Aaj Ka Rashifal 30 July: मेष से मीन राशियों का कैसा रहेगा आज का दिन? जानें राशिफल और उपाय

Aaj Ka Rashifal 30 July 2024: ज्योतिर्विद डॉ. संजीव शर्मा द्वारा 30 जुलाई मंगलवार का राशिफल और उपाय बताया गया है, आइए जानते हैं 12 राशियों का आज का दिन कैसा रहेगा?

Aaj Ka Rashifal 17 August 2024

आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 30 July 2024: ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियों के बारे में बताया गया है और सभी अपने अपने स्वभाव के लिए जानी जाती हैं। अपने भविष्य और आगामी दिनों के बारे में जाने के लिए व्यक्ति अपने राशिफल को देख सकता है। दैनिक राशिफल में हर दिन के बारे में बताया जाता है। जबकि, साप्ताहिक और मासिक राशिफल में हफ्ते और महीने का राशिफल बताया जाता है। आज हम आपको दैनिक राशिफल में 30 जुलाई मंगलवार का राशिफल बताने जा रहे हैं। आइए ज्योतिर्विद डॉ. संजीव शर्मा से आज का राशिफल और उपाय जानते हैं।

विज्ञापन

मेष राशि

व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जटिल समस्याओं को हल करेंगे। मंगलवार को सुबह मंगल का बीज मंत्र का जाप करें। बंदरों को केले अथवा गुड़ चना खिलाएं।

विज्ञापन

वृषभ राशि

शासन सत्ता का सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। नए दृष्टिकोण के साथ लक्ष्य पर केंद्रित करें। परेशान ना हो। सुबह सूर्य को हल्दी व चावल डाल करके जल अर्पित करें। गाय 4 रोटी और गुड़ खिलाएं।

मिथुन राशि

घर के मुखिया से तनाव और वैचारिक मतभेद रहेगा। शांत रहे व अध्यात्म का सहारा लें। आज के दिन बंदरों को गुड़ चना अथवा केला खिलाएं। मंगल के बीज मंत्र का जाप करें तो ठीक रहेगा। किसी गरीब को भोजन करा दें।

विज्ञापन

कर्क राशि

आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी।पिता या धर्मगुरु का सहयोग प्राप्त होगा।दांपत्य जीवन सुख में रहेगा। मित्रों से सहयोग मिलेंगे। रिश्तेदार या मित्र के यहां मांगलिक कार्य में शामिल हो सकते हैं। सुबह मंगल के बीज मंत्र का जाप करें। सूर्य को हल्दी में चावल डालकर जल दें।

सिंह राशि

भाग्यवान सुखद समाचार मिलेगा। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर के कार्य करें तो सफलता मिलेगी। विद्यार्थियों के प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के पूरे योग बनते हैं। सुबह गाय को 4 रोटी में गुड़ डालकर दें।

विज्ञापन

कन्या राशि

प्रियजन से भेंट होगी। पारिवारिक कार्यों में व्यस्त रहने के कारण स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। रचनात्मक कार्य में प्रगति होगी। महिलाओं से ज्यादा बातचीत करने से बचें। मंगल के बीज मंत्र का जाप करें। किसी गरीब को भोजन करा दें।

तुला राशि

धन, यश व कीर्ति में वृद्धि होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहे प्रयास सार्थक सिद्ध होंगे। आर्थिक मामलों में नुकसान हो सकता है। बिना वजह किसी से ना उलझे अन्यथा हानि होगी। किसी छोटी बच्ची को सफेद वस्त्र का दान करें।

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

रिश्तों में निकटता आएगी।शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। परिवार में कोई वैवाहिक कार्य संपन्न होगा। घरेलू सामान व वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं। हनुमान चालीसा का पाठ करें। मंगल के बीज मंत्र का जाप करें।

विज्ञापन

धनु राशि

संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। ससुराल पक्ष से सहयोग मिलेगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। किसी गाय को 4 आटे की लोई हल्दी लगाकर देंगे तो दिन शुभ रहेगा।

मकर राशि

रोग या विरोधी तनाव का कारण बनेंगे। आर्थिक जोखिम से बचकर रहे। पति पत्नी के संबंधों के लिए समय अच्छा है। घायल कुत्ते का उपचार कराये व कुत्ते को रोटी दें।

विज्ञापन

कुंभ राशि

व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। जीविका के क्षेत्र में चल रहा प्रयास सफल होगा।विरोधी परास्त होंगे। गाड़ी सावधानी से चलाएं। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर घर से बाहर चले तो दिन अच्छा रहेगा। किसी घायल कुत्ते की सेवा करें तो अच्छा रहेगा।

मीन राशि

पुरुषार्थ सार्थक होगा। पारिवारिक जीवन में उल्लास रहेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा और गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। नकारात्मक लोगों से दूर रहे। एक चुटकी हल्दी पानी में डालकर स्नान करें तो दिन अच्छा रहेगा।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक और ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ