिए सूर्य-यम का अर्धकेंद्र योग फलदायी रहेगा। नौकरी करने वालों का प्रमोशन हो सकता है या उसकी बात चल सकती है। जल्द ही मेहनत का फल देखने को मिलेगा। लंबे समय से चल रही परेशानी दूर हो सकेगी। अध्यात्म की ओर झुकाव बढ़ सकता है। व्यापारियों के समय खुद पर ध्यान देने वाला है, जिससे बिजनेस को बढ़ाया जा सकेगा। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। प्रेम संबंध में सफलता हासिल हो सकेगी।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।