Aaj Ka Rashifal: 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा 8 अप्रैल? जानें आज का राशिफल और उपाय

Aaj Ka Rashifal 8 April 2025: आज का दिन 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा? 8 अप्रैल, मंगलवार को कौन से उपाय अपनाने लाभकारी रहेंगे? आइए आज का राशिफल और उपाय जानते हैं।

Aaj Ka Rashifal 18 june 2025

18 जून का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 8 April 2025: पंचांग के अनुसार 8 अप्रैल को चैत्र शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि और दिन मंगलवार है। इस दिन अश्लेषा नक्षत्र के बाद मघा नक्षत्र लगेगा। 12 राशियों के लिए 8 अप्रैल मंगलवार का दिन कैसा रहेगा? ज्योतिर्विद डॉ. संजीव शर्मा ने दैनिक राशिफल बताया है, आइए आज का राशिफल और उपाय जानते हैं।

विज्ञापन

मेष राशि

संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी। पिता या धर्मगुरु का सहयोग प्राप्त होगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। मंगलवार को सुबह मंगल का बीज मंत्र का जाप करें। बंदरों को केले अथवा गुड़ चना खिलाएं।

विज्ञापन

वृषभ राशि

यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी। संबंधित अधिकारी की कृपा पात्र बनेंगे। संतान या शिक्षा के कारण चिंतित रहेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। नए दृष्टिकोण के साथ लक्ष्य पर केंद्रित करें व परेशान ना हो। सुबह सूर्य को हल्दी व चावल डालकर जल अर्पित करें। गाय 4 रोटी वह गुड खिलाये।

मिथुन राशि

रिश्तों में तनाव से बचें। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य प्राप्त होगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। घर के मुखिया से तनाव और वैचारिक मतभेद रहेगा। आज के दिन बंदरों को गुड़ चना अथवा केला खिलाएं। मंगल के बीज मंत्र का जाप करें तो ठीक रहेगा। किसी गरीब को भोजन करा दें।

विज्ञापन

कर्क राशि

रिश्तों में निकटता आएगी। पारिवारिक सुख और सहयोग प्राप्त होगा।व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक लाभ हो सकता है। पिता या धर्म गुरु का सहयोग प्राप्त होगा। मित्रों से सहयोग मिलेगा। रिश्तेदार या मित्र के यहां मांगलिक कार्य में शामिल हो सकते हैं। सुबह मंगल के बीज मंत्र का जाप करें। सूर्य को हल्दी में चावल डालकर जल दें।

सिंह राशि

बुद्धि से किया गया कार्य संपन्न होगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर के कार्य करें तो सफलता मिलेगी। विद्यार्थियों के प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के पूरे योग बनते हैं। सुबह गाय को 4 रोटी में गुड़ डालकर दें।

विज्ञापन

कन्या राशि

शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। महिलाओं से ज्यादा बातचीत करने से बचें। मंगल के बीज मंत्र का जाप करें। किसी गरीब को भोजन करा देंगे तो दिन अच्छा रहेगा।

तुला राशि

आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। धन, यश व कीर्ति में वृद्धि होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहे प्रयास सार्थक सिद्ध होंगे। बिना वजह किसी से ना उलझे अन्यथा हानि होगी। किसी छोटी बच्ची को सफेद वस्त्र का दान करें।

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

स्नान दान व दर्शन से कल्याण होगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी और शासन सत्ता का सहयोग प्राप्त होगा।आपके स्वभाव के प्रति लोग आकर्षित होंगे। रिश्तों में निकटता आएगी। परिवार में कोई वैवाहिक कार्य संपन्न होगा। घरेलू सामान व वस्तुओं की खरीददारी कर सकते हैं। हनुमान चालीसा का पाठ करें। मंगल के बीच मंत्र का जाप करें।

धनु राशि

आर्थिक प्रगति होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। ससुराल पक्ष सहयोग प्राप्त होगा।किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। गोवंश को 4 आटे की लोई हल्दी लगाकर के देंगे तो दिन शुभ रहेगा।

विज्ञापन

मकर राशि

आर्थिक प्रगति होगी। जीवन में व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। रोग या विरोधी तनाव का कारण बनेंगे। घायल कुत्ते का उपचार कराये व कुत्ते को रोटी दें।

विज्ञापन

कुंभ राशि

स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। भाई बहन या पिता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। जीविका के क्षेत्र में चल रहा प्रयास सफल होगा। गाड़ी सावधानी से चलाएं। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर घर से बाहर चले तो दिन अच्छा रहेगा। किसी घायल कुत्ते की सेवा करें तो अच्छा रहेगा।

मीन राशि

उपहार या सामान्य वृद्धि हो सकती है। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। अपने उत्साह जनक प्रदर्शन से आप लोगों का मन मोह लेंगे। पारिवारिक जीवन में उल्लास रहेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा और गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। नकारात्मक लोगों से दूर रहे। एक चुटकी हल्दी पानी में डालकर स्नान करें तो दिन अच्छा रहेगा।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ