Grah Gochar 2024: अगले महीने 5 ग्रहों की चाल में होगा बदलाव, 5 राशि वालों का खुल जाएगा भाग्य

Grah Gochar Effect: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब ग्रह राशि परिवर्तन करते हैं तो पृथ्वी पर मौजूद सभी प्राणियों पर शुभ अशुभ प्रभाव पड़ता है।

Grah Gochar Effect

Grah Gochar Effects February Month 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब ग्रह अपनी राशि परिवर्तन करते हैं, तो कुछ राशियों के लिए शुभ तो कुछ राशियों के लिए अशुभ होता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, फरवरी महीने में 5 ग्रह एक साथ चाल में परिवर्तन करने वाले हैं। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 1 फरवरी को बुध ग्रह मकर राशि में प्रवेश करने वाले हैं, वहीं 11 फरवरी को कुंभ राशि में शनि अस्त होंगे।

विज्ञापन

अगले दिन 12 फरवरी को मकर राशि में शुक्र ग्रह गोचर कर जाएंगे, 13 फरवरी को कुंभ राशि में सूर्य देव गोचर करने वाले हैं और 20 फरवरी को कुंभ राशि में बुध ग्रह गोचर करेंगे। बता दें कि फरवरी माह में शनि, बुध, मंगल, शुक्र और सूर्य ग्रह अपनी चाल में बदलाव लाएंगे। ऐसे में 12 राशि के जातकों पर शुभ अशुभ प्रभाव पड़ेंगे। आज इस खबर में जानेंगे आखिर किन-किन राशियों का भाग्य बदलने वाला है। आइए विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए फरवरी का महीना बेहद शुभ माना जा रहा है। इस दौरान मेष राशि के जातकों को अचानक शुभ संदेश की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही कार्य में सफलता भी मिलेगी। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। साथ ही धन कमाने के कई मौके मिलेंगे। मेष राशि के जातकों का भाग्य भरपूर साथ देगा।

विज्ञापन

वृषभ राशि

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, फरवरी में वृषभ राशि वाले जातकों को शुभ फल की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही समाज में मान-सम्मान में वृद्धि होगी। घरवालों की ओर से कोई खुशखबरी मिल सकती है। साथ ही कारोबार या नौकरी करने वाले जातकों के लिए यह माह काफी शुभ रहेगा। मानसिक स्थिति शांत रहेगी। कार्यक्षेत्र में विस्तार होगा।

विज्ञापन

मिथुन राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मिथुन राशि के जातक फरवरी माह में नौकरी बदल सकते हैं। कहीं अच्छे जगह नौकरी के लिए ऑफर आ सकती है। अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही कारोबार में मुनाफा हो सकता है।

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए फरवरी का महीना लाभकारी रहेगा। जो जातक नौकरी कर रहे हैं, उनको प्रमोशन मिल सकती है। साथ ही आय में भी वृद्धि के योग बन रहे हैं। कारोबारियों के लिए यह समय बहुत ही लाभदायक रहेगा।

धनु राशि

जो जातक नौकरी कर रहे हैं उनको सीनियर की ओर से कुछ खबरी मिल सकती है। साथ ही परिवार का भरपूर सहयोग मिलेगा। धनु राशि के जातकों का भाग्य का साथ मिलेगा। साथ ही आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। जातक को हर क्षेत्र में सफलता मिल सकती है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ