Aaj Ka Rashifal: मिथनु-सिंह समेत इन 3 राशियों को आज लाभ होने के योग, जानें क्या कहती है आपकी राशि

Aaj Ka Rashifal: आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा या बहुत बुरा, इस बारे में आप अपनी राशि से जान सकते हैं. यहां पर मेष से लेकर मीन राशि वालों का आज 5 जून 2026, वार शुक्रवार का राशिफल दिया गया है.

Aaj Ka Rashifal 5 June 2026

Credit- News24 Graphics

Aaj Ka Rashifal 5 June 2026: द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 5 जून 2026 को ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी और षष्ठी तिथि रहेगी. साथ नक्षत्र श्रवण, ब्रह्म योग, इन्द्र योग, सर्वार्थ सिद्धि योग और विडाल योग का संयोग बन रहा है, जबकि किसी भी ग्रह का राशि गोचर नहीं होगा. आइए अब पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं 5 जून 2026, शुक्रवार के 12 राशियों के राशिफल के बारे में.

विज्ञापन

मेष राशि: 
आज आपके पास समय की कमी रहेगी. घर में मेहमानों का आगमन आपके कार्य को बाधित करेगा. साथ ही बहनों से संबंध कमजोर होंगे.

विज्ञापन

वृषभ राशि: 
पुराने विवादों से आज निजात मिलेगा. साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों से मेलजोल बढ़ेगा. हालांकि, आपकी आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी. शाम से पहले आपको नए वस्त्र व आभूषण की प्राप्ति भी हो सकती है.

मिथुन राशि:
समय रहते आज आपके जरूरी कार्य पूरे होंगे. साथ ही ससुराल पक्ष से लाभ होने की संभावना है. इसके अलावा साझेदारी में नए प्रस्ताव मिलने से लाभ होगा, लेकिन भाषा पर विशेष ध्यान दें.

विज्ञापन

कर्क राशि: 
आज आपकी दिनचर्या में बदलाव होने की उम्मीद है. हालांकि, परिजनों का मार्गदर्शन मिलने से उन्नति होगी. साथ ही विलासिता के प्रति आपका रुझान बढ़ेगा और आवास संबंधी समस्या का समाधान होगा. बता दें कि आज पढ़ाई में आपका मन नहीं लगेगा.

सिंह राशि: 
दूसरों की बातों पर सिंह राशि के जातक आज 5 जून 2026 को जल्दी विश्वास न करें. स्थिति को समझे व स्वविवेक से काम करें. आज आपके माता-पिता के स्वास्थ में सुधार होगा. साथ ही राजनीती में बड़े लोगों से भेंट होगी, जिसका लाभ भविष्य में मिलेगा.

विज्ञापन

कन्या राशि: 
कार्य की अधिकता से निजी कार्य बाधित होगा. शाम से पहले रुका हुआ पैसा प्राप्त होने के योग बन रहे हैं. हालांकि, कामकाज में आपका आज मन नहीं लगेगा. बता दें कि आज कोई सुखद यात्रा हो सकती है.

तुला राशि: 
परिवार के प्रति कठोर निर्णय लेना होगा. हालांकि, पूर्व में किए गए कार्यों का शुभ फल प्राप्त होगा. साथ ही किसी मित्र से आर्थिक सहयोग मिल सकेगा. आज का दिन प्रसन्नतापूर्वक व्यतीत होगा. आप किसी सामाजिक कार्य में शामिल भी हो सकते हैं.

विज्ञापन

वृश्चिक राशि: 
आप अपने पद का घमंड न करें. उम्मीद है कि आपके आत्मविश्वास में कमी आएगी. हालांकि, संपर्क बढ़ने से व्यापारिक लाभ अधिक होने के योग हैं. दिनभर परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा. बता दें कि शेयर मार्केट में निवेश करना आज आपको समस्या में डाल सकता है.

धनु राशि: 
संतान की उन्नति सामाजिक सम्मान को बढ़ाएगी. हालांकि, जल्दबाजी में कार्य करने की आदत को बदलें और समझदारी से कार्य करें. आज व्यवसाय में उचित लाभ होगा, लेकिन अपनों से अनबन हो सकती है.

विज्ञापन

मकर राशि: 
आज आप दूसरों के कार्य में अवरोध उत्पन्न न करें. उम्मीद है कि नए कामों में आपको सफलता मिलेगी. साथ ही शाम से पहले अधूरे कामों के भी पूरा होने के योग हैं. हालांकि, आज आपको आर्थिक समस्या का सामना करना पड़ेगा. आज आपको वाहन भी सावधानी से चलाना होगा, नहीं तो चोट लग सकती है.

कुंभ राशि: 
आज आपके कारोबार का विस्तार होगा. साथ ही पारिवारिक स्थिति आनंददायक रहेगी. हालांकि, आज आपको स्वास्थ्य की ओर ध्यान देना होगा क्योंकि पेट से संबंधित समस्या हो सकती है.

विज्ञापन

मीन राशि: 
समय रहते आप अपने जरूरी कार्यों को आज पूरा कर लेंगे. उम्मीद है कि आपकी सूझबूझ से व्यापार अच्छा चलेगा. साथ ही पारिवारिक वातावरण अच्छा रहेगा. इसके अलावा आपकी बुद्धि से समस्याओं का समाधान होना संभव है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ