Aaj Ka Rashifal, 24 February 2023: मेष, कर्क, तुला समेत इन्हें मिलेगी बड़ी तरक्की, यहां जानें सभी 12 राशियों का हाल
Edited By Pankaj Mishra

Edited By Pankaj Mishra

Aaj Ka Rashifal, 24 February 2023: आज 24 फरवरी और दिन शुक्रवार (Shukrawar Ka Rashifal) है। ज्योतिष (Astrology) में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन पर सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव डालती है। यानी आपके लिए आज का दिन शुभ, सामान्य या फिर खराब।
यहां ज्योतिषाचार्य दीपा शर्मा चंद्र राशि के अनुसार सभी 12 राशियों (Aaj Ka Rashifal) के बारे में बता रही हैं आज का राशिफल (Zodiac Sign)। बताए गए सुझावों को अपनाकर अपने दिन को खास बना सकते हैं।
कुल 12 राशियां होरोस्कोप (Aaj Ka Rashifal) होती हैं और हर व्यक्ति की राशि अलग-अलग होती है। अगर आपको अपनी राशि का पता है तो उसकी मदद से आप इस पोस्ट के जरिए जान सकते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा ?
आज आपकी राशि में चंद्र राहु की युति आपको मानसिक रूप से पीड़ित कर सकती है। आज आपको सावधानीपूर्वक वही कार्य करना बेहतर रहेगा, जिससे आपका आत्मसम्मान बढ़े। आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहेगा। आप कार्यक्षेत्र में कोई नई व्यवस्था को करने में लगे रहेंगे। आपकी किसी नए वाहन को खरीदने की इच्छा पूरी होगी। आपको बेकार की तारीफ के कार्यों को करने से बचना होगा, नहीं तो नुकसान हो सकता है।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- गेरुआ
आज किसी महत्वपूर्ण निर्णय को लेने की स्थिति में नहीं होंगे। साझेदारी में व्यवसाय कर रहे लोगों को मन मुताबिक लाभ मिलेगा। यदि आप अपने संतान के भविष्य के लिए कुछ धन संचय करना चाहते हैं तो अपनी इस इच्छा को भी पूरा करने में भी आप सफल रहेंगे। जो लोग प्रेम जीवन जी रहे हैं, वह किसी की बातों में आकर किसी गलत काम में फंस सकते हैं, इसलिए सावधान रहे। आपको किसी यात्रा पर जाने से पहले अपने जरूरी सामानों के प्रति सावधान रहना होगा। नहीं तो उनके खोने का भय बना हुआ है।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- ऑफ वाइट
आज आपको अपनी संतान के करियर की चिंता सता सकती है, जिसके कारण आप भागदौड़ में लगे रहेंगे। आपको भागदौड़ के कारण थकान का अनुभव होगा। आपको किसी कार्य को करने में असुविधा होगी, लेकिन फिर भी आप उस समस्या को छोड़कर काम पूरा करेंगे। जीवनसाथी के लिए यदि आप किसी नए व्यवसाय को करेंगे तो वह भी आज करा सकते हैं, लेकिन आपको किसी भी कार्य को भाग्य के भरोसे नहीं छोड़ना है।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- सफेद
आज राशि स्वामी राहु से पीड़ित होने से मन भावुक और विचलित राह सकता है। आज आपका कोई नई संपत्ति संबंधित विवाद सुलझ जाएगा और उसमें फैसला आपके पक्ष में हो सकता है। आपको बहुत समय से रुके हुए कार्य को पूरा अवश्य करना होगा, नहीं तो वह आपकी परेशानी का कारण बनेंगे। रात्रि का समय परिवार के सदस्यों के साथ आमोद प्रमोद में व्यतीत करेंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई हर्षवर्धक समाचार सुनने को मिल सकता है।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- संतरी
आज यदि आप कार्यक्षेत्र में व्यवसाय कर रहे लोगों के अधिकारिक क्षेत्रों में कुछ परिवर्तन करेंगे तो वह उनके लिए लाभदायक रहेगा। तभी आपके सामने उन्नति के बहुत मार्ग खुलेंगे। जीवनसाथी से चल रही समास्या समाप्त होगी। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ असुविधा होगी। क्योंकि आपके साथी आपकी पदोन्नति को देखकर परेशान रहेंगे। अविवाहित जातकों के लिए विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- हरा
आज यदि आप किसी व्यक्ति से बहसबाजी में न पड़े। वह आपके लिए नुकसानदायक रहेगी। आपको आज अपने पिता पक्ष की ओर से कोई उपहार मिल सकता है। आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। आप अपने अनुभव से किसी परिजन की समस्या को समाप्त करने में सफल रहेंगे, वहीं आगे चलकर आपके काम में पूरा साथ देंगे, लेकिन विद्यार्थियों को किसी से मिलकर पढ़ाई में आ रही समस्या का समाधान खोजना होगा व अपने गुरुजनों से बातचीत करनी होगी।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- नीला
बाकी राशियों का Aaj Ka Rashifal जानने के लिए यहां क्लिक करें।
आज परिवार में आप छोटे बच्चों के साथ कुछ समय खेलकूद में व्यतीत करेंगे। जिससे आपकी मानसिक चिंता समाप्त होगी। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है। आपको किसी निकट मित्र की सलाह और सहयोग से अपने बिगड़ते काम ठीक करने का मौका मिलेगा। राजनितिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के ऊपर कुछ जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ सकता है। फिर भी वह उन्हें पूरी करने में भी सफल रहेंगे।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- गुलाबी
आपकी कोई लेन देन से संबंधित बहुत बड़ी समस्या सुलझेगी। व्यवसाय कर रहे लोग अपने किसी साथी को साझेदार बना सकते हैं, जो ऑनलाइन कार्य करते हैं। उन्हें कोई बड़ा आर्डर मिल सकता है। किसी विशेषज्ञ की सलाह आपके लिए आगे चलकर उपयोगी सिद्ध होगी। आपको अपने कामकाज में सुधार करने के लिए किसी मित्र से बातचीत करनी होगी। जीवनसाथी को यदि कोई शारीरिक कष्ट था तो उसमें आज सुधार हो सकता है।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- लाल
राजनीति की दिशा में कार्यरत लोग किसी बात को लेकर परेशान रहेंगे। उनके साथी उनकी छवि खराब करने की पूरी कोशिश करेंगे। आपको ससुराल पक्ष से किसी व्यक्ति से बातचीत करते समय तोलमोल कर बोलना बेहतर रहेगा। आज आप अपने बलबूते पर ही अपनी काफी सारी समस्याओं का समाधान निकालने का पूरा प्रयास करेंग। ,जिसमें आपको सफलता भी अवश्य मिलेगी। विद्यार्थी विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उन्हें यह अवसर मिल सकता है। आपका कोई मित्र आपसे लंबे समय बाद मुलाकात करेगा।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- पीला
बाकी राशियों का Aaj Ka Rashifal जानने के लिए यहां क्लिक करें।
आज वाहन या कोई मशीनरी खरीदने का योग बनेगा। संतान की शिक्षा से संबंधित समस्याओं के लिए आपको जीवनसाथी से बातचीत करनी होगी। आपको अपने व्यवसाय में रुकी हुई योजनाओं को भी फिर से शुरू करना होगा। यदि आपने अपने मित्र की किसी निवेश संबंधी योजनाओं में धन लगाया तो वह आपके लिए नुकसानदायक रहेगा। आप अपने घर की मरम्मत कार्यों को करवाने पर भी विचार कर सकते हैं।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- केसरिया
आज का दिन आपके धन, यश और कीर्ति में वृद्धि लेकर आएगा। यदि आप किसी संपत्ति की खरीदारी करने जा रहे हैं तो उसके चल व अचल पहलुओं को स्वाधीनता से जांच लें, नहीं तो आपको बाद में कोई नुकसान उठाना पड़ सकता है। विरोधी भी आपकी बातों से परेशान रहेंगे और आप आपके किसी बनते काम को बिगाड़ने की पूरी कोशिश कर सकते हैं। आपको घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। जिससे आपका धन खर्च बढ़ेगा। यदि आपके ऊपर पहले कुछ कर्ज था तो आप उसे उतारने में भी काफी हद तक सफल रहेंगे।
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- ब्राउन
आज कार्य व्यवसाय व्यापार नौकरी हर जगह लाभ की स्थिति रहेगी। आज मन की बात किसी से शेयर नही कर पाएंगे। जिसकी वजह से थोड़ी पीड़ा महसूस करेंगे। आज आपको यदि पहले से कोई स्वास्थ्य संबंधित समस्या थी, तो उसमें सुधार हो सकता है। आज आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है। लेकिन आज आपको किसी प्रियजन की सेहत की चिंता सता सकती है।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- सुनहरा
Instagram: @astrologer_deepa_sharma
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: