Aaj Ka Rashifal: शुक्ल योग का आज 12 राशियों पर कैसा पड़ेगा असर? जानें राशिफल और उपाय

Aaj Ka Rashifal 3 March 2025: आज यानी 3 मार्च सोमवार का दिन 12 राशियों के लिए कितना शुभ और अशुभ रहने वाला है? आइए राशिफल और उपाय जानते हैं।

Aaj Ka Rashifal 21 april 2025

Aaj Ka Rashifal 3 March 2025: आज 3 मार्च को फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि और दिन सोमवार है। इस तिथि पर अश्विनी नक्षत्र और शुक्ल योग का संयोग बन रहा है। 12 राशियों के लिए दिन कैसा रहने वाला रहने वाला है। इसके बारे में ज्योतिर्विद डॉ. संजीव शर्मा ने राशिफल के बारे में जानते हैं। आइए 3 मार्च सोमवार का राशिफल और उपाय जानते हैं।

विज्ञापन

मेष राशि

व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। सुबह हनुमान चालीसा का पाठ करें। सूर्य को जल अर्पित करें।

विज्ञापन

वृषभ राशि

भावुकता पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। शिक्षा के कारण चिंतित रहेंगे। अज्ञात भय से ग्रसित रह सकते हैं। जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। सूर्य को सुबह जल अर्पित करें और किसी गाय को चार रोटी व गुड़ खिला दें।

मिथुन राशि

महिला अधिकारी का सहयोग प्राप्त होगा। दांपत्य जीवन में मतभेद हो सकते हैं। आर्थिक मामलों में सुधार होगा। कार्यस्थल पर रचनात्मक प्रयास प्रकट करेंगे और परिवार के सभी लोगों के साथ घूमने जा सकते हैं। सुबह किसी गाय को हरा चारा खिला दें और बुद्ध के बीज मंत्र का जाप करें।

विज्ञापन

कर्क राशि 

स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। घर के मुखिया से तनाव मिल सकता है। जीविका के क्षेत्र में प्रयास करने के बावजूद बधाएं आएंगे। आर्थिक प्रगति के योग हैं। निजी व व्यावसायिक मामलों में सकारात्मक परिवर्तन होंगे। सुबह किसी गरीब को आटा अथवा चावल दान करें और चंद्रमा के बीज मंत्र का जाप करें।

सिंह राशि

रिश्तों में निकटता आएगी। यश व कीर्ति में वृद्धि होगी। शैक्षिक प्रयास सार्थकों होंगे। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। मानसिक रूप से असंतुष्ट रह सकते हैं। आज किसी लंबी यात्रा पर जाने की योग है। सूर्य देव को जल अर्पित करें और सूर्य देव का बीज मंत्र भी करें।

विज्ञापन

कन्या राशि

पिता या धर्मगुरु का सहयोग प्राप्त होगा। रिश्तों में निकटता आएगी। ससुराल पक्ष से तनाव मिल सकता है। किए गए प्रयास से सफल होंगे। पारिवारिक जीवन में जीवन में शांति रहेगी। सुबह सूर्य को जल अर्पित करें और घायल गोवंश का उपचार करा दें।

तुला राशि

उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। क्रोध और भावुकता पर नियंत्रण रखें। रिश्तों में निकटता आएगी। शिक्षा के क्षेत्र में किए गए कार्य सार्थक सिद्ध होंगे। किसी गरीब बच्चों को भोजन करा दें और गाय को खाना खिला दें।

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। दूर के रिश्तेदार से सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक मामलों में सफलता मिलेगी। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। सहज सरल रहते हुए प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराएंगे। दिन बहुत अच्छा रहेगा। सुबह बजरंगबाण का पाठ करें और बंदर को गुड़ चना अथवा केला खिला दें।

धनु राशि

व्यवसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। पारिवारिक जीवन सुख में रहेगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ाने के योग हैं। निजी संबंधों में मधुरता आएगी। गाय को चार रोटी में हल्दी लगाकर खिला दें और बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें।

विज्ञापन

मकर राशि

आर्थिक मामलों में सुधार होगा। वाणी पर संयम रखें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। पारिवारिक तनाव हो सकता है। कुत्तों को भोजन करा दें और शाम को शनिदेव के बीज मंत्र का जाप करें।

विज्ञापन

कुंभ राशि

अपनों से तनाव मिल सकता है। किसी सांस्कृतिक कार्यक्रम में व्यस्त रहेंगे। जीवनसाथी या संतान के कारण चिंतित रहेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। व्यर्थ के कार्यों में ना उलझे। सुबह सूर्य देव को जल अर्पित करें और सूर्य के बीज मंत्र का जाप करें।

मीन राशि

भाई बहन का सहयोग प्राप्त होगा। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आत्मविश्वास में वृद्धि रहेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रिश्तों में निकटता अवश्य आएगी। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। सुबह किसी गाय को चार रोटी में हल्दी लगाकर खिला दें। बृहस्पति देव के बीज मंत्र का जाप करें।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ