Abhijit Nakshatra Sun Transit 2026: साल 2026 में दुर्लभ सूर्य गोचर, अभिजित नक्षत्र में खुलेंगे 3 राशियों के लिए सफलता के द्वार

Abhijit Nakshatra Sun Transit 2026: साल 2026 में अभिजित नक्षत्र में सूर्य गोचर एक दुर्लभ और शक्तिशाली ज्योतिषीय संयोग बना रहा है, जिससे 3 राशि के जातकों के लिए यह समय विशेष रूप से फलदायी सिद्ध होगा. इन राशियों के जीवन में धन, सफलता और सम्मान के नए द्वार खुल सकते हैं. आइए जानते हैं, ये लकी राशियां कौन-सी हैं?

Abhijit-Nakshatra-Sun-Transit-2026

Abhijit Nakshatra Sun Transit 2026: अभिजित नक्षत्र को वैदिक ज्योतिष में अत्यंत शुभ और विजय प्रदान करने वाला नक्षत्र माना गया है. यह नक्षत्र शुभ कार्यों में सफलता, बाधा निवारण और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है. अभिजित का अर्थ ही होता है विजय प्राप्त करने वाला. इस नक्षत्र में सूर्य का गोचर एक महत्वपूर्ण ज्योतिषीय घटना होती है. साथ ही यह अत्यंत दुर्लभ भी होता है. साल 2026 में सूर्यदेव मात्र 2 बार ही अभिजित नक्षत्र में गोचर करेंगे.

विज्ञापन

द्रिक पंचांग के अनुसार, साल 2026 में 21 जनवरी और 26 जनवरी मात्र ऐसे दो शुभ दिन हैं, जब सूर्य अभिजित नक्षत्र में विराजमान होंगे. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य आत्मा, तेज, आत्मविश्वास और नेतृत्व के कारक ग्रह हैं. सूर्य का गोचर अभिजित नक्षत्र में होता है, तब उसकी सकारात्मक शक्ति को और बढ़ा देता है. सूर्य का इस नक्षत्र में गोचर का असर यूं तो सभी राशियों पर होगा, लेकिन 3 राशि वाले ऐसे होंगे, जो मालामाल हो जाएंगे, अटके काम पूरे होने लगेंगे और यश और सम्मान प्राप्त होगा. आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए सूर्य का अभिजित नक्षत्र में गोचर भाग्य को मजबूती देगा. लंबे समय से अटके काम पूरे होने लगेंगे. करियर में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जो आगे चलकर तरक्की का मार्ग खोलेंगी. सरकारी कार्य, प्रशासन या नेतृत्व से जुड़े लोगों को विशेष सफलता मिलेगी. धन आगमन के नए स्रोत बनेंगे और आत्मविश्वास में जबरदस्त वृद्धि होगी. समाज और कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा. इस समय लिए गए निर्णय दूरगामी लाभ देंगे. प्रतियोगी परीक्षाओं और कानूनी मामलों में भी सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं.

विज्ञापन

सिंह राशि

सिंह राशि के स्वामी सूर्य स्वयं हैं, इसलिए यह गोचर इनके लिए अत्यंत शुभ रहेगा. आत्मबल, ऊर्जा और नेतृत्व क्षमता में वृद्धि होगी. व्यापार और नौकरी में लाभ के योग बनेंगे. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और निवेश से लाभ मिल सकता है. पारिवारिक जीवन में भी सुख-शांति बनी रहेगी. आपकी योजनाएं गति पकड़ेंगी और विरोधियों पर विजय प्राप्त होगी. यश और प्रतिष्ठा में स्पष्ट बढ़ोतरी दिखाई देगी. उच्च अधिकारियों से सहयोग मिलेगा. रुके हुए मान-सम्मान या पुरस्कार मिलने की भी संभावना बन रही है.

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए यह सूर्य गोचर मेहनत का पूरा फल दिलाने वाला साबित होगा. करियर में स्थिरता आएगी और उच्च पद या सम्मान मिलने की संभावना बनेगी. आय में बढ़ोतरी होगी और पुराने आर्थिक संकट दूर होंगे. पिता या वरिष्ठ लोगों का सहयोग मिलेगा. सामाजिक छवि मजबूत होगी और आत्मविश्वास बढ़ेगा. जो लोग लंबे समय से संघर्ष कर रहे थे, उनके लिए यह समय सफलता की शुरुआत बन सकता है. नए प्रोजेक्ट या जिम्मेदारी मिल सकती है. सरकारी, तकनीकी और प्रबंधन क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए यह समय विशेष लाभदायक रहेगा.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ