Morning tips: सुबह उठकर करें मात्र एक उपाय, असंभव काम भी हो जाएगा संभव !

Morning tips: पंडित सुरेश पांडेय जी कहते हैं कि जो जातक सुबह उठते ही दोनों हाथों को जोड़कर अपनी हथेलियों को देखता है, तो उसका पूरा दिन अच्छा बीतता है।

Morning tips

Morning tips

विज्ञापन

Morning tips: सुबह उठते ही हर किसी से कोई न कोई गलती जरूर हो जाती है। जिससे व्यक्ति का पूरा दिन खराब बीतता है। ऐसे में व्यक्ति को सुबह उठते ही कुछ ज्योतिष उपायों को करने चाहिए, जिससे सुबह से लेकर शाम यानी पूरा दिन खुशहाली से बीते।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यह उपाय अपनी दिनचर्या में शामिल कर लेने से जीवन में सुख-समृद्धि के साथ खुशहाली आ जाएगी। आइए आज इस खबर में पंडित सुरेश पांडेय जी से जानेंगे कि सुबह उठकर कौन से उपाय करने चाहिए ताकि पूरा दिन अच्छे से बीते।

Advertisment

पंडित सुरेश पांडेय जी बताते हैं कि सुखी जीवन के लिए व्यक्ति का रहन-सहन बहुत ज्यादा मायने रखता है। व्यक्ति का रहन-सहन जीवन में उत्थान-पतन दोनों में कारगर है। इसलिए व्यक्ति को अपने रहन-सहन का खास ख्याल रखना चाहिए।

जब कोई व्यक्ति सुबह सो कर उठता है तो उसे सबसे पहले दोनों हाथों को आपस में रगड़कर अपनी हथेलियों को देखना चाहिए और साथ ही एक मंत्र का जाप भी करना चाहिए। यह मंत्र इस प्रकार है। इस मंत्र का जाप करते हुए हथेली को देखे उसके बाद अपने चेहरे पर 3-4 बार फेरें।

विज्ञापन

कराग्रे वसते लक्ष्मी: करमध्ये सरस्वती।
करमूले तु गोविन्द: प्रभाते करदर्शनम॥

विज्ञापन

धर्मग्रंथों के अनुसार, हथेली के अग्र हिस्सा में मां लक्ष्मी का वास होता है, वहीं मध्य भाग में माता सरस्वती का वास और मूल भाग में जगत के पालन हार भगवान विष्णु का स्थान होता है। इसलिए जातक को प्रतिदिन रोज सुबह उठते ही अपनी हथेलियों को जरूर देखना चाहिए।

मान्यता है प्रतिदिन हथेलियों को देखने से भाग्य चमक उठता है। जीवन खुशहाल बनता है, दिन की शुरुआत अच्छी होती है। साथ ही भगवान विष्णु, मां लक्ष्मी और मां सरस्वती का आशीर्वाद भी मिलता है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ