Aaj Ka Rashifal: आज इन राशियों को मिलेगा किस्मत का साथ, बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा! पढ़ें राशिफल

Aaj Ka Rashifal: आज 5 मई 2026 दिन मंगलवार को ग्रह स्थिति और नक्षत्रों के संयोग से मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए दिन कैसा रहने वाला है इसके बारे में दैनिक राशिफल से जान सकते हैं. यहां पढ़ें आज का राशिफल.

RASHIFAL.jpg_9b496e

Aaj Ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal 5 May 2026: आज 5 मई 2026 को ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि है. वैशाख कृष्ण पक्ष चतुर्थी को एकदंत चतुर्थी का व्रत है. आज ज्येष्ठा और मूल नक्षत्र रहेगा. शिव और सिद्ध योग बनेगा. बव और बालव करण रहेगा. इस प्रकार से आज दिन भर नक्षत्र, करण और योग रहने वाले हैं. आइए अब पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से 5 मई 2026, दिन मंगलवार के राशिफल के बारे में जानते हैं.

विज्ञापन

मेष राशि

विज्ञापन

आप अपनी आदतों के कारण अपनों से दूरिया बना लेंगे. समय रहते अपने सम स्वभाव और व्यवहार को बदलें तो अच्छा होगा. आर्थिक स्थिति में पहले से सुधार होगा. आज नए संपर्क स्थापित होंगे.

वृषभ राशि 

विज्ञापन

आपके पारिवारिक लोगों से आज संबंध मधुर होंगे. कार्यस्थल पर आप किसी से आकर्षित होंगे. आज आपका भाग्योदय संभव है. जो भी काम करें पूरे आत्मविश्वास के साथ और आनंद से करें, निश्चित ही सफल होंगे.

मिथुन राशि 

विज्ञापन

नए व्यापार की शुरुआत आपके अनुकूल होगी. आज आपको कान संबंधित पीड़ा हो सकती है. अनावश्यक विवादों में न बोलें अन्यथा नुकसान हो सकता है. आपकी नौकरी में बदलाव के योग हैं. राजनीति से जुड़े लोग मनचाही सफलता पा सकते हैं.

कर्क राशि 

विज्ञापन

आर्थिक मामले सुलझने की उम्मीद है. जिन लोगों की आप ने मदद की थी, आप उन्हीं का विरोध करेंगे. आज आपको रूचि अनुसार काम मिलने से मन प्रसन्न रहेगा. सुख-सुविधा पर आपका खर्च संभव है हालांकि मानसिक अस्थिरता बनी रहेगी.

विज्ञापन

सिंह राशि 

आज के दिन आपके वैचारिक मतभेद दूर होंगे. किसी को अपने मन की बात बताने का मौका मिलेगा. कारोबार में नए सोदे लाभप्रद रहेंगे. रुके कार्य पूरे होने में अभी समय लग सकता है. आज मांगलिक खर्च संभव है.

विज्ञापन

कन्या राशि 

आज बीती बातों को भुला कर अपने रिश्त्तों की नई शुरुआत करें. आप की उन्नती से विरोधी को तकलीफ हो सकती है. राजनीति के चलते शत्रु आप को नुकसान पहुंचाने का हर संभव प्रयास करेंगे.

विज्ञापन

तुला राशि 

आपके सामाजिक वर्चस्व में वृद्धि होगी. मन में किसी बात को लेकर दुविधा है, उसी के कारण आप तनाव महसूस कर रहे हैं. उधार दिया पैसा आने में संदेह है. मित्र आप के कार्यों में साहयक होंगे. आज की यात्रा सुखद होगी.

विज्ञापन

वृश्चिक राशि 

कार्यस्थल पर सहकर्मी आप की सफलता से इर्ष्या करेंगे. कार्यों में हो रही देरी से चिंतित होंगे. कारोबार में नई तकनिकी का प्रयोग लाभान्वित करेगा. बहनों से झगडा हो सकता है. धन आगमन में हो रही रुकावट दूर होगी.

विज्ञापन

धनु राशि 

विज्ञापन

आज धार्मिक माहौल में आपका समय व्यतीत होगा. आपके धनार्जन के नए स्त्रोत स्थापित होंगे. आपको माता के स्वास्थ की चिंता रहेगी. पारिवारिक मांगलिक आयोजनों की रुपरेखा बनेगी. दोस्तों के साथ किसी जरूरी मसले पर चर्चा होगी.

मकर राशि 

विज्ञापन

रुके कार्य और योजनाओं को क्रियाशील करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे. बिमारी के कारण तनाव पैदा होगा पर घबराएं नहीं अपने इष्ट पर भरोसा रखें, सब अनुकूल होगा. आपको जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा.

कुंभ राशि 

विज्ञापन

नई योजनाओ में पूंजी निवेश सोच समझ कर करें. पुराने विवाद से युक्त जमीन जायदाद के मसले लंबित होंगे. आपके शत्रु आपसे परास्त होंगे. नए संपर्क आपको ख्याती दिलवा सकते है. कारोबार में विस्तार के योग हैं.

मीन राशि 

विज्ञापन

नया काम शुरू करने से पहले अनुभवियों और बड़ों से मार्ग दर्शन सलाह लें. पूंजी निवेश करने में सतर्क रहें. किसी की बातों में जल्द फंस जाते हैं, खुद को परिपक्व करें. अध्यन के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ