Aaj Ka Rashifal 5 July: मेष से मीन राशि तक, कैसा रहेगा आज का दिन? जानें राशिफल और उपाय

Aaj Ka Rashifal 5 July 2024: कैसा रहेगा आपका आज का दिन? किन बातों का ख्याल और कौनसे उपाय अपनाने रहेंगे लाभकारी? आइए 5 जुलाई शुक्रवार का राशिफल और उपाय जानते हैं।

aaj Ka Rashifal 9 July 2024

आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 5 July 2024: दैनिक राशिफल से आप अपने भविष्य के बारे में जान सकते हैं। आने वाला दिन आज से कितना बेहतर हो सकता है। भविष्य में नौकरी, बिजनेस, आर्थिक स्थिति में कितना सुधार होगा या कब तक कमियाबी मिलेगी आप इसके बारे में भी राशिफल के माध्यम से जान सकते हैं। ज्योतिर्विद डॉ. संजीव शर्मा द्वारा से 5 जुलाई शुक्रवार के राशिफल में क्या जानकारी दी गई है, आइए जानते हैं।

विज्ञापन

1. मेष राशि

भाई बहन का सहयोग मिलेगा। नौकरी में कार्यक्षेत्र में वृद्धि के साथ-साथ स्थान परिवर्तन भी हो सकता है। आज सुबह आप शनिदेव के बीज मंत्र का जाप करें। कुत्ते को भोजन करा दें। किसी घायल कुत्ते का उपचार भी जरूर करा दें।

विज्ञापन

2. वृषभ राशि

आर्थिक मामलों में सुधार होगा। रिश्तों में निकटता आएगी। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। आज का दिन व्यापार और निजी कार्यों के लिए अच्छा रहेगा। घर गृहस्ती के कार्यों में सफलता मिलेगी। सुबह किसी छोटी बच्ची को सफेद वस्त्र का दान करें। शनि के बीज मंत्र का जाप करें।

3. मिथुन राशि

सम्मान में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में तरक्की मिल सकती है। आय में वृद्धि भी होगी। अधिकारियों से लाभ होने की उम्मीद है। किसी गाय को हरा चारा खिलाएं। किसी घायल गोवंश का उपचार भी करा दें तो दिन अच्छा रहेगा।

विज्ञापन

4. कर्क राशि

दांपत्य जीवन में तनाव आ सकता है। नकारात्मक विचारों से बचें। घर परिवार में समझदारी से काम लें। भावनात्मक रूप से आपको धोखा मिल सकता है। सुबह किसी गरीब को दूध अथवा आटा दान करें। शनि के बीज मंत्र का जाप करें।

5. सिंह राशि

जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी परंतु मन परेशान हो सकता है। अति उत्साह में कोई ऐसा कदम ना उठाएं जिसका आपको पछतावा हो। बिना वजह किसी व्यक्ति की गवाही न दें। कुत्तों को भोजन करा दें। बंदरों को केला अथवा गुड़ चना दे सकते हैं।

विज्ञापन

6. कन्या राशि

शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। कारोबार में वृद्धि होगी और पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। किसी मित्र या रिश्तेदार से मिलकर आपको धन का लाभ अवश्य होगा। लंबी दूरी की यात्रा के लिए जा सकते हैं। सुबह गाय को चारा खिलाएं। कुत्ते को रोटी दें।

7. तुला राशि

रिश्तों में निकटता आएगी। कारोबार में परिश्रम अधिक रहेगा परंतु लाभ होगा। पुराने तरीके से किए गए कार्यों में बदलाव के लिए आज अच्छा समय है। किसी गरीब को आटा या चावल का दान कर सकते हैं।

विज्ञापन

8. वृश्चिक राशि

झगड़ा विवाद से बचे। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। संपत्ति का विस्तार होगा। निजी व व्यावसायिक कार्यों में जितनी समझदारी से काम करेंगे उतनी ही सफलता मिलेगी। सुबह बंदरों को केला, गुड़ और चना खिलाएंगे तो दिन अच्छा रहेगा। हनुमान चालीसा का पाठ भी करें।

9. धनु राशि

स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आत्मविश्वास में कमी रह सकती है। बिना वजह आज अपने किसी सहकर्मी से ना उलझे। सुबह माता-पिता के आशीर्वाद लेकर के घर से बाहर जाये। आज आप बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें। किसी घायल गाय का उपचार करा दें।

विज्ञापन

10. मकर राशि

शासन का सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी में अफसर से अच्छे संबंध बनाकर रखें, तरक्की के अवसर मिलेंगे। न्यायिक प्रक्रियाओं के लिए आज का दिन शुभ है। सुबह शनिदेव के बीज मंत्र का जाप करें। शाम को शनि मंदिर जाकर तेल का दीया जलाएं।

11. कुंभ राशि

पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। परिवार में सुख शांति रहेगी। अगर आप लंबी यात्राओं पर जाना चाहते हैं तो अवश्य जाएं। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आज शाम शनि मंदिर जाकर तेल का दीया जलाएं।

विज्ञापन

12. मीन राशि

किसी से तनाव मिल सकता है। आर्थिक जोखिम से बचें। मन व्यर्थ में परेशान रह सकता है। गाय को चार रोटी में हल्दी लगाकर दें। सुबह किसी कुत्ते को रोटी भी दें तो दिन अच्छा रहेगा।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ