Aaj Ka Rashifal: प्रीति योग का आज 12 राशियों पर क्या पड़ेगा असर? जानें राशिफल और उपाय

Aaj Ka Rashifal 7 october 2024: आज का दिन आपका कैसा रहेगा और इस दिन को आप कैसे और बेहतर बना सकते हैं, ये जानने के लिए पढ़ें 7 अक्टूबर 2024 का राशिफल। इसी के साथ आपको 12 राशियों के अचूक उपायों के बारे में भी जानने को मिलेगा।

Aaj Ka Rashifal 8 October 2024

आज का राशिफल 7 अक्टूबर 2024

विज्ञापन

दरअसल, वैदिक पंचांग की मदद से प्रत्येक व्यक्ति को अपने आने वाले कल के बारे में पता चल सकता है। यहां तक कि इस बात की जानकारी भी प्राप्त की जा सकती है कि प्यार, करियर, नौकरी और सेहत आदि के लिहाज से उनका दिन कैसा रहेगा। चलिए ज्योतिर्विद डॉ. संजीव शर्मा से जानते हैं आज यानी 7 अक्टूबर का राशिफल और अचूक उपायों के बारे में।

विज्ञापन

मेष राशि

आज मेष राशि के जातक अपनी सेहत का खास ध्यान रखें। आर्थिक मामलों में सुधार होगा। इसी के साथ पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आज सुबह शनिदेव के बीज मंत्र का जाप करने के बाद कुत्ते को भोजन कराना अच्छा रहेगा। इसी के साथ किसी घायल कुत्ते का उपचार भी जरूर करवाएं।

वृषभ राशि

धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। इसके अलावा आज सुबह किसी छोटी बच्ची को सफेद वस्त्र का दान जरूर करें। इस दौरान शनि के बीज मंत्र का जाप करना शुभ रहेगा।

विज्ञापन

मिथुन राशि

संतान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। अन्यथा धन व्यय हो सकता है। पैसों का लेनदेन करते समय सावधानी बरतेंगे, तो आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। आज किसी गाय को हरा चारा खिलाएं। इसी के साथ किसी घायल गोवंश का उपचार कराना भी अच्छा रहेगा।

कर्क राशि

संतान संग संबंध कर्क राशि के जातकों के अच्छे रहेंगे। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। युवाओं द्वारा शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। इसके अलावा आज सुबह किसी गरीब को दूध अथवा आटे का दान करें। इसी के साथ शनि के बीज मंत्र का जाप करना भी अच्छा रहेगा।

विज्ञापन

सिंह राशि

लंबे समय से अटके हुए कार्यों में सफलता मिलेगी। ऑफिस में अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। आज कुत्तों को भोजन व बंदरों को केला अथवा गुड़-चने खिलाना अच्छा रहेगा।

विज्ञापन

कन्या राशि

कन्या राशि के लोग आज गृह कार्यों में व्यस्त रहेंगे। साथ ही स्वास्थ्य में सुधार होगा। पिता या धर्म गुरु के सहयोग से अटके हुए काम पूरे होंगे। इसी के साथ लंबी दूरी की यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है। आज सुबह गाय को हरा चारा व कुत्ते को रोटी खिलाना शुभ रहेगा।

तुला राशि

आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। इसी के साथ जीविका के क्षेत्र में भी प्रगति होगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होंगे। आज किसी गरीब को आटा या चावल का दान करना शुभ रहेगा।

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

शिक्षा के क्षेत्र में चल रहे प्रयास सार्थक होंगे। यात्रा या स्थानांतरण की दिशा में इस राशि के लोगों को सफलता मिलेगी। सुबह बंदरों को केला व गुड़-चना खिलाना शुभ रहेगा। इसी के साथ हनुमान चालीसा का पाठ भी जरूर करें।

धनु राशि

महिला अधिकारी के सहयोग से अटके काम पूरे होंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहेंगे, तो अच्छा होगा। शिक्षा के क्षेत्र में युवाओं को सफलता मिलेगी। इसी के साथ सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आज बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करना और किसी घायल गोवंश का उपचार कराना शुभ रहेगा।

विज्ञापन

मकर राशि

आज वाहन चलाते समय खास ध्यान रखना होगा। इसके अलावा पिता या धर्म गुरु से भी वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। युवाओं के शैक्षिक प्रयास फलीभूत होंगे। आज के दिन को खास बनाने के लिए सुबह शनिदेव के बीज मंत्र का जाप करें और शाम में शनि मंदिर जाकर तेल का दीपक जलाएं।

कुंभ राशि

संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। इसी के साथ जीवनसाथी का हर काम में सहयोग प्राप्त होगा। लंबी यात्रा पर जाना भी शुभ रहेगा। आज शाम को शनि मंदिर जाकर तेल का दीपक जलाना अच्छा रहेगा।

विज्ञापन

मीन राशि

आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। साथ ही रिश्तों में निकटता आएगी। भाई-बहन का हर काम में सहयोग प्राप्त होगा। आज के दिन को खास बनाने के लिए किसी घायल गोवंश का उपचार कराना शुभ रहेगा। इसके अलावा गाय को आटे की लोई पर हल्दी लगाकर खिलाना भी अच्छा रहेगा।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है। ये जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ