Aaj Ka Rashifal: कर्क-तुला समेत इन 3 राशियों को आज धन लाभ होने के योग, पढ़ें रविवार का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: आज रविवार का दिन 12 में से कई राशियों के लिए अच्छा रहेगा क्योंकि उन्हें धन लाभ होगा. साथ ही घर-परिवार में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा. अगर आप जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो उसके लिए पढ़ें 31 मई 2026, वार रविवार का राशिफल.

Aaj Ka Rashifal 31 may 2026

Credit- News24 Graphics

Aaj Ka Rashifal 31 may 2026: द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 31 मई 2026 को अधिक ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि रहेगी. साथ ही अनुराधा नक्षत्र, शिव योग और दिशाशूल पश्चिम का संयोग बन रहा है, जबकि राहुकाल शाम 4:30 बजे से शाम 6 बजे तक रहेगा. आइए अब पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं 31 मई 2026, रविवार के 12 राशियों के राशिफल के बारे में.

विज्ञापन

मेष राशि (Aries):-
आज आप वाद-विवाद से बचकर रहें और अपने खान-पान का ध्यान रखें. हालांकि, व्यस्तता की वजह से समय पर भोजन कर पाना कठिन हो सकता है. इसके अलावा आर्थिक विषयों में सावधानी बरतें.

विज्ञापन

वृषभ राशि (Taurus):-
आज वृषभ राशि वालों के मन में उत्साह का प्रवाह रहेगा. विचारों की स्थिरता के कारण सभी कार्य आप अच्छी तरह से कर सकेंगे. साथ ही धन प्राप्ति के योग हैं. इसके अलावा आज मनोरंजन, सौंदर्य व आभूषण आदि के पीछे खर्चा होगा.

मिथुन राशि (Gemini):-
आज आप अपने परिजनों के साथ झगड़ा करने से बचें. उम्मीद है कि आज आय कम और खर्च अधिक होगा. इसके अलावा स्वास्थ्य नरम रहेगा. आंखों में तकलीफ भी हो सकती है.

विज्ञापन

कर्क राशि (Cancer):-
नौकरी और व्यापार में अचानक धन लाभ होने के संकेत मिल रहे हैं. साथ ही मित्रों के साथ आनंदपूर्वक समय बिता सकेंगे. इसके अलावा अविवाहित लोगों के विवाह का योग बन रहा है.

सिंह राशि (Leo):-
आज आप अपना कार्य दृढ़ मनोबल और पूर्ण आत्मविश्वास के साथ संपन्न करेंगे. दिनभर पिता के साथ रिश्ता प्रेमपूर्ण रहेगा. इसके अलावा उच्च अधिकारियों पर आपके कार्य का सकारात्मक असर होने से वो आपसे प्रसन्न रहेंगे.

विज्ञापन

कन्या राशि (Virgo):-
नौकरी और व्यावसायिक स्थल पर सहकर्मियों और उच्च अधिकारियों का व्यवहार नकारात्मक रह सकता है. आज आप प्रतिस्पर्धा से दूर रहें और सेहत पर ध्यान दें. आज आप शरीरिक स्फूर्ति का अभाव और थकान महसूस करेंगे.

तुला राशि (Libra):-
आप आज क्रोध और वाद-विवाद से बचें. साथ ही शत्रुओं से दूर रहें. इसके अलावा स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न दिखाएं. बता दें कि आज आपको आकस्मिक धन लाभ होने की संभावना है.

विज्ञापन

वृश्चिक राशि (Scorpio):-
मित्रों के साथ पार्टी या पिकनिक में आज का दिन बहुत अच्छी तरह से व्यतीत हो सकता है. इसके अलावा वस्त्राभूषण, वाहन तथा भोजन का सुख प्राप्त होगा. साथ ही मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी.

विज्ञापन

धनु राशि (Sagittarius):-
आज का दिन आपके लिए बहुत अनुकूल रहेगा. घर का वातावरण आनंदप्रद रहेगा. साथ ही आप शारीरिक रूप से स्वस्थ और मानसिक रूप से आनंदित रहेंगे. इसके अलावा रिश्तेदारों से अच्छी खबर सुनने को मिलेगी.

मकर राशि (Capricorn):-
आलस व थकान रहने के कारण आप अस्वस्थ अनुभव करेंगे. साथ ही व्यावसायिक क्षेत्र में भाग्य का सहयोग नहीं मिलेगा. इसके अलावा उच्च अधिकारियों को आपके कार्य से संतोष नहीं होगा.

विज्ञापन

कुंभ राशि (Aquarius):-
सामाजिक रूप से सम्मान भंग न हो, इसका आज ध्यान रखना होगा. साथ ही घर और संपत्ति से जुडे़ कार्यों में सावधानी दिखाएं. आपको आज अपनी माता से लाभ होगा. हालांकि, बच्चों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा.

मीन राशि (Pisces):-
आवश्यक निर्णय लेने के लिए आज का दिन शुभ है. विचारों में स्थिरता तथा मन में दृढ़ता रहने से आप अपना कार्य बहुत अच्छी तरह से कर सकेंगे. इसके अलावा मित्रों के साथ प्रवास-पर्यटन का प्लान बनेगा.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ