Aaj Ka Rashifal: नवरात्रि का पहला दिन 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा? जानें आज का राशिफल और उपाय

Aaj Ka Rashifal: नवरात्रि का पहला दिन 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा? कौन से उपाय अपनाने लाभकारी रहेंगे? आइए आज का राशिफल और उपाय जानते हैं।

Aaj Ka Rashifal 3 October 2024

आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 3 October 2024: आज यानी 3 अक्टूबर गुरुवार को अश्विन शुक्ल महीने की प्रतिपदा तिथि है। आज से ही शारदीय नवरात्रि की शुरूआत हो गई है। इस तिथि पर हस्त नक्षत्र और इंद्र योग रहेगा। आज का दिन 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा, आइए ज्योतिर्विद डॉ. संजीव शर्मा से आज का राशिफल और उपाय जानते हैं।

विज्ञापन

मेष राशि

अपने अधिकारियों से विशेष लाभ प्राप्त होगा। आप पूरे दिन बहुत ही ऊर्जावान रहेंगे। अगर आप खिलाड़ी हैं तो आज का दिन आपके लिए खास रहेगा। सुबह किसी गाय को भोजन करा दें। घायल गाय का उपचार करा दें तो दिन अच्छा जाएगा।

विज्ञापन

वृषभ राशि

बिना वजह किसी पर अपनी बात ना थोपे और ना ही किसी से उलझे अन्यथा आपको मानसिक तनाव होगा। कार्यस्थल पर लोगों से नर्मी से बात करें ताकि आपका दिन अच्छा जाए। सुबह बंदर को केले खिलाएं। किसी गरीब को पीले चावल दान करें। बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें।

मिथुन राशि

कार्यक्षेत्र में धन की प्राप्ति के योग बनते हैं। अगर आपका प्रमोशन होना है तो आज उसको करने के विषय में बात करें तो अच्छा रहेगा। सुबह गाय को हरा चारा दें। किसी घायल गाय का उपचार करें और किसी छोटी बच्ची को मीठे चावल अथवा खीर बनाकर खिला देंगे तो अच्छा रहेगा।

विज्ञापन

कर्क राशि

मन लगाकर काम करें क्योंकि आपका मन कहीं ना कहीं भटकता रहेगा। अतः सुबह किसी गरीब को चावल आटा दान करें। सूर्य को हल्दी में चावल डालकर जल दें और बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें।

विज्ञापन

सिंह राशि

आज का दिन आपके लिए काफी ऊर्जा से भरा रहेगा तथा परिवार में सभी लोगों से मिलकर रहेंगे। लंबी यात्रा पर जाए तो बहुत अच्छा रहेगा। किसी मित्र या रिश्तेदार से मिलकर बहुत ही प्रसन्नता का एहसास होगा। सुबह बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें। गाय को आटे की लोई में हल्दी लगाकर दें।

कन्या राशि

अगर आप पुत्री के पिता है तो उसके ससुराल पक्ष शुभ समाचार मिलने के योग है। किसी सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिस्सा ले सकते हैं। आज धन प्राप्ति के योग हैं अतः मां लक्ष्मी की पूजा करें। गाय को आटे की लोई में हल्दी लगाकर दें और घायल गाय का उपचार भी करा दें।

विज्ञापन

तुला राशि

बिना वजह स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ ना करें। पत्नी को बीमारी हो सकती है इसलिए उनकी सेहत का अवश्य ध्यान रखें। व्यापार में उतार चढ़ाव आएंगे लेकिन घबराएं नहीं। छोटी बच्ची को भोजन करा दें। गाय को चार रोटी और गुड़ दें। सुबह बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें और सूर्य को जल दें।

वृश्चिक राशि

विद्यार्थी जीवन जीने वालों के लिए दिन अच्छा रहेगा व उत्साह पूर्ण कार्य करेंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयारी करें तो अच्छा रहेगा। सुबह माता-पिता का आशीर्वाद लेकर घर से चले। किसी घायल गाय का उपचार करा दें तथा बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें।

विज्ञापन

धनु राशि

आज का दिन शिक्षण कार्य करने वाले व विद्यार्थियों के लिए बहुत अच्छा रहेगा। घर परिवार में खुशी का माहौल रहेगा व किसी रिश्तेदार के आने से घर में खुशियां लौट आएंगी। सुबह गाय को 4 आटे की रोटी बनाकर हल्दी लगाकर दें।।

मकर राशि

वाणी पर संयम रखें। सोच समझकर के फैसला लें। वकील या पुलिस में कार्य करने वाले लोग ध्यान दें कि उनको संयम की बहुत जरूरत है और बिना वजह किसी से ना उलझे। सुबह किसी गाय को 6 केले खिलाएं। सूर्य को हल्दी में चावल डालकर जल दें। किसी घायल कुत्ते का उपचार करें व खाना दें।

विज्ञापन

कुंभ राशि 

कभी-कभी समझौता करके भी रिश्ते बनाए जा सकते हैं इस बात को ध्यान रखें। घर परिवार में जितना शांत रहोगे उतना दिन अच्छा रहेगा। सुबह माता-पिता का आशीर्वाद लेकर घर से निकलें। सूर्य को हल्दी में चावल डालकर जल दें। शनि के बीज मंत्र का जाप करें।

विज्ञापन

मीन राशि

आज का दिन व्यापार व निजी तंत्र में कार्य करने वालों के लिए अच्छा रहेगा। लंबी यात्रा के योग बन सकते हैं। परिवार में वातावरण सुखमय रहेगा। सुबह गाय और कुत्ते को भोजन करा दें। बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है। ये जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ