अहोई अष्टमी के दिन व्रती महिलाएं भूलकर भी न करें 3 काम, माने गए हैं अशुभ

Ahoi Ashtami Vrat 2023: संतान की खुशहाली के लिए रखा जाने वाला अहोई अष्टमी का व्रत 5 नवंबर, रविवार को रखा जाएगा। आइए जानते हैं अहोई अष्टमी के दिन व्रती महिलाओं को किन कार्यों से परहेज करना चाहिए।

Ahoi Ashtami

Ahoi Ashtami

Ahoi Ashtami Vrat 2023 Mistakes: शास्त्रों में अहोई अष्टमी के व्रत को संतान से जुड़ा हुआ बताया गया है। अहोई अष्टमी का व्रत हर साल कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को रखा जाता है। इस साल अहोई अष्टमी का व्रत 5 नवंबर, रविवार को रखा जाएगा। संतान से जुड़े इस व्रत को महिलाएं अपने बच्चों की अच्छी सेहत और खुशहाली के लिए रखती हैं। शास्त्रीय मान्यता है कि व्रत के दौरान उससे जुड़े खास नियमों को विशेष रूप से ध्यान में रखा जाता है। आइए जानते हैं कि अहोई अष्टमी व्रत के दौरान कैसी गलतियां नहीं करनी चाहिए।

विज्ञापन

सोने से बचें

अहोई अष्टमी व्रत के दौरान महिलाएं शिवजी और माता पार्वती की पूजा करती हैं। ऐसे में इस दिन पूजा संपन्न होने के बावजूद भी दिन में सोना नहीं चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से व्रत का शुभ प्राप्त नहीं होता है। ऐसे में अहोई अष्टमी व्रत के दिन हर व्रती महिला को यह बात ध्यान रखना चाहिए।

विज्ञापन

न करें ये कार्य

शास्त्रीय मान्यताओं के अनुसार, अहोई अष्टमी के दिन मिट्टी से जुड़ा कोई भी काम करना अशुभ है। ऐसे मे इस दिन मिट्टी से जुड़े कार्य मसलन बगीचे इत्यादि में कार्य करने से परहेज करना चाहिए। इसके अलावा अहोई अष्टमी के दिन भूलकर भी व्रती महिलाओं को नुकीली वस्तुओं का प्रयोग नहीं करना चाहिए। कहा जाता है कि इस दिन सिलाई से जुड़े कार्यों को भी विराम देना चाहिए यानी इससे बचना चाहिए।

विज्ञापन

न करें किसी से लड़ाई-झगड़े

अहोई अष्टमी व्रत में पवित्रता और इससे जुड़े नियमों को भी ध्यान में रखा जाता है। ऐसे में अहोई अष्टमी से जुड़े व्रत नियम के मुताबिक इस दिन किसी से भी लड़ाई-झगड़े नहीं करना चाहिए। क्योंकि ऐसा करने से व्रत भंग हो सकता है।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ