---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

‘विपरीत राजयोग’ से बदलने जा रही है इन 3 राशि वालों की किस्मत, रातों-रात होगा अपार धन लाभ

Vipreet Raj Yoga: ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, ग्रहों के युति योग से कई प्रकार के राजयोग बनते हैं। ग्रहों के संयोग से बने राजयोग का असर राशिचक्र की सभी 12 राशियों पर पड़ता है। राजयोग के शुभ प्रभाव से आर्थिक, पारिवारिक और समाजिक जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलते हैं। साथ ही नौकरी-व्यापार इत्यादि […]

---विज्ञापन---

Vipreet Raj Yoga: ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, ग्रहों के युति योग से कई प्रकार के राजयोग बनते हैं। ग्रहों के संयोग से बने राजयोग का असर राशिचक्र की सभी 12 राशियों पर पड़ता है। राजयोग के शुभ प्रभाव से आर्थिक, पारिवारिक और समाजिक जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलते हैं। साथ ही नौकरी-व्यापार इत्यादि कार्यों में आर्थिक उन्नति देखने को मिलती है। ज्योतिष के जानकार बताते हैं कि जब कोई ग्रह-नक्षत्र विशेष स्थिति में आते हैं तब राजयोग का निर्माण होता है। ज्योतिषीय गणना के मुताबिक, 18 सितंबर, 2023 तक मंगल कन्या राशि में रहने वाले हैं। ऐसे मंगल के प्रभाव से कन्या राशि में विपरीत राजयोग का निर्माण हुआ है। वैसे तो इस विपरीत राजयोग का असर सभी 12 राशियों पर होगा, लेकिन कुछ राशियां ऐसी हैं जिन्हें इसका अत्यधित लाभ प्राप्त होगा। आइए जानते हैं कि विपरीत राजयोग से किन राशि वालों की किस्मत चमकने वाली है।

मेष राशि

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, कन्या राशि में बनने वाला विपरीत राजयोग मेष राशि के लिए लाभकारी है। इस दौरन हर क्षेत्र में शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। इसके साथ ही इस राजयोग के शुभ प्रभाव से कार्यों में सफलता मिलेगी। इस अवधि में आर्थिक परेशानियां भी दूर होंगी। इसके अलावा इस दौरान निवेश से लाभ प्राप्त करेंगे। विरोधी पराजित होंगे। जबरदस्त धन लाभ का योग है। लव-लाइफ और वैवाहिक जीवन में आ रही परेशानियां खत्म होंगी।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Rich Zodiac Sign: धनवान लोगों में शुमार होते हैं इन 4 राशियों के जातक, राजा की तरह मिलती है हर सुख-सुविधा

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों को विपरीत राजयोग अत्यंत शुभ माना जा रहा है। इस योग के शुभ प्रभाव से इस दौरान आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों में सफलता मिल सकती है। जो लोग नौकरी कर रहे हैं, उनके लिए यह समय लकी साबित होगा। रुपये-पैसों की बचत में कामयाब होंगे। इसके साथ ही इस दौरान आर्थिक परेशानियां कम होंगी। बिजनेस में आमदनी के नए मौके मिलेंगे। लव पार्टनर और जीवनसाथी के साथ मधुर संबंध बनेंगे।

---विज्ञापन---

तुला राशि

तुला राशि के लोगों पर विपरीत राजयोग का खास प्रभाव पड़ने वाला है। तुला राशि के जातक इस दौरान धन-दौलत से परिपूर्ण रहेंगे। इस दौरान साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। बिजनेस में आर्थिक लाभ के कुछ अवसर प्राप्त होंगे। इसके साथ ही इस अवधि में बिजनेस और रोजगार में जमकर आर्थिक लाभ होगा। नौकरी की तलाश करने वालों के लिए यह सुनहरा समय है। बिजनेस मैन को जमकर आर्थिक लाभ होगा। नई नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है। वैवाहिक जीवन और लव लाइफ मे खुशियां मिलेंगी।

यह भी पढ़ें: Shani Dev: दिवाली से शुरू हो जाएंगे इन 6 राशि वालों के अच्छे दिन, शनि के गोचर से होगा बड़ा धन-लाभ

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें। 

---विज्ञापन---

First published on: Sep 08, 2023 09:01 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola