Akshaya Tritiya पर इन 3 राशियों की होगी चांदी! गजकेसरी योग से बनेंगे हर बिगड़े काम

Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया पर बने गजकेसरी योग से कुछ राशियों के लोगों को धन लाभ हो सकता है। उनके लिए सफलता के नए रास्ते खुल सकते हैं। आज हम आपको उन 3 राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें अक्षय तृतीया पर कोई सुखद समाचार सुनने को मिल सकता है।    

Akshaya Tritiya 2024

Akshaya Tritiya 2024: हर वर्ष वैशाख माह की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि के दिन अक्षय तृतीया का पर्व मनाया जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल 10 मई को अक्षय तृतीया मनाई जाएगी। इस दिन विशेष तौर पर धन की देवी मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। इस दिन सोना खरीदना भी शुभ होता है। माना जाता है कि जो लोग इस दिन सोना खरीदकर अपने घर लाते हैं, उन्हें धन से जुड़ी समस्या नहीं होती है। उनके घर में भी सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है।

विज्ञापन

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस साल अक्षय तृतीया के दिन गजकेसरी योग का संयोग बन रहा है। इस बार गजकेसरी योग कई राशियों के लिए शुभ हो सकता है। उन्हें अपार धन की भी प्राप्ति हो सकती है। आइए जानते हैं उन 3 राशियों के बारे में जो जल्द ही धनवान बन सकते हैं।

विज्ञापन

मेष राशि

अक्षय तृतीया के दिन मेष राशि के लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। जल्द ही आप अपने नाम पर कोई प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं। परिवार में खुशहाली बनी रहेगी। कुंडली में भी धन लाभ के योग बन रहे हैं।

विज्ञापन

वृषभ राशि

वृषभ राशि के लोगों के लिए अक्षय तृतीया का दिन कोई शुभ समाचार लेकर आ सकता है। इस समय आपका भाग्य हर काम में आपका साथ देगा, जिससे जीवन में आपको सफलता भी मिल सकती है। नौकरी कर रहे लोगों की सैलरी में बढ़ोतरी हो सकती है।

मीन राशि

मीन राशि के लोगों को अपनी मेहनत का सही फल अगले माह तक मिल सकता है। लंबे समय से अगर आप विदेश यात्रा पर जाने की योजना बना रहे हैं, तो अगले माह तक आपका सपना पूरा हो सकता है। जिन लोगों का खुद का कारोबार है, उन्हें अच्छा खासा मुनाफा हो सकता है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ