Aaj Ka Rashifal: रमा एकादशी पर ब्रह्म योग में कैसा रहेगा 12 राशियों का दिन? जानें आज का राशिफल और उपाय

Aaj Ka Rashifal 28 October 2024: आज बुधवार 28 अक्टूबर, 2024 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? कौन से उपाय आज आपके लिए रहेंगे खास? आइए ज्योतिर्विद डॉ. संजीव शर्मा द्वारा बताए गए आज का राशिफल में जानते हैं, आपका आज का दैनिक भविष्यफल और समस्या समाधान के लिए विशेष उपाय।

Raashifal-28-October-2024

Aaj Ka Rashifal 28 October 2024: आज बुधवार 28 अक्टूबर, 2024 को कार्तिक कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि और दिन सोमवार है। आज ब्रह्म योग और इंद्र योग का पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र के साथ राम एकादशी से संयोग बन रहा है। आज का दिन 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा और इन राशियों के जातकों को किन-किन बातों का खास ध्यान रखना चाहिए, आइए इस बारे में ज्योतिर्विद डॉ. संजीव शर्मा द्वारा बताए गए राशिफल की मदद से जान लेते हैं।

विज्ञापन

मेष राशि

आज आप संतान के दायित्व की पूर्ति करेंगे। आपके द्वारा किया गया प्रयास सार्थक सिद्ध होगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। सुबह हनुमान चालीसा का पाठ करें। सूर्य को जल अर्पित करें, अवश्य कल्याण होगा।

विज्ञापन

वृष राशि

आज आप अज्ञात भय से ग्रसित रह सकते हैं। रोग और विरोधी दोनों ही सक्रिय रहेंगे। जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। सूर्य को सुबह जल अर्पित करें और किसी गाय को चार रोटी और गुड़ खिलाने से लाभ होगा।

मिथुन राशि

आपके द्वारा किया गया प्रयास आज सार्थक होगा। कार्यस्थल पर रचनात्मक प्रयास प्रकट करेंगे और परिवार के सभी लोगों के साथ घूमने जा सकते हैं। सुबह किसी गाय को हरा चारा खिला दें और बुद्ध के बीज मंत्र का जाप करें।

विज्ञापन

कर्क राशि

पारिवारिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। आर्थिक प्रगति के योग हैं। निजी व व्यावसायिक मामलों में सकारात्मक परिवर्तन होंगे। सुबह किसी गरीब को आटा अथवा चावल दान करें और चंद्रमा के बीज मंत्र का जाप करें।

सिंह राशि

आपके शैक्षणिक प्रयास सार्थक होंगे। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। आप मानसिक रूप से असंतुष्ट रह सकते हैं। आज किसी लंबी यात्रा पर जाने की योग है। सूर्य देव को जल अर्पित करें और सूर्य देव का बीज मंत्र का जाप भी करें।

विज्ञापन

कन्या राशि

ससुराल पक्ष से तनाव मिल सकता है। आपके किए गए प्रयास से सफल होंगे। आर्थिक हानि होने का भय बना रहेगा। पारिवारिक जीवन में जीवन में शांति रहेगी। सुबह सूर्य को जल अर्पित करें और घायल गोवंश का उपचार करवा दें।

विज्ञापन

तुला राशि

आपके रिश्तों में निकटता बढ़ेगी। पारिवारिक व्यवस्था बनी रहेगी। शिक्षा के क्षेत्र में किए गए कार्य सार्थक सिद्ध होंगे। किसी गरीब बच्चों को भोजन कर दें और गाय को खाना खिलाएं।

वृश्चिक राशि

व्यावसायिक मामलों में सफलता मिलेगी। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। सहज सरल रहते हुए आप प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराएंगे। आज दिन बहुत अच्छा रहेगा। सुबह बजरंगबाण का पाठ करें और बंदर को गुड़ चना अथवा केला खिलाएं।

विज्ञापन

धनु राशि

पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ने के योग हैं। निजी संबंधों में मधुरता आएगी। परिवार के लोगों के सहयोग से सफलता मिलेगी। गाय को 4 रोटी में हल्दी लगाकर खिलाएं और बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करने से लाभ होगा।

मकर राशि

स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। पारिवारिक तनाव हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। किसी महत्वपूर्ण कार्य का उत्तरदायित्व मिलेगा। कुत्तों को भोजन कराएं और शाम को शनिदेव के बीज मंत्र का जाप करें।

विज्ञापन

कुंभ राशि

किसी सांस्कृतिक कार्यक्रम में व्यस्त रहेंगे। जीवनसाथी या संतान के कारण चिंतित रहेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। व्यर्थ के कार्यों में न उलझे। सुबह सूर्यदेव को जल अर्पित करें और सूर्य के बीज मंत्र का जाप करें।

मीन राशि

आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रिश्तों में निकटता अवश्य आएगी। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। संगीत के क्षेत्र में कार्य करने वालों को सफलता मिलेगी। सुबह किसी गाय को चार रोटी में हल्दी लगाकर खिलाएं और बृहस्पति देव के बीज मंत्र का जाप करें।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ