Aaj Ka Rashifal 4 January: बुध ग्रह के धनु राशि में प्रवेश से 12 राशियों पर कैसा पड़ेगा असर?

Aaj Ka Rashifal 4 January 2025: आज बुध ग्रह द्वारा धनु राशि में प्रवेश किया जाएगा जिससे 12 राशियों पर कैसा असर पड़ सकता है, आइए 4 जनवरी का राशिफल और उपाय जानते हैं।

Aaj Ka Rashifal 4 January 2025

आज का राशिफल 4 जनवरी 2025

Aaj Ka Rashifal 4 January 2025: आज यानी 4 जनवरी 2025 को पौष महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि और दिन शनिवार है। इस तिथि पर सिद्ध योग और शतभिषा नक्षत्र का संयोग बन रहा है। राहुकाल का समय 09:50 से 11:08 मिनट तक है। ज्योतिर्विद डॉ. संजीव शर्मा ने 4 जनवरी का राशिफल बताया है, जिसके माध्यम से 12 राशियां जान सकती हैं कि उनका आज का दिन कैसा रहेगा? आइए 4 जनवरी का राशिफल और उपाय जानते हैं।

विज्ञापन

मेष राशि

संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शासन सत्ता का सहयोग प्राप्त होगा। कारोबार में परिश्रम रहेगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। किसी मित्र अथवा रिश्तेदार से मिलने पर घर में खुशी आएगी। किसी मांगलिक कार्य में हिस्सेदारी बनेगी। सुबह हनुमान चालीसा का पाठ करें।

विज्ञापन

वृषभ राशि

धार्मिक पूर्ति में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी में अफसर का सहयोग प्राप्त होगा।आपके सभी कार्य संपन्न होंगे। सुबह किसी छोटी बच्ची को उपहार दें और भोजन करा दें। शुक्र के बीज मंत्र का जाप करें।

मिथुन राशि

शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। परिश्रम अधिक रहेगा।सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। सुबह गाय को हरा चारा अथवा भोजन करा दें और बुद्ध के बीज मंत्र का जाप करें।

विज्ञापन

कर्क राशि

सामाजिक प्रतिष्ठा में कमी आएगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। अधीनस्थ कर्मचारी अथवा पड़ोसी से तनाव मिल सकता है। चंद्रमा के बीज मंत्र का जाप करें और शिवलिंग पर जल अर्पित करें।

सिंह राशि

शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास सार्थक होगा। मन अशांत रहेगा। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। मन किसी भय से ग्रसित हो सकता है। व्यावसायिक योजना फलीभूत होंगी। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। शनि के बीज मंत्र का जाप करें। गाय को रोटी में गुड़ मिलकर खिला दें।

विज्ञापन

कन्या राशि

बुद्धि से किया गया कार्य संपन्न होगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। परिवार का साथ मिलेगा। जीविका के क्षेत्र में चल रहा प्रयास सार्थक होगा। शासन सत्ता का सहयोग प्राप्त होगा। धर्मगुरु से मतभेद हो सकता है। बुध के बीज मंत्र का जाप करें और किसी घायल गाय का उपचार भी करा दें।

तुला राशि

पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। मन प्रसन्न रहेगा। कारोबार में विस्तार होगा। रिश्तों में निकलता आएगी। शनि के बीज मंत्र का जाप करें। किसी गरीब को आटा अथवा चावल दान करें।

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। भाई या बहन से तनाव मिल सकता है। मन परेशान हो सकता है। स्वास्थ्य के प्रति उदासीन ना रहे। पिता से सहयोग प्राप्त होगा। घर परिवार में लोगों का सहयोग प्राप्त होगा। सुबह बजरंग बाण का पाठ करें और बंदर को गुड़ चना अथवा केला खिला दें।

धनु राशि

छोटी-छोटी बातों पर विवाद ना करें। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। पारिवारिक जीवन में तनाव रहेगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। गाड़ी धीमे चलाएं। बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें और गाय को चार रोटी में हल्दी लगाकर खिला दें।

विज्ञापन

मकर राशि

शासन सत्ता का सहयोग प्राप्त होगा। धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं।निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। महत्वपूर्ण व्यक्तियों का सहयोग प्राप्त होगा। सुबह कुत्ते को भोजन करा दें और शनि के बीज मंत्र का जाप करें।

कुंभ राशि

पारिवारिक जीवन सुख में रहेगा। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें। धन यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। यात्रा और देशाटन की स्थिति सुखद होगी। घायल कुत्तों का उपचार करा दें और शनि देव की पूजा करें। शाम को शनि मंदिर जाकर तेल का दीया जला दें।

विज्ञापन

मीन राशि

मैन किसी अज्ञात भय से ग्रसित रह सकता है। धर्म कर्म में रुचि बढ़ेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। संतान के कारण तनाव हो सकता है। सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे और लोग आपकी प्रशंसा करेंगे। गाय की सेवा करेंगे तो विशेष कृपा होगी। बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ