Aaj Ka Rashifal 9 January: आज 12 राशियों पर कैसा प्रभाव? जानें राशिफल और उपाय

Aaj Ka Rashifal 9 January 2025: आज यानी 9 जनवरी, गुरुवार का दिन 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा? कौन से उपाय उत्तम साबित होंगे? आइए आज का राशिफल और उपाय जानते हैं। 

Aaj Ka Rashifal 9 January What will be the effect on 12 zodiac signs on Thursday Know today horoscope and remedies

9 जनवरी का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 9 January 2025: आज यानी 9 जनवरी 2025 को पौष महीने के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि और दिन गुरुवार है। ज्योतिर्विद डॉ. संजीव शर्मा ने दैनिक राशिफल में 12 राशियों के बारे में बताया है। किस राशि के लिए कौन सा उपाय लाभकारी रहेगा? 9 जनवरी, गुरुवार का दिन फलदायक रहेगा या नहीं? आइए इसके बारे में 9 जनवरी के राशिफल के माध्यम से जानते हैं। साथ ही 12 राशियों के लिए आज के उपाय भी जानते हैं।

विज्ञापन

मेष राशि

पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। मन चंचल रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आत्मविश्वास की कमी रहेगी। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। सुबह बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें। गाय को रोटी खिला दें।

विज्ञापन

वृषभ राशि

रिश्तों में निकटता आएगी। बहन भाई का सहयोग प्राप्त होगा। दांपत्य जीवन में सुख रहेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सुबह किसी छोटी बच्ची को भोजन करा दें और किसी गरीब को आटा, चावल या चीनी दान करें।

मिथुन राशि

उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सुख में रहेगा। मौसम के रोग प्रभावित कर सकते हैं। शिक्षा में किया गया श्रम सार्थक होगा। घर परिवार में माहौल अच्छा रहेगा। शिक्षण के कार्यों में सफलता मिलेगी। सुबह किसी गाय को हरा चारा खिला दें और घायल को गाय का उपचार करा दें।

विज्ञापन

कर्क राशि

व्यावसायिक योजनाएं फलीभूत होंगी। उपहार का लाभ मिलेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। सुबह चंद्रमा के बीज मंत्र का जाप करें और घायल गाय का उपचार करा दें और उसको भोजन भी करा दें।

सिंह राशि

रिश्तों में निकटता आएगी। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। मन शांत रहेगा व घर परिवार में प्रसन्नता रहेगी। सुबह हल्दी व चावल डालकर सूर्य को जल दें और सूर्य के बीज मंत्र का जाप करें।

विज्ञापन

कन्या राशि

शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। रिश्तों में निकटता आएगी। बहु प्रतीक्षित कार्य संपन्न होगा। गुरु का सहयोग प्राप्त होगा। लंबी यात्रा के योग बन सकते हैं। सुबह गाय को हरा चारा खिला दें और बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें।

तुला राशि

समाज के कार्यों में रुचि बढ़ेगी। प्रियजन से पीड़ा मिल सकती है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।पिता या धर्मगुरुका सहयोग प्राप्त होगा। सुबह किसी छोटी बच्ची को भोजन कर दें और किसी गरीब को सफेदवस्त्र दान करें।

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

पिता या धर्म गुरु का सानिध्य प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में बाधा आएगी।उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। शिक्षा के क्षेत्र में प्रयास सार्थक होंगे। संपत्ति खरीदने के योग बन सकते है। सुबह मंगल के बीज मंत्र का जाप करें और बंदर को केले अथवा गुड़ चने खिला दें। सुबह पिता के चरण स्पर्श करके घर से बाहर निकले।

धनु राशि

शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सुधार होगा। धार्मिक प्रयास फलीभूत होंगे। शासन सत्ता का सहयोग प्राप्त होगा। पारिवारिक या सांस्कृतिक मामलों में हिस्सेदारी रहेगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। सुबह गाय को भोजन कर दें और घायल गाय का उपचार करा दें व बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें।

विज्ञापन

मकर राशि

व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं।आध्यात्मिक विषयों के प्रति रुझान बढ़ सकता है। सुबह कुत्ते को भोजन करा दें और घायल कुत्ते का उपचार करा दें और शनि के बीज मंत्र का जाप करें।

कुंभ राशि

स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहे। किया गया पुरुषार्थ सार्थक सिद्ध होगा।पिता या धर्मगुरु का सहयोग प्राप्त होगा। सुबह घायल कुत्ते का उपचार करा दें और भोजन करा दें।

विज्ञापन

मीन राशि

धार्मिक व्यस्तता बढ़ेगी। रिश्तों में निकटता आएगी।आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। आज संतान पक्ष की ओर से कोई सुखद समाचार प्राप्त होगा। सुबह गाय को भोजन करा दें और बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ