Aaj Ka Rashifal: आज 3 अक्टूबर को 3 राशियों को तगड़ा लाभ होने के योग, जानें क्या कहते हैं आपके सितारे?

Aaj Ka Rashifal: कुंडली में 9 ग्रहों की स्थिति का आकलन करके मेष से लेकर मीन राशि के लोगों का राशिफल तैयार किया जाता है, जिसके जरिए भविष्य में होने वाली छोटी-से-छोटी घटना के बारे में पता चल सकता है. आइए पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं कि आज यानी 3 अक्टूबर 2025 का दिन 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा.

Aaj Ka Rashifal

Caption- News 24 GFX

Aaj Ka Rashifal 3 October 2025: द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 3 अक्टूबर 2025 को आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है. साथ ही दक्षिण दिशा शूल, उत्तराषाढ़ा नक्षत्र, श्रवण नक्षत्र, सुकर्मा योग, धृति योग, तैतिल करण, गर करण और वणिज करण रहेगा. इसके अलावा पापांकुशा एकादशी का व्रत भी रखा जाएगा. नवग्रहों की स्थिति की बात करें तो आज शनि ग्रह मीन राशि में, राहु ग्रह कुंभ राशि में, चंद्र ग्रह मकर राशि में, मंगल ग्रह तुला राशि में, बुध और सूर्य ग्रह कन्या राशि में, केतु और शुक्र ग्रह सिंह राशि में, गुरु ग्रह मिथुन राशि में विराजमान रहेंगे. आइए अब पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं कि सभी 12 राशियों के जातकों के लिए आज यानी 3 अक्टूबर 2025, शुक्रवार का दिन कैसा रहेगा.

विज्ञापन

मेष राशि

आज का दिन व्यस्तता से भरा रहेगा. हालांकि, अपनों का सुख व सहयोग मिलने से कुछ कार्य आसानी से पूरे होंगे. इसके अलावा ननिहाल से शुभ समाचार मिल सकते हैं. शुक्रवार को मेष राशिवालों को निवेश से लाभ मिलना संभव है. साथ ही सुख-साधन बढ़ सकता है.

विज्ञापन

वृषभ राशि

आज धन की स्थिति कुंडली में मजबूत रहेगी. साथ ही स्वास्थ्य में सुधार होगा और मन में प्रसन्नता बनी रहेगी. इसके अलावा दिन खत्म होने से पहले शुभ व अनुकूल समाचार मिल सकता है, लेकिन माता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है.

मिथुन राशि

कार्यस्थल पर सहकर्मियों से संबंधों में मधुरता आएगी. यदि आज आप सजगता से कार्य करेंगे तो सफलता व उद्देश्यों की पूर्ति होगी. इसके अलावा पारिवारिक सुख प्राप्त होगा.

विज्ञापन

कर्क राशि

आज के दिन कई अधूरे काम पूरे होंगे. साथ ही घर-परिवार में शुभ व धार्मिक कार्य संपन्न होंगे. इसके अलावा सुख-साधन बढ़ेगा और अपनों की सफलता से मन में प्रसन्नता बनी रहेगी. वहीं, जिनकी शादी हो चुकी है, उनकी जीवनसाथी से अनबन होगी.

सिंह राशि

आप अपनी मेहनत से बौद्धिक क्षेत्र में लाभ प्राप्त करेंगे. साथ ही कार्यक्षेत्र में उच्च अभिलाषाओं की पूर्ति होगी. इसके अलावा आर्थिक पक्ष मजबूत होगा और राजनीति में ख्याति बढ़ेगी.

विज्ञापन

कन्या राशि

आज आप बोलने में बहुत सावधानी रखें और अपनों से आशा न रखें. आज का दिन आपके लिए मध्यम रहेगा, लेकिन मन में आलस्य व निराशा के भाव रहेंगे.

तुला राशि

तुला राशि के जातक कार्यस्थल पर किसी के प्रति आकर्षित होंगे. हालांकि, मन में किसी बात को लेकर दुविधा रहेगी. दिन खत्म होने से पहले साहसिक कार्यों में सफलता प्राप्त हो सकती है. साथ ही सकारात्मक सोच से बेहतर परिणाम मिलेंगे.

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

लक्ष्य के प्रति ध्यान केंद्रित करने से वृश्चिक राशिवालों को लाभ होगा, लेकिन प्रतिस्पर्धा व द्वेष का सामना करना पड़ सकता है. इसके अलावा पुराने निवेश का फल अच्छा मिलेगा. माता-पिता को संतान की चिंता व्याकुल कर सकती है.

विज्ञापन

धनु राशि

धनु राशिवालों की आज धर्म में श्रद्धा बढ़ेगी. साथ ही भौतिक ऐश्वर्य के साधनों में बढ़ोतरी होगी. आज विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा. हालांकि, नए अनुबंध होने से सोच में परिवर्तन आएगा.

मकर राशि

साझेदारी के व्यवसाय में जिद्द करने के कारण घाटा व धोखा मिलना संभव है. हालांकि, मानसिक तनाव बढ़ेगा और शारीरिक कष्ट रहेगा. इसके अलावा आलस आपके ऊपर हावी रहेगा.

विज्ञापन

कुंभ राशि

दिन की शुरुआत में आलस रहेगा, जिस कारण कुछ कामों में विलंभ होगा. इसके अलावा कार्यस्थल पर सहकर्मियों से विवाद होगा. युवावर्ग आज माता-पिता के फैसले के विरुद्ध जाकर कोई कार्य कर सकते हैं. हालांकि, प्रेम-प्रसंग में सफलता मिलने के योग हैं.

मीन राशि

सही समय पर निर्णय लेना आपके लिए उचित रहेगा. हालांकि, कर्ज लेते या देते समय सतर्क रहें. उम्मीद है कि आज आपको रुके हुए धन की प्राप्ति होगी. साथ ही सुख और ऐश्वर्य में बढ़ोतरी होगी.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ