---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Aaj Ka Rashifal: आज इन 2 राशियों की टेंशन नहीं होगी कम, बिगड़ेंगे रिश्ते और रहेगी धन की कमी

Aaj Ka Rashifal: आज 30 जनवरी 2026 को शुक्र प्रदोष व्रत के दिन कुछ राशियों के लोग परेशान रहेंगे. अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज आपको नुकसान होगा या नहीं तो उसके लिए पढ़ें नीचे दिया हुआ 30 जनवरी 2026 का राशिफल.

---विज्ञापन---

Aaj Ka Rashifal 30 January 2026: द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 30 जनवरी 2026 को माघ माह के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि और त्रयोदशी तिथि रहेगी. साथ ही आद्रा नक्षत्र, पुनर्वसु नक्षत्र, वैधृति योग, विष्कुम्भ योग, बालव करण, कौलव करण और तैतिल करण रहने वाला है. इसके अलावा आज शुक्र प्रदोष व्रत है और जया एकादशी व्रत का पारण होगा. 9 ग्रहों की बात करें तो राहु ग्रह कुंभ राशि में, केतु ग्रह सिंह राशि में, शनि ग्रह मीन राशि में, देवगुरु बृहस्पति ग्रह और चंद्र ग्रह मिथुन राशि में रहेंगे, जबकि सूर्य ग्रह, मंगल ग्रह, बुध ग्रह और शुक्र ग्रह मकर राशि में रहेंगे.

आइए अब पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं 30 जनवरी 2026, देवी लक्ष्मी को समर्पित शुक्रवार के 12 राशियों के राशिफल के बारे में.

---विज्ञापन---

मेष राशि:-
आज कुछ जरूरी कार्यों में रुकावट आ सकती है. हालांकि, कार्यस्थल पर बार-बार खराब हो रही मशीनरी के लिए वास्तु अनुसार परिवर्तन करने से लाभ होगा. संतान के विवाह प्रस्ताव आज आ सकते हैं.

वृषभ राशि:-
व्यापार विस्तार करने के लिए कर्ज लेने की जरूरत पड़ेगी. हालांकि, भूमि-भवन संबंधित मामले आज सुलझ सकते हैं. संतान के सफल होने से वृषभ राशि वालों का मन प्रसन्न रहेगा.

---विज्ञापन---

मिथुन राशि:-
आज मिथुन राशि वालों को कई महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ सकते हैं. दिन खत्म होने से पहले आपको संतों का सानिध्य भी प्राप्त होगा.

कर्क राशि:-
आज जमीन-जायदाद पर बड़े खर्च होने की संभावना है. आत्मविश्वास में कमी के चलते आज आप गलत फैसले ले सकते हैं. दिनभर पैसों का लेन-देन करते समय सावधान रहें. आज आपकी कुंडली में यात्रा के योग हैं, जो लाभकारी सिद्ध होगी.

---विज्ञापन---

सिंह राशि:-
शासन प्रशासन की अड़चनें आज आपके काम को प्रभावित करेंगी, इसलिए जल्दबाजी में कोई कार्य न करें. आज आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा और जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा. इसके अलावा वाहन सुख मिलना संभव है.

कन्या राशि:-
आज आप स्वयं को अकेला महसूस करेंगे. इसके अलावा कार्यस्थल पर गलत आरोप लग सकते हैं. दिन खत्म होने से पहले माता-पिता से झगड़ा हो सकता है.

---विज्ञापन---

तुला राशि:-
संतान के भविष्य के प्रति आज कोई कठोर फैसला लेना होगा. राजकार्य में आज अवरोध आएंगे, लेकिन आप अपने विवेक से उनको हटाने में सफल होंगे. दिन खत्म होने से पहले आकस्मिक लाभ होना भी संभव है.

वृश्चिक राशि:-
कई दिनों से मकान खरीदने की सोच रहे हैं तो वो सपना आज पूरा हो सकता है. आज किसी से भी झूठ न बोलें, नहीं तो परेशानी में फंस सकते हैं. ऑफिस में सहयोगी आपकी कार्यशैली पर सवाल उठा सकते हैं, इसलिए सतर्क रहें.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Video: 2026 में शनि लेंगे इस राशि वालों के रिश्तों की परीक्षा, सेहत को लेकर भी रहेंगे परेशान

धनु राशि:-
आज आपको नए वस्त्रों की प्राप्ति होगी. हालांकि, अपनी जीवनशैली को बदलने से आपको लाभ होगा. आज आप दूसरों की निजी जिंदगी में प्रवेश न करें, अन्यथा मुश्किल में फंस सकते हैं. नौकरीपेशा जातक ऑफिस में कर्मचारियों से परेशान रहेंगे.

---विज्ञापन---

मकर राशि:-
जमीन-जायदाद के लिए घर में विवाद हो सकता है. आज आपके विरोधी सक्रिय रहेंगे. दिन खत्म होने से पहले पुराना रोग फिर से उभर सकता है. दिया हुआ पैसा वापस आने में अभी समय लगेगा, इसलिए ज्यादा खर्चा न करें.

कुंभ राशि:-
आज आपको मनपसंद भोजन की प्राप्ति होगी. साथ ही माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा. हनुमान जी की पूजा करने से आज घर-परिवार में शांति रहेगी.

---विज्ञापन---

मीन राशि:-
किसी का भला करने के चक्कर में अपना नुकसान करवा सकते हैं, इसलिए सतर्क रहें. अपने जीवन से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण फैसले लेने के लिए बड़ों की राय लें. हालांकि, आपके व्यवहार के चलते आपसी संबंध आज बिगड़ सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

---विज्ञापन---
First published on: Jan 30, 2026 06:36 AM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola