Aaj Ka Rashifal: आज 6 नवंबर 2025 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? राशि अनुसार जानें

Aaj Ka Rashifal: दैनिक राशिफल, राशिफल का ही एक हिस्सा है, जिसकी मदद से दिनभर होने वाली घटनाओं का अंदेशा पहले ही लग सकता है. यदि आप जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो उसके लिए पढ़ें 6 नवंबर 2025 का राशिफल.

Aaj Ka Rashifal

Credit- News 24 Gfx

Aaj Ka Rashifal 6 November 2025: द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 6 नवंबर 2025 को कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि और द्वितीया तिथि रहेगी. साथ ही कृत्तिका नक्षत्र, रोहिणी नक्षत्र, व्यातीपात योग, वरीयान योग, कौलव करण और तैतिल करण का निर्माण हो रहा है. नवग्रहों की स्थिति की बात करें तो आज मीन राशि में शनि ग्रह, सिंह राशि में केतु ग्रह, कुंभ राशि में राहु ग्रह, कर्क राशि में देवगुरु बृहस्पति ग्रह और मेष राशि में चंद्र ग्रह रहेगा, जबकि तुला राशि में शुक्र ग्रह और सूर्य ग्रह, वृश्चिक राशि में मंगल ग्रह और बुध ग्रह युति स्थिति में रहेंगे.

विज्ञापन

चलिए अब पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं कि सभी 12 राशिवालों के लिए आज यानी 6 नवंबर 2025, विष्णु जी और देवगुरु बृहस्पति को समर्पित गुरुवार का दिन कैसा रहेगा.

विज्ञापन

मेष राशि:

आज आप किसी असहाय की मदद करेंगे तो कार्य सहज से पूर्ण होंगे. व्यापार में अपनों से बड़ों का अनुभव आपको सही मार्ग दिखाएगा. हालांकि, परिवार में किसी आयोजन को लेकर चर्चा होगी. साथ ही धर्म जगत से जुड़े लोगों की कीर्ति में वृद्धि होने के योग हैं.

वृषभ राशि:

जो सोच रहे हैं, उन विचारों को साकार करने का समय आ गया है. इस समय अपने आत्मबल को कम न होने दें, बल्कि दिल लगाकर कार्य करें. माता-पिता संतान के प्रति अपने कर्तव्य पूरे होंगे. हालांकि, दिन खत्म होने से पहले वृषभ राशिवालों को शिक्षा के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है.

विज्ञापन

मिथुन राशि:

अपना मन स्थिर रखें और फिर निर्णय लें. व्यापार में साझेदारी से लाभ मिलेगा. साथ ही नई मशीनरी को क्रय करने में धन खर्च होगा.

कर्क राशि: 

व्यवसाय को लेकर यात्रा होगी, जिस दौरान प्रोजेक्ट के लिए नए साझेदार मिलेंगे. हालांकि, घर के किसी सदस्य की चिंता रहेगी. साथ ही आप अस्वस्थ्य महसूस करेंगे. हालांकि, बकाया की वसूली होगी.

विज्ञापन

सिंह राशि:

आज लंबे समय के बाद स्वयं के लिए समय मिलेगा. सिंह राशिवालों की कार्यप्रणाली से व्यापार में लाभ होगा, लेकिन अनजान लोगों पर भरोसा न करें क्योंकि धोखा मिल सकता है. इसके अलावा विवाह संबंधी अवरोध बने रहेंगे.

कन्या राशि:

नौकरीपेशा लोगों के लिए ये समय मध्यम है. हालांकि, लोग आपके व्यवहार की कुशलता की तारीफ करेंगे. नए सौदे व्यापार को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे. भाई-बहनों से हो रहा विवाद बड़ा रूप ले सकता है.

विज्ञापन

तुला राशि:

कार्यस्थल पर समझदारी से लिए गए निर्णय सफल रहेंगे, लेकिन कुछ लोग आपका विरोध भी कर सकते हैं. इसके अलावा कार्यस्थल पर कुछ नई जिम्मेदारी मिल सकती है. दिन खत्म होने से पहले संतान के विवाह संबंधी प्रस्ताव सार्थक होंगे.

वृश्चिक राशि:

आज आपको अपनी मेहनत का फल मिलेगा. छात्रवर्ग परीक्षा परिणामों से खुश रहेंगे. दिन खत्म होने से पहले यात्रा होने की संभावना है. इसके अलावा पुराने लेन-देन होंगे. हालांकि, किसी पुराने विवाद से परिवार में आज कलह हो सकता है.

विज्ञापन

धनु राशि:

व्यवसाय विस्तार के लिए आज आपको कर्ज लेना पड़ेगा. जॉब कर रहे जातकों की कुंडली में स्थानांतरण का योग है. भूमि-भवन संबंधित मामले जल्द से जल्द आपसी सहमति से निपटा लेंगे. माता-पिता को संतान की चिंता रहेगी. इसके अलावा पेट संबंधित रोग से ग्रस्त रहेंगे.

विज्ञापन

मकर राशि:

नौकरीपेशा जातकों को कार्यस्थल पर सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा. हालांकि, आप किसी बात को लेकर परेशान रहेंगे, जिस कारण व्यवहार चिड़चिड़ा हो जाएगा. इसके अलावा संपत्ति विवाद फिर से उभर सकते हैं.

कुंभ राशि:

परिवार के सदस्यों की मदद करेंगे. इसके अलावा मित्रों के साथ मौज-मस्ती करेंगे, जिसके चक्कर में खर्चा होगा. दिन खत्म होने से पहले कुंभ राशिवालों को वाहन सुख मिलना संभव है. आर्थिक मामले पक्षधर रहेंगे, लेकिन प्रेम-प्रसंग के चलते विवाद होना संभव है.

विज्ञापन

मीन राशि:

समय रहते जरूरी कार्य पूर्ण होंगे, लेकिन विरोधी आपका खुलकर विरोध करेंगे. मीन राशि के जातक आज रक्त सम्बंधित रोग से पीड़ित रहेंगे. विवाहित जातकों का जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ