Today Horoscope 6 January 2024: आज किन राशियों को मिलेगी शनि देव की कृपा? जानें आज का राशिफल और उपाय

Aaj Ka Rashifal: आज (शनिवार) का राशिफल मेष से लेकर मीन राशि से जुडे़ जातकों के लिए खास रहने वाला है। जनिए राशिफल और उपाय।

Aaj Ka Rashifal
विज्ञापन

1. मेष राशि: निजी जीवन में नए साक्षात्कार का अनुभव करेंगे। अगर आप किसी प्रतियोगी परीक्षा में इंटरव्यू देने जा रहे हैं तो अवश्य सफल होंगे। अपने खानपान का ध्यान रखें। गाड़ी धीमे चलाएं। मंगल के बीज मंत्र का जाप करें। हनुमान चालीसा का भी पाठ करें और बंदर को गुड़, चना या केले खिलाएं।

विज्ञापन

2. वृष राशि: भौतिक मामलों पर ध्यान दें। यात्रा का योग बन सकता है। अतिथियों के आगमन से मन आनंदित रहेगा। लोग आपके प्रति आकर्षित होंगे। छोटी बच्ची को सफेद वस्त्र दान करें अथवा किसी गरीब को ऊनी वस्त्र दान करें। शनि के बीज मंत्र का जाप करें।

यह भी पढ़ें- 15 जनवरी को सूर्य करेंगे मकर राशि में प्रवेश, 3 राशियों को हर क्षेत्र में मिलेगी सफलता

3. मिथुन राशि : महत्वपूर्ण मामलों पर चर्चित लोगों से संवाद करें। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए अच्छे समाचार के योग हैं। कार्य कौशल के लिए प्रशंसा मिलेगी। सुबह गाय को हरा चारा खिलाएं। घायल गौ का उपचार करें। किसी गरीब को भोजन कराएं।

विज्ञापन

4. कर्क राशि: संबंधों और व्यावसायिक मामलों के मध्य विभाजित महसूस करेंगे। मन में दुविधा की स्थिति रह सकती है। आत्म केंद्रित होकर के कार्य करें। अगर आप विद्यार्थी है तो अपनी पढ़ाई पर ध्यान दें। किसी विषयों से ना भटके। गाड़ी धीमे चलाएं। सुबह शनि के बीज मंत्र का जाप करें और किसी गरीब को भोजन भी करा दें।

5. सिंह राशि: मानसिक रूप से असंतुष्ट रहने के संकेत हैं। मन व्यथित न करें और ना ही बिना वजह के विषयों पर सोच कर मन परेशान करें। बिना वजह जीवनसाथी से झगड़ा ना करें। सुबह शनि के बीज मंत्र का जाप करें। पिता का आशीर्वाद लेकर के घर से बाहर निकलें।

विज्ञापन

6. कन्या राशि: व्यावसायिक योजनाओं को विस्तार करने का मिल सकता है अतः संभावनाओं पर विचार करें। वित्तीय लेनदेन के कार्य सुचारू रूप से होंगे। प्रेम संबंधों में प्रतिबद्धता प्रकट होगी। सुबह किसी गौ को हरा चारा खिला दें।

7. तुला राशि: आप अपने सहज सरल स्वभाव के कारण संसाधनों को ठीक से उपयोग करेंगे। आपके व्यक्तित्व के कारण महिला मित्र आपकी और आकर्षित हो सकती हैं। घर परिवार में माहौल प्रेम पूर्ण रहेगा। सुबह शुक्र के बीज मंत्र का जाप करें।

विज्ञापन

8. वृश्चिक राशि: इस समय संबंधों को निभाने का समय है। मित्रों का आदर करेंगे। बिना वजह छोटी-छोटी बातों को लेकर मन परेशान हो सकता है अतः योग और अध्यात्म का सहारा लें। शनि के बीज मंत्र का जाप करें। हनुमान चालीसा का पाठ करें। किसी गरीब व्यक्ति को नारियल गोला भेंट करें।

विज्ञापन

9. धनु राशि: अगर आप शिक्षा जगत से जुड़ाव रखते हैं तो आप आराम से अपना काम करें। वाहन धीमे चलाएं व अपने विषय पर केंद्रित करें। व्यर्थ के बाद विवाद में ऊर्जा बर्बाद करने से बचे। सुबह बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें। किसी गाय को भोजन करा दें।

10. मकर राशि: अगर आप अपनी भूमि अथवा मकान बेचना चाहते हैं तो अभी उसमें ठहराव की स्थिति प्रकट करेंगे अभी इसकी डील न करें। निजी संबंधों में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। किसी आत्मीय संघ सुख के क्षण साझा करेंगे। सहकर्मियों के साथ समय अच्छा व्यतीत होगा। शनि के बीज मंत्र का जाप करें। कुत्ते को खाना जरूर खिला दें।

विज्ञापन

11. कुंभ राशि: अगर आप न्याय जगत अथवा किसी एडमिनिस्ट्रेटिव पोस्ट से जुड़े हैं तो आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। घर परिवार में माहौल एकदम अच्छा रहने वाला हैं। लंबी यात्राओं के योग हैं। किसी मित्र का आगमन भी हो सकता है। सुबह शनिदेव के बीज मंत्र का जाप करें और कुत्तों को भोजन कराएं।

12. मीन राशि: आप अपने व्यापार या निजी जीवन में जरूर मार्गदर्शन का सहारा लें। कोई भी फैसला लेते समय दिल और दिमाग दोनों की सुने। मन में बिना वजह दूसरों के प्रति नफरत बना रहेगा। प्रकृति के साथ कुछ क्षण गुजारे, ताकि मन और आत्मा को शांति मिले।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ