---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Aaj Ka Rashifal 5th August: इनके बढ़ेंगे खर्च तो इन्हें करियर में मिलेगा लाभ, मेष से मीन तक यहां जानें सभी 12 राशियों का आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 5th August 2022: आज दिनांक 5th August 2022 और दिन शुक्रवार (Shukrawar Ka Rashifal) है। जानिए ज्योतिषाचार्य दीपा शर्मा से आज का दिन सभी 12 राशियों (Zodiac Sign) के लिए कैसा रहेगा ? किसे खुशियां मिलेंगी और किस राशि वाले को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है ?कुल 12 राशियां होरोस्कोप […]

---खबर नीचे जारी है---

Aaj Ka Rashifal 5th August 2022: आज दिनांक 5th August 2022 और दिन शुक्रवार (Shukrawar Ka Rashifal) है। जानिए ज्योतिषाचार्य दीपा शर्मा से आज का दिन सभी 12 राशियों (Zodiac Sign) के लिए कैसा रहेगा ? किसे खुशियां मिलेंगी और किस राशि वाले को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है ?

कुल 12 राशियां होरोस्कोप (Horoscope) होती है और हर व्यक्ति की राशि अलग-अलग होती है। अगर आपको अपनी राशि का पता है तो उसकी मदद से आप इस पोस्ट के जरिए जान सकते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा ?

दरअसल ज्योतिष (Astrology) में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन पर सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव डालती है। यानी आपके लिए आज का दिन शुभ, सामान्य या फिर खराब। आप यहां अपनी राशि के अनुसार आज का अपना राशिफल (Rashifal) जान सकते हैं और बताए गए सुझावों को अपनाकर अपने दिन को खास बना सकते हैं।

 

---खबर नीचे जारी है---

और पढ़िएसावन के चौथे शुक्रवार पर आज करें ये उपाय, खुलेंगे तरक्की के रास्ते, होगी धन वर्षा

 

---खबर नीचे जारी है---

मेष राशि (Aries)

आज सुबह थोड़ा मन में खिंचाव रहेगा उसके बाद दोपहर तक हल्का महसूस करेंगे, आज अपने सभी कार्यों को बहुत ही समझदारी से सुलझा लेंगे,घूमने जाने का प्रोग्राम शाम को बनेगा। आज दिन पार्टनर के मित्रों से मुलाकात काफी खुशनुमा बना देगी।
शुभ अंक-6
शुभ रंग-पीला

वृषभ राशि (Taurus)

नर्वस सिस्टम कमज़ोर रहेगा आज, साथ ही पैरों में दर्द महसूस कर सकते हैं, पिता के साथ आज किसी बात पर विवाद या मनमुटाव हो सकता है,दूरी बनाकर रखें।किसी खास करीबी मित्र से भी धोखा या समंध बिगड़ सकते हैं। अगर किसी से प्यार करते हैं तो आज शादी के लिए प्रोपोज़ कर दीजिए।
शुभ अंक- 1
शुभ रंग -नीला

---खबर नीचे जारी है---

मिथुन राशि (Gemini)

आज पूरा ध्यान पैसा कमाने पर रहेगा, साथ ही परिवार के प्रति सभी ज़िम्मेदारी कैसे पूरी करनी हैं उसमें व्यस्त रहेंगे। मा के स्वास्थ्य का ध्यान रखे बिगड़ सकता है।
प्रेम संबंध मैं आज काफी इमोशनल महसूस करेंगे।
शुभ अंक -6
शुभ रंग- आसमानी

कर्क राशि (Cancer)

मेहनत पराक्रम से ही आज अपना मुकाम हासिल कर पाएंगे, मित्रों के सहयोग से आज कोई मुश्किल काम सफल और आसान हो जाएगा, सुख साधनों के अर्जन मैं आज दिन बीतेगा। पार्टनर के स्वास्थ्य का ध्यान आज रखें।
शुभ अंक -5
शुभ रंग – सुनहरा पीला

---खबर नीचे जारी है---

सिंह राशि (Leo)

आज सारा फोकस संतान की ओर रहेगा, किसी एग्जाम का परिणाम जिसका लंबे समय से इंतज़ार था उसमें सफलता मिलने का समय है, तकनीकी शिक्षा की ओर ध्यान भी जाएगा। रिलेशनशिप अछे होंगे, या मजबूत होंगे।
शुभ अंक 4-
शुभ रंग -मेहरून

कन्या राशि (Virgo)

आपको छोटी छोटी बात पर ग़ुस्सा आ सकता है, थोड़ा नियंत्रण रखें, प्रॉपर्टी वाहन लेने के लिए समय अच्छा है, परंतु सोच समझकर लें, विवादित प्रॉपर्टी लेने से बचें। बिज़नेस मैं अगर पार्टनरशिप का सोच रहे हैं, तो ऐसी भूल न करें। जीवन साथी के साथ उलझने से बचें।
शुभ अंक -4
शुभ रंग- गुलाबी

---खबर नीचे जारी है---

तुला राशि (Libra)

आज वाणी पर नियंत्रण रखना बहुत ही जरूरी होगा, वरना पुराने संबंध बिगड़ सकते हैं। परंतु आज भाग्य काफी प्रबल रहेगा, सारे काम शाम होते होते बन जाएंगे, लेकिन बावजूद उसके मन विचलित रहेगा। पार्टनर के साथ कभी गरम कभी नरम वाला मूड रहेगा।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग – पैरेट ग्रीन

वृश्चिक राशि (Scorpio)

आज बड़े भाई के साथ संबंध मधुर तो होंगें ही साथ ही उनसे लाभ भी होगा, लेकिन सोने के व्यापारियों के लिए दिन उतार चढ़ाव का होगा, कार्यक्षेत्र में आपकी प्रशंसा होगी,आपकी रचनात्मक गतिविधियों के परिणाम आने वाले समय में दिखेंगे। अगर विवाह के लिये सोच रहे हैं तो थोड़ा रुक जाना अच्छा होगा।
शुभ अंक – 7
शुभ रंग -संतरी

---खबर नीचे जारी है---

धनु राशि (Sagittarius)

आज आपको कुछ कफ कोल्ड की शिकायत हो सकती है लेकिन शाम होते होते आराम पड़ जायेगा, आज मीडिया कपड़े के व्यापारी और चाँदी के व्यापारियों के लिए दिन लाभकारी रहेगा। खर्चों की अधिकता बजट बिगाड़ सकती है। रिश्तों में मिठास आपको बना कर रखनी पड़ेगी वरना बिगड़ सकते हैं।
शुभ अंक -2
शुभ रंग आसमानी

मकर राशि (Capricorn)

आज आपका व्यक्तित्व बहुत ही प्रभावशाली रहेगा, कार्य क्षेत्र हो या घर आपका महत्व समझा जाएगा, लेकिन सेहत का ध्यान रखें, अधिक मिर्च मसाले का खाना पेट में तकलीफ कर सकता है। लव रिलेशनशिप में तर्क वितर्क करने से बचें।
शुभ अंक -9
शुभ रंग- हरा

---खबर नीचे जारी है---

 

और पढ़िए इनके लव लाइफ में होगी रोमांस की एंट्री, सभी मूलांक वाले यहां जानें आज का अपना राशिफल

---खबर नीचे जारी है---

 

कुंभ राशि (Aquarius)

आज काफी रचनात्मक कार्यों में हिस्सा लेंगे, मूड भी आज काफी रोमांटिक रहेगा, शाम को घूमने फिरने के लिए बाहर जाएंगे, आज बिसिनेस मैं लाभ का योग बनता है। अपने जीवन साथी को महत्व दे बाहर के लोगों की बजाय।
शुभ अंक-3
शुभ रंग- सफेद

---खबर नीचे जारी है---

मीन राशि (Pisces)

आज मानसिक चिंताए बनी रहेंगी, इमोशनल होने से बचें अन्यथा कोई फायदा उठा सकता है, स्वास्थ्य भी थोड़ा नरम रहेगा, परंतु परिवार का साथ आपका हौसला बढ़ाएगा, साथ ही धन की स्थिति भी काफी अच्छी रहेगी। प्रेम संबंध आज अच्छे रहेंगे, पार्टनर को समय जरूर दें।
शुभ अंक -2
शुभ रंग- लाल

Instagram: @astrologer_deepa_sharma

---खबर नीचे जारी है---

 

 

---खबर नीचे जारी है---

और पढ़िए – आज का राशिफल यहाँ पढ़ें

 

---खबर नीचे जारी है---

Click Here – News 24 APP अभी download करें

First published on: Aug 05, 2022 05:01 AM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola