Aaj Ka Rashifal: आज 8 मार्च 2026 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? राशि अनुसार जानें रविवार का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: क्या आप जानना चाहते हैं कि आज 8 मार्च 2026 का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा या नहीं? अगर हां, तो इस बारे में आपको अपनी राशि के जरिए पता चल सकता है. चलिए पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं 8 मार्च 2026, रविवार के 12 राशियों के राशिफल के बारे में.

Aaj Ka Rashifal 8 March 2026

Credit- News24 Graphics

Aaj Ka Rashifal 8 March 2026: द्रिक पंचांग के अनुसार, 8 मार्च 2026 को चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि रहेगी, जिसके कारण आज ही रंग पंचमी का पर्व मनाया जा रहा है. इसके अलावा स्वाति नक्षत्र, ध्रुव योग और पश्चिम दिशा शूल रहेगी. हालांकि, दिन खत्म होने से पहले किसी भी ग्रह का राशि गोचर नहीं होगा. आइए अब पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं 8 मार्च 2026 के मेष से लेकर मीन राशि वालों के राशिफल के बारे में.

विज्ञापन

मेष राशि: 
आज के दिन कार्यस्थल पर विवाद की स्थिति बन सकती है. आपके निकटतम लोग ही नहीं चाहते कि आप आगे बढ़ें, इसलिए ऐसे लोगों से सतर्क रहें और अपना काम पूरी ईमानदारी से करें. हालांकि, आर्थिक मामले आज सुलझेंगे.

विज्ञापन

वृषभ राशि: 
प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए ये समय अनुकूल है. उम्मीद है कि आपका व्यवहार लोगों को आकर्षित करेगा. हालांकि, व्यापार विस्तार के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है.

मिथुन राशि: 
आज आप स्वयं को अकेला महसूस करेंगे. शाम तक न्यायालय से आने वाले फैसले आपके पक्ष में आ सकते हैं. दिनभर आपका वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा.

विज्ञापन

कर्क राशि: 
यदि आप किसी के जवाब का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं तो थोड़ा धैर्य रखें. नौकरी में बदलाव होने के योग हैं. हालांकि, आज दांतों में विकार होने की संभावना है.

सिंह राशि: 
राजनीति से जुड़े जातकों के लिए ये समय सफलता पाने वाला है. आपके कार्य की प्रशंसा होगी. हालांकि, अध्ययन हेतु कर्ज लेना पड़ सकता है. विवाह योग्य जातकों के लिए भी ये समय उपयुक्त है. आज कारोबार के काम के लिए की गई यात्रा लाभप्रद रहेगी.

विज्ञापन

कन्या राशि: 
आज आय के नए स्त्रोत स्थापित होंगे. भाग्य का साथ और इष्ट के आशीर्वाद से नई सफलता प्राप्त करेंगे. हालांकि, नए शत्रु उभर सकते हैं. इसके अलावा पारिवारिक खर्च बढ़ेगा.

तुला राशि: 
कार्यस्थल पर कर्मचारियों से आप परेशान रहेंगे. इसके अलावा पेट संबंधित विकार उभर सकते हैं, इसलिए खानपान का विशेष ध्यान रखना होगा. तुला राशि के विवाहित जातकों का जीवनसाथी से किसी बात पर आज विवाद हो सकता है. हालांकि, शाम तक आपको वाहन का सुख मिलना संभव है.

विज्ञापन

वृश्चिक राशि: 
आज आपके पराक्रम में वृद्धि होगी और विरोधी परास्त होंगे. इसके अलावा शाम तक घर में रिश्तेदारों का आगमन हो सकता है. हालांकि, परिवार में किसी वृद्धजन का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है.

विज्ञापन

धनु राशि: 
इस राशि के जातकों के लिए ये समय अनुकूल है. निर्णय लेने में देरी न करें. यदि आप मन से काम करेंगे तो सफल अवश्य होंगे. हालांकि, आज लोग आपका फायदा उठा सकते हैं, इसलिए चालक दोस्तों से सतर्क रहें. शाम तक व्यापार का विस्तार होने के भी योग हैं.

मकर राशि: 
कारोबार से जुड़े निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें. इसके अलावा बीती बातों को लेकर अपना समय बर्बाद न करें. अपनों का साथ आज आपके मन को शांति देगा. हालांकि, प्रेम प्रसंग के चलते विवाद हो सकता है. बता दें कि दिन खत्म होने से पहले आज धन लाभ होना भी संभव है.

विज्ञापन

कुंभ राशि: 
आज आप धार्मिक यात्रा की रूपरेखा तो बनाएंगे, लेकिन घूमने जा नहीं पाएंगे. हालांकि, विवाह प्रस्ताव के संबंधों में बदलने के योग हैं. इसके अलावा मनचाही नौकरी मिलने के आसार हैं. आज आपको लोगों से अपनी प्रशंसा सुनने को मिलेगी.

मीन राशि: 
इस राशि के जातकों के वैवाहिक जीवन में आज तनाव बढ़ सकता है. हालांकि, विदेश जाने के योग बन रहे हैं. यदि आज आप समय रहते उचित विद्वानों का मार्गदर्शन लेंगे तो अच्छा रहेगा.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ