हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Ank Rashifal: कल सूर्य देव 3,5, 7 और 8 मूलांक वालों पर रहेंगे प्रसन्न, पढ़ें दैनिक अंक राशिफल

Ank Rashifal 24 December 2023: कल का दिन 3, 5, 7 और 8 मूलांक को छोड़कर बाकी सभी 3 मूलांक वालों के जातकों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, जानिए आज का अंक राशिफल।

विज्ञापन
Ank Rashifal

Ank Rashifal 24 December 2023: आज 24 दिसंबर 2023 रविवार का दिन 1 से लेकर 9 मूलांक वालों के लिए काफी खास रहने वाला है। एस्ट्रोलॉजर डॉ राहुल सिंह से 24 दिसंबर का दैनिक अंक राशिफल जानेगें। तो आइए विस्तार से जानते हैं।

मूलांक 1

मूलांक 1 वाले जातकों लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। भाइयों का सहयोग मिलेगा। इनकम के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा और रुका हुआ धन अचानक मिल सकता है। अगर आप खेल जगत से जुड़े हुए है, तो आज आप विजेता ट्रॉफी से सम्मानित हो सकते हैं। परिवार में खुशनुमा माहौल बरकरार रहेगा।

यह भी पढ़ें- बच्चे का पढ़ाई में मन न लगने पर करें ये चमत्कारी उपाय, जल्द मिलेगा लाभ

विज्ञापन

मूलांक 2

मूलांक 2 वाले जातकों के लिए आज का दिन बेहतर रहने वाला है। आप जीवन में प्रगति के नए मार्ग खोजेंगे। स्वभाव से अत्यधिक भावुक रहेंगे। आज किसी पुराने दोस्त से मुलाकात भी होगी। नौकरीपेशा करने वाले जातकों को अधिकारियों का साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में तारीफे मिलेगी। धन का आगमन लगा रहेगा।

मूलांक 3

मूलांक 3 वाले जातकों का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। पैसों को दान पुण्य में लगाएं, या किसी धार्मिक कार्यक्रम के लिए दान दें, पुण्य मिलेगा। आज आप सोच से बहुत सकारात्मक रहेंगे। सकारात्मक लोगों से मिलने के अवसर प्राप्त होगा। यह मुलाकात व्यापार में धन लाभ के लाभ देंगे। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा।

विज्ञापन

मूलांक 4

मूलांक 4 वाले जातकों का दिन सामान्य रहने वाला है। छात्रों को आज शिक्षा में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। गुरुजनों का साथ मिलेगा। नौकरीपेशा करने वाले जातकों को आज सहकर्मियों की वजह से कामकाज में परेशानी हो सकती है, लेकिन आप समझदारी से काम लेंगे। परिवार के सदस्यों और जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे रहेंगे।

मूलांक 5

मूलांक 5 वाले जातकों का दिन आज का दिन सामान्य से बेहतर रहेगा। अपना निजी रूप से विशेष ध्यान रखें, पेट का कोई रोग हो सकता है। जिसके कारण मानसिक तनाव उत्पन्न हो सकता है। परिवार के सदस्यों के साथ अच्छे संबंध रहेंगे, लेकिन जीवनसाथी के साथ किसी बात पर विवाद होने की आशंका बन रही है। किसी दोस्त को गुप्त बातें बताने से बचें, अन्यथा मानहानि की आशंका बन रही है।

विज्ञापन

मूलांक 6

मूलांक 6 वाले जातकों का दिन आज सामान्य रहेगा। व्यापार को बढ़ाने के लिए नए मार्ग सोच सकते हैं, जो आपके निकटतम भविष्य में धन लाभ के योग बनाएंगे। दोस्तों के साथ मिलकर कार्यक्रम का प्लान बना सकते हैं। परिवार के किसी सदस्य के साथ धार्मिक स्थान पर जाने के संकेत मिल रहे हैं।

यह भी पढ़ें- सुबह उठकर करें मात्र एक उपाय, असंभव काम भी हो जाएगा संभव !

विज्ञापन

मूलांक 7

मूलांक 7 वाले जातकों का दिन मध्यम फलदायी रहेगा। कार्यक्षेत्र और परिवार में अकेलापन महसूस कर सकते हैं। नौकरीपेशा करने वाले जातक अपनी सेहत का ध्यान रखें अन्यथा कामकाज में परेशानी हो सकती है। सरकारी योजनाओं से आज आपको अच्छा लाभ मिलेगा।

मूलांक 8

मूलांक 8 वाले जातकों का दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। धन का निवेश कहीं भी करने से बचें, अन्यथा धन की हानि हो सकती है। परिवार के साथ आज का दिन बेहतर रहेगा। बच्चों के भविष्य को लेकर परेशान रह सकते हैं और सेहत में भी उतार चढ़ाव हो सकता है।

विज्ञापन

मूलांक 9

मूलांक 9 वाले जातकों के लिए आज का दिन बेहद शुभ रहने वाला है। आज भगवान विष्णु की कृपा से सोचे हुए सभी कार्य पूर्ण होंगे। धन का आगमन होगा। आपका पिछला रुका हुआ धन मिल सकता है। जिसकी वजह से आप बहुत प्रसन्नचित्त रहेंगे।

यह भी पढ़ें- मीन राशि के लिए कैसा रहेगा 2024, जानिए पूरा राशिफल

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Related Articles

Sponsored Links by Taboola