राम लला की प्राण प्रतिष्ठा आज, सभी राशियां 84 सेकंड के शुभ मुहूर्त में करें खास उपाय

Ram Mandir Inauguration Auspicious Time: पंचांग के अनुसार, 22 जनवरी को राम लला की प्राण प्रतिष्ठा का क्रायक्रम होने वाला है। प्राण प्रतिष्ठा में 84 सेकंड का शुभ मुहूर्त है। आज इस खबर में जानेंगे राशि अनुसार क्या उपाय करना चाहिए।

Ram Mandir Pran Pratistha

Ram Mandir Inauguration Auspicious Time: आज 22 जनवरी के शुभ अवसर पर हम सभी ऐतिहासिक क्षणों के साक्षी बनने वाले हैं। आज माह की द्वादशी तिथि अर्थात 22 जनवरी 2024 को अभिजीत मुहूर्त व इंद्रियोग व मृगशिरा नक्षत्र और मेष लग्न एवं वृश्चिक नवांश में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा का शुभ मुहूर्त रखा गया है। उस समय मेष लग्न होगा और बृहस्पति देव लग्न में विराजमान होंगे। मंगल देव नवम भाव अर्थात धनु राशि अर्थात बृहस्पति देव के घर में विराजमान होंगे। इसका मतलब यह हुआ कि मंगल और बृहस्पति देव राष्ट्रीय महा परिवर्तन योग भी बनाएंगे।

विज्ञापन

वैसे तो मेष लग्न में बृहस्पति देव 12:29 से लेकर 12:45 तक विराजमान रहेंगे। परंतु शुभ मुहूर्त दिन के 12:29 और 8 सेकंड से लेकर 12:30 और 32 सेकंड तक रहेगा। यह शुभ मुहूर्त 84 सेकंड का होगा। 84 सेकंड के शुभ मुहूर्त में अगर कल कोई बच्चे जन्म लेते हैं तो वह बहुत ही मेधावी और अच्छे रहेंगे। कल उस समय 84 सेकंड में चंद्र राशि अथवा जन्म राशि के अनुसार लोगों को हनुमान चालीसा की कुछ चौपाइयां अवश्य पढ़नी चाहिए। वैसे तो जो लोग बहुत तेज हनुमान चालीसा पढ़ सकते हैं तो वह 84 सेकंड में एक बार हनुमान चालीसा जरूर पढ़ लें। किस राशि को कौन सी चौपाई पढ़ना ठीक रहेगा। आइए विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन

मेष राशि

मेष राशि के जातकों को अपनी बुद्धि को सही करने के लिए यह चौपाई पढ़नी चाहिए।

विज्ञापन

महावीर विक्रम बजरंगी |
कुमति निवार सुमति के संगी

वृष राशि

वृष राशि के जातकों को वाणी द्वारा लोगों को अपना बनाने के लिए इस चौपाई को पढ़ना चाहिए।

विज्ञापन

शंकर सुवन केसरीनंदन|
तेज प्रताप महा जग बंदन ||

यह भी पढ़ें- अगले महीने 5 ग्रहों की चाल में होगा बदलाव, 5 राशि वालों का खुल जाएगा भाग्य

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों को अपना पराक्रम बढ़ाने के लिए यह चौपाई पढ़नी चाहिए।

विज्ञापन

सूक्ष्म रूप धरि सियहिं दिखावा!
विकट रूप धरि लंक जरावा!!

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों को अपने चतुर्थ भाव को ठीक रखने के लिए यह चौपाई पढ़नी चाहिए।

विज्ञापन

रघुपति कीन्ही बहुत बढ़ाई!
तुम मम प्रिय भरतहि सम भाई!!

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों को अपने पंचम भाव को ठीक रखने के लिए यह चौपाई पढ़नी चाहिए।

विज्ञापन

सहस बदन तुम्हरो ज़स गांवै!
अस कहि श्रीपति कंठ लगावैं!!

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों को अपने कोर्ट केस से मुक्ति के लिए इस चौपाई को पढ़ें।
जुग सहस्त्र जोजन पर भानु!
लील्यो ताहि मधुर फल जानू!!

विज्ञापन

तुला राशि

तुला राशि के जातकों को दांपत्य जीवन को सुख में करने के लिए इस चौपाई का जाप करें

विज्ञापन

प्रभु मुद्रिका मेलि मुख माहीं!
जलधि लांघि गये अचरज नाहीं!!

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों को अड़चनों से बचने के लिए इस चौपाई का जाप करें

विज्ञापन

सब सुख लहि तुम्हारी सरना!
तुम रच्क्षक काहू को डर ना!!

धनु राशि

धनु राशि के जातकों को भाग्य में वृद्धि के लिए इस चौपाई का जाप करें।

विज्ञापन

सब पर राम तपस्वी राजा!
तिनके काज सकल तुम साजा!!

विज्ञापन

मकर राशि

मकर राशि के जातकों को कार्य क्षेत्र में अगर कोई दिक्कत है तो वह इस चौपाई का जाप करें

संकट ते हनुमान छुड़ावै!
मन क्रम बचन ध्यान जो लावै!!

विज्ञापन

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों को आय वृद्धि व जीवन में सफलता पाने के लिए इस चौपाई का जाप करना चाहिए

और मनोरथ जो कोई लावै !
सोई अमित जीवन फल पावै!!

विज्ञापन

मीन राशि

मीन राशि के जातकों को जेल योग से छुटकारा पाने के लिए इस चौपाई का जाप करना चाहिए

संकट कटै मिटै सब पीरा!
जो सुमिरै हनुमत बलबीरा!!

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ