Aaj Ka Rashifal: गणेश जी मेष समेत अन्य राशियों पर रहेंगे मेहरबान, पढ़ें आज का राशिफल और उपाय

Aaj Ka Rashifal 31 January 2024: आज का राशिफल राशिचक्र की समस्त 12 राशियों के लिए खास है। पढ़िए दैनिक राशिफल और उपाय।

Aaj Ka Rashifal 29 March 2024

आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal Today Horoscope 31 January 2024: ज्योतिर्विद डॉ. संजीव शर्मा के अनुसार, आज का दिन मेष से लेकर मीन राशि के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आगे सभी 12 राशियों के लिए आज का राशिफल और उपाय जानिए।

विज्ञापन

मेष राशि: कुछ सुखद घटनाक्रम आपकी प्रतीक्षा कर रहे हैं साथ ही जीवन में आनंद बना रहेगा। परिस्थितियों का नियंत्रण आपके हाथ में रहेगा। सुबह बुद्ध के बीज मंत्र का जाप करें और गाय को हरा चारा अवश्य खिलाएं।

विज्ञापन

वृष राशि: सेमिनार में बैठकों में अपनी प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराएंगे। आपकी संवाद कुशलता के कारण आपको प्रतिष्ठा मिलेगी। किसी भी मामले का सहजता से उपाय करेंगे तो अवश्य हल होगा। सुबह किसी छोटी बच्ची को वस्त्र दान करें और गाय को हरा चारा खिलाएं।

विज्ञापन

मिथुन राशि: व्यापारिक कार्यों में आज आपको सफलता मिलेगी। अपने सहकर्मी अथवा अपने अधिकारी से आपको सम्मान प्राप्त होगा। घर परिवार में माहौल अच्छा रहेगा। सुबह गाय को रोटी दें और घायल गाय का उपचार करा दें। बुद्ध के बीज मंत्र का जाप करें।

कर्क राशि: निजी संबंधों में जटिलता का सामना करना पड़ सकता है, मतभेद हो सकते हैं अतः किसी भी मुद्दे में किसी का भी साथ देने से पहले सोच लें। सुबह गाय को रोटी दें और किसी गरीब को आटा या चावल दान करें। चंद्रमा के बीज मंत्र का जाप करें।

विज्ञापन

सिंह राशि: चुनौतियों को स्वीकार करना आपकी प्रवृत्ति है अतः आप अपना जोश बनाए रखें। नए रास्ते आपका इंतजार करेंगे और आपको सफलता के मार्ग पर ले जाएंगे। परिवार में कोई सांस्कृतिक कार्यक्रम अवश्य होगा। आपके व्यवसाय में व्यवधान क्षणिक है अतः परेशान ना हो। सुबह सूर्य के बीज मंत्र का जाप करें और सूर्य को जल अर्पित करें तथा कुत्ते व गाय को रोटी दें।

कन्या राशि: आज घर परिवार में सभी लोग खुश रहेंगे और किसी लंबी यात्रा के बारे में सोच सकते हैं। बच्चों के साथ आज आप किसी यात्रा पर भी जा सकते हैं। सुबह गाय को हरा चारा खिला दें और बुद्ध के बीज मंत्र का जाप करें व छोटी बच्ची को उपहार दें।

विज्ञापन

तुला राशि: भाग्य आपके साथ है अतः अगर आप कोई रिस्क लेना चाहते हैं तो बिल्कुल लीजिए। शेयर मार्केट में निवेश कर सकते हैं। अगर आप कोई नए बिजनेस के बारे में सोच रहे हैं तो उसको शुरू करने का अच्छा समय है। सुबह गाय को रोटी खिलाएं। किसी गरीब को आटा या चावल या चीनी दान करें और किसी गरीब कन्या के विवाह में मदद करें।

विज्ञापन

वृश्चिक राशि: परिस्थिति वश कई कार्यों में अपने आप को उलझा हुआ पाएंगे। गाड़ी धीमे चलाएं क्योंकि आज दिन यात्रा के लिए अच्छा नहीं है। अपने अधिकारी अथवा सहकर्मी से संयम से बात करें क्योंकि झगड़े के आसार बन सकते हैं। हनुमान चालीसा का पाठ करें।

धनु राशि: समाज सेवा अथवा किसी धार्मिक कार्य के लिए आज का दिन अच्छा है। निजी व्यावसायिक जीवन में सफलता मिलेगी। सुबह गाय को 4 आटे की लोई में हल्दी लगाकर खिला दें। बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें।

विज्ञापन

मकर राशि: आज आपके विचार रचनात्मक रहेंगे अतः आप किसी भी क्षेत्र से जुड़े हैं तो वहां उसके लिए कार्य कर सकते हैं। जीवन में संयम बनाकर के रखें क्योंकि अगर कोई भी आपके विरुद्ध षड्यंत्र करेगा तो आपसे जीत नहीं पाएगा। कुत्ते को भोजन कराएं। शनि के बीज मंत्र का जाप करें।

कुंभ राशि: आज आपका मन परेशान रह सकता है। तो ध्यान करने से अंतर्मन की शांति मिलेगी। सुबह कुत्ते को भोजन कराएं और घायल कुत्ते का उपचार कर दें।

विज्ञापन

मीन राशि: घर परिवार में जीवनसाथी के साथ समय अच्छा रहेगा। किसी लंबी यात्रा पर जाने के योग बन सकते हैं। परिवार के सदस्यों के साथ कहीं भी बाहर जाने का मौका मिलेगा। सुबह बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें और गाय को रोटी खिलाएं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ