Ank jyotish: भाग्यशाली होते हैं इन मूलांक वाले लोग, समाज में कमाते हैं खूब मान-सम्मान

Ank jyotish: अंक ज्योतिष में व्यक्ति के जन्म तिथि को देखकर उसके स्वभाव और व्यक्तित्व के बारे में बताया जाता है। बता दें की मूलांक 7 वाले लोग बहुत भाग्यशाली होते हैं। तो आइए इस खबर में भाग्यशाली मूलांक के बारे में जानते हैं।

ank jyotish
विज्ञापन

Ank Jyotish: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जिस तरह किसी व्यक्ति की राशि देखकर उसके स्वभाव, व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में बताया जाता है ठीक उसी तरह जन्म तिथि को देखकर भी व्यक्ति के बारे में सब कुछ बताया जा सकता है। बता दें कि जिस शास्त्र में जन्म तिथि को देखकर भविष्य के बारे में पता लगाते हैं उस शास्त्र को अंक ज्योतिष शास्त्र कहते हैं। ज्योतिष शास्त्र में अंक ज्योतिष शास्त्र का बहुत महत्व है। अंक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, गिनती का हर एक अंक का संबंध किसी न किसी ग्रह से होता है। आज इस खबर में जानने वाले हैं कि कौन से तिथि के जन्मे लोग काफी भाग्यशाली होते हैं।

मूलांक 7

अंक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों का मूलांक 7 होता है वे लोग काफी भाग्यशाली माने जाते हैं। बता दें कि मूलांक 7 की पहचान व्यक्ति के जन्म तिथि को देखकर पता किया जाता है। जैसे- जिन लोगों का जन्म 07, 16, 25 तारीख होता है उनका मूलांक 7 होता है। इन लोगों के लिए 7 नंबर काफी शुभ होता है।

विज्ञापन

7 तारीख को जन्मे लोग

अंक शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों का जन्म किसी भी माह की 7 तारीख को होता है उनका मूलांक 7 होता है। 7 तारीख को जन्मे लोग अपने जीवन में कई महत्वपूर्ण कार्य करते हैं, साथ ही कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल करते हैं। बता दें कि मूलांक 7 वाले लोग अपने कार्यों पर अधिक विश्वास रखते हैं। अंक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मूलांक 7 वाले लोग किसी भी कार्य को काफी मेहनत और लगन के साथ करते हैं। इसलिए मूलांक 7 वाले लोग अपने जीवन में खूब तरक्की करते हैं।

16 तारीख को जन्मे लोग

वैदिक शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों का जन्म किसी भी माह के 16 तारीख को होता है, वैसे लोगों का मूलांक 7 होता है। बता दें कि 16 तारीख के जन्मे लोग समाज में मान-सम्मान के साथ अपना नाम रौशन करते हैं। 16 तिथि के जन्मे लोगों में आत्मविश्वास भरपूर रहता है। साथ ही ये किसी भी कार्य को करने में डरते नहीं है। बल्कि उसे पूरा करके ही मानते हैं।

25 तारीख को जन्मे लोग 

ठीक वैसे ही जिन लोगों का जन्म तिथि 25 तारीख को होता है उन लोगों पर सूर्य देव की कृपा होती हैं। बता दें कि 25 तारीख के जन्मे लोग काफी आत्मविश्वासी, निडर और साहसी होते हैं। यह लोग अपने जीवन में मनचाही सफलता हासिल कर पाते हैं। साथ की किसी भी कार्य को करने में बिल्कुल भी नहीं डरते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ