---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Aaj Ka Rashifal: 3 मई को कैसा रहेगा 12 राशियों का दिन? जानें आज का राशिफल और उपाय

Aaj Ka Rashifal 3 May 2025: 12 राशियों के लिए पूरा दिन कैसा रहेगा? आइए 3 मई शनिवार का राशिफल और उपाय जानते हैं।

---खबर नीचे जारी है---

Aaj Ka Rashifal 3 May 2025: दैनिक राशिफल के माध्यम से आप अपने आज के दिन के बारे में जान सकते हैं। राशि अनुसार कौनसे उपाय अपनाने लाभकारी रहेगा? हिंदू पंचांग के अनुसार 3 मई शनिवार को वैशाख महीने के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि और दिन शनिवार है। आइए ज्योतिर्विद डॉ. संजीव शर्मा द्वारा बताए गए 3 मई का राशिफल और उपाय जानते हैं।

मेष राशि

शासन सत्ता का सहयोग प्राप्त होगा। सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। मौसम संबंधी बीमारियों से बचें। पारिवारिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। महत्वपूर्ण मुद्दों पर मन प्रसन्न रहेगा। सुबह हनुमान चालीसा का पाठ करें।

---खबर नीचे जारी है---

वृषभ राशि

रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता की योग बनेंगे। सुबह किसी छोटी बच्ची को उपहार दें और भोजन करा दें। शुक्र के बीज मंत्र का जाप करें।

मिथुन राशि

व्यावसायिक प्रगति होगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। रिश्तेदार से उपहार मिलने के योग बनेंगे। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। सुबह गाय को हरा चारा अथवा भोजन करा दें। बुद्ध के बीज मंत्र का जाप करें

---खबर नीचे जारी है---

कर्क राशि

मन अज्ञात भय से ग्रसित हो सकता है। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। किसी मित्र अथवा रिश्तेदार से तनाव मिल सकता है। चंद्रमा के बीज मंत्र का जाप करें और शिवलिंग पर जल अर्पित करें।

सिंह राशि

भावुकता में वृद्धि होगी।पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। व्यावसायिक योजना फलीभूत होंगी। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। शनि के बीज मंत्र का जाप करें। गाय को रोटी में गुड़ खिला दें।

---खबर नीचे जारी है---

कन्या राशि

सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी।रिश्तो में निकटता आएगी। आर्थिक मामलों में सुधार होगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग प्राप्त होगा। शनि के बीज मंत्र का जाप करें और किसी घायल गोवंश का उपचार भी करवा दें।

तुला राशि

सुखद समाचार प्राप्त होगा। आर्थिक प्रयास फलीभूत होंगे। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। रिश्तों में निकटता आएगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। शुक्र के बीज मंत्र का जाप करें। किसी गरीब को आटा अथवा चावल दान करें।

---खबर नीचे जारी है---

वृश्चिक राशि

स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। कार्यक्षेत्र में बिना वजह किसी से झगड़ा ना करें। पिता से सहयोग प्राप्त होगा। आर्थिक लाभ होगा। सुबह बजरंग बाण का पाठ करें और बंदर को गुड़ चना अथवा केला खिला दें।

धनु राशि

रिश्तों में निकटता आएगी। कर्मक्षेत्र में व्यवधान होगा। राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। मन अशांत रहेगा। पारिवारिक जीवन में तनाव रहेगा। बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें और गाय को चार रोटी में हल्दी लगाकर खिला दें।

---खबर नीचे जारी है---

मकर राशि

आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। पिता या संबंधित अधिकारी का सहयोग प्राप्त होगा। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। सुबह कुत्ते को भोजन करा दें और शनि के बीज मंत्र का जाप करें।

कुंभ राशि

रुका हुआ कार्य संपन्न होगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। पत्नी से संबंध ठीक रहेंगे। घायल कुत्तों का उपचार करें। शनि देव की पूजा करें। शाम को शनि मंदिर जाकर तेल का दीया जला दें।

---खबर नीचे जारी है---

मीन राशि

संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। मौसम संबंधी बीमारियों का ध्यान रखें अतः स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। शासन सत्ता का सहयोग प्राप्त होगा। गोवंश की सेवा करेंगे तो विशेष कृपा होगी। बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---खबर नीचे जारी है---

First published on: May 02, 2025 11:13 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola