Aaj Ka Rashifal: राधा अष्टमी पर आज 6 राशियों को होगा लाभ, पढ़ें 31 अगस्त का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: आज 31 अगस्त 2025, वार रविवार को राधा रानी को समर्पित राधा अष्टमी है। साथ ही कई योग का निर्माण हो रहा है, जिनका अच्छा-खासा प्रभाव 12 राशियों के ऊपर पड़ेगा। चलिए ज्योतिषाचार्य पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं 31 अगस्त 2025 के राशिफल के बारे में।

Aaj Ka Rashifal 31 August 2025

Credit- news 24 Gfx

Aaj Ka Rashifal 31 August 2025: द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 31 अगस्त 2025 को सुबह 12:58 मिनट तक भाद्रपद माह की शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि रहेगी, जिसके बाद नवमी तिथि का आरंभ होगा। साथ ही अनुराधा नक्षत्र, ज्येष्ठा नक्षत्र, वैधृति योग, विष्कुम्भ योग, विष्टि करण और बव करण बन रहा है।

विज्ञापन

ग्रहों की स्थिति की बात करें तो आज गुरु देव मिथुन राशि में, शनि देव मीन राशि में, सूर्य-केतु सिंह राशि में, चंद्र देव वृश्चिक राशि में, बुध देव सिंह राशि में, मंगल देव कन्या राशि में, शुक्र देव कर्क राशि और राहु ग्रह कुंभ राशि में संचार करेंगे। आइए ज्योतिषाचार्य पं. हर्षवर्धन शांडिल्य से जानते हैं आज यानी 31 अगस्त 2025 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा?

विज्ञापन

मेष राशि

जो लोग राजनीति से जुड़े हैं, उनके लिए ये समय उपयुक्त है। विरोधी परास्त होंगे और उन्नति के नए अवसर मिलेंगे। इसके अलावा आर्थिक लाभ के भी योग हैं। विवाहित जातकों को संतान सुख मिल सकता है। हालांकि, सुख-सुविधाओं पर खर्चा होगा।

वृषभ राशि

आज आप अपने काम को समय पर करने का प्रयास करें और जिम्मेदारियों को पूरा करें। विवाहित जातकों का संतान से वाद-विवाद हो सकता है। आज आपको कार्यस्थल पर कर्मचारियों का सहयोग मिलेगा। वाहन खरीदने का मन बना रहे हैं तो जल्द ये सपना पूरा होगा। इसके अलावा किसी ज्योतिर्लिंग के दर्शन होने के भी योग हैं।

विज्ञापन

मिथुन राशि

किसी बात को लेकर मन विचलित होगा। इसके अलावा जरूरी दस्तावेज को ढूंढने में समय व्यतीत होगा। कारोबार में सफल होने के लिए कारोबारी वर्ग पहले योजना बनाएं और फिर उन्हें लागू करें।

कर्क राशि

परिजनों की मदद से आज आपके रुके हुए काम पूरे होंगे। साथ ही आर्थिक मामले सुलझेंगे। हालांकि, कर्मचारियों की अनियमितता और संतान के व्यवहार से परेशान होंगे।

विज्ञापन

सिंह राशि

कारोबार के विस्तार के लिए रूपरेखा बन सकती है। हालांकि, मांगलिक खर्च संभव है। इसके अलावा निजी संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी और आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। यदि आप सोच-समझकर फैसले लेंगे तो अच्छा रहेगा।

विज्ञापन

कन्या राशि

व्यापारियों को तंगी का सामना करना पड़ेगा। इसके अलावा आपके व्यवहार के कारण लोग आप से दूर होंगे। आज आपको अध्ययन के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है। हालांकि, शेयर बाजार में निवेश करने से बचें। आज आपको कोई अपना धोखा दे सकता है।

तुला राशि

आज आपका पारिवारिक माहौल आनंदप्रद रहेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। हालांकि, घर की सजावट करने के चक्कर में धन खर्च हो सकता है। इसके अलावा जीवनसाथी के व्यवहार में परिवर्तन आने से चिंतित रहेंगे।

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

मनचाही सफलता मिलने से आज आप प्रसन्न होंगे। जो लोग प्रशासनिक सेना या देश की सुरक्षा से जुड़े हैं, उन्हें हर काम में सफलता मिलेगी। इसके अलावा आज आपकी कुंडली में मकान बदलने का योग है। साथ ही व्यवसाय में लाभ होगा।

धनु राशि

नौकरीपेशा जातक कार्यस्थल पर अधिकारियों को प्रभावित करने में सफल होंगे। जो लोग आपकी निंदा करते थे, वो आपसे जुड़ना चाहेंगे। हालांकि, पुराने विवाद के कारण तनाव रहेगा।

विज्ञापन

मकर राशि

आज आपको दोस्तों का साथ मिलेगा। साथ ही जीवनसाथी के साथ यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा। हालांकि, दिन खत्म होने से पहले परिजनों से मन-मुटाव हो सकता है। इसके अलावा नौकरी में तबादले के योग हैं। वहीं, जिनकी शादी हो चुकी है, उनके प्रेम-प्रसंग में नया मोड़ आएगा।

कुंभ राशि

निजी संबंधों में छोटी-छोटी बातों पर हो रहे विवाद के कारण आपकी चिंता बढ़ेगी। हालांकि, व्यापार में इच्छित लाभ होगा लेकिन मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी।

विज्ञापन

मीन राशि

माता-पिता संतान के विवाह न होने के कारण चिंतित रहेंगे। आज आप समय रहते जरूरी काम पूरे करेंगे तो अच्छा रहेगा। हालांकि, भाइयों के साथ विवाद होने की स्थिति बन सकती है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ