Aaj Ka Rashifal: आज सावन का पहला सोमवार इन 5 राशियों को मिलेगा शुभ समाचार, पढ़ें 3 अगस्त 2026 का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: आज 3 अगस्त 2026 को सावन का पहला सोमवार है. सावन सोमवार का पहले दिन कई राशियों के लिए शुभ रहेगा. ग्रह स्थिति के सहयोग से सभी राशियों के लिए समय कैसा रहेगा, इसके बारे में दैनिक राशिफल से जान सकते हैं. यहां पढ़ें 3 अगस्त 2026 का राशिफल.

RASHIFAL.jpg_e60e58

Aaj Ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal 3 August 2026: आज 3 अगस्त 2026 को सावन माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि है. आज सावन का पहला सोमवार है. सावन में सोमवार का दिन भगवान शिव की पूजा और व्रत के लिए खास होता है. सावन सोमवार के दिन पंचक प्रभावी रहेंगे. इसके साथ ही राहुकाल, यमगण्ड और गण्ड मूल रहेगा. आज उत्तर भाद्रपद और रेवती नक्षत्र रहेगा. कौलव, तैतिल और गर करण रहने वाला है. आइए पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से 3 अगस्त 2026 के राशिफल के बारे में जानते हैं.

विज्ञापन

मेष राशि

विज्ञापन

आज शाम तक व्‍यापार में कोई विशेष डील कर सकते हैं. राज्य से विशेष सम्मान प्राप्त हो सकता है. भौतिक विकास का योग अच्छा है. समाज में आपकी कीर्ति बढ़ेगी. आध्यात्म की ओर झुकाव बढ़ेगा.

वृषभ राशि

विज्ञापन

आज आपका ध्यान नई योजनाओं में लगेगा. कानूनी विवाद में सफलता मिलेगी. स्थान परिवर्तन की योजना सफल हो सकती है. दिन के उत्तरार्द्ध में उलझनों के बावजूद पराक्रम में वृद्धि होगी.

मिथुन राशि

विज्ञापन

आज का दिन काफी रचनात्मक है. आज आप रचनात्‍मकता के साथ किसी विशेष कार्य को अंजाम दे सकते हैं. जो काम आपको सबसे ज्यादा प्रिय है आज वही करने को मिलेगा. नई योजनाएं भी दिमाग में आएंगी. आपको अपने सीनियर का सहयोग प्राप्‍त होगा.

कर्क राशि

विज्ञापन

ये दिन काफी सृजनात्मक है, जो भी काम लगन के साथ करेंगे आज उसका फल उसी समय मिल सकता है. अधूरे काम निपट जाएंगे, महत्वपूर्ण चर्चाएं होंगी. ऑफिस में अपने विचारों के मुताबिक माहौल बन जाएगा और आपके साथी भी आपका सहयोग करेंगे.

सिंह राशि

विज्ञापन

आज का दिन वैसे तो काफी व्यस्त रहने वाला है, लेकिन धर्म आध्यात्म के मामले में पढ़ाई लिखाई के लिए थोड़ा समय निकाल लेना ही अच्छा होगा. वरिष्ठ अधिकारी आपके कार्यों में रुकावट डालने की कोशिश करेंगे.

कन्या राशि

विज्ञापन

आज आपसी वार्ता व्यवहार में संयम व सावधानी बरतें. भाग्य पर भरोसा रखें और आत्म विश्वास के साथ कार्य करें. रात्रि के समय स्थिति में और भी सुधार होगा. बेवजह गुस्सा करने से बचें.

विज्ञापन

तुला राशि

आज का दिन आपके लिए लाभकारक है. कार्य-व्यवहार से जुड़े सभी विवाद आज सुलझ सकते हैं. नए प्रॉजेक्ट पर भी कुछ काम शुरू हो सकता है. ज़मीन जायदाद के मामले में पारिवारिक और आस-पास के लोग कुछ परेशानी पैदा करने की कोशिश करेंगे.

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

आज का दिन पहले से काफी मजबूत है. दिनभर लाभ के अवसर प्राप्त होंगे. अतः कार्यशील रहें. नौकरी या व्यापार में कुछ नवीनता ला सकें तो आगे चलकर लाभ होगा. काम में नई जान आएगी.

विज्ञापन

धनु राशि

आज का दिन सावधानी और सतर्कता का है. बिजनेस के मामले में थोड़ा सा जोखिम उठाएं तो बड़ा लाभ होने की आशा है. किसी अपने के लिए कुछ पैसों का इंतजाम करना पड़ सकता है. स्वास्थ्य को ध्यान रखकर ही घर से बाहर निकलें.

विज्ञापन

मकर राशि

आज का दिन सामान्य है. भागीदारी में साझे में किया व्यापार काफी फायदा पहुंचाएगा. ईमानदारी और निर्धारित नियमों का ध्यान रखें. कई प्रकार के काम एक साथ हाथ में आने से व्यग्रता बढ़ सकती है अतैव धैर्य से काम लें.

विज्ञापन

कुंभ राशि

आज का दिन अपने स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतने का है. व्यापार के मामले में दिन सुखद व्यतीत होगा. जल्दबाजी में कोई भूल हो सकती है, इसलिए हर काम सोच समझ कर करें. आंखों में कुछ परेशानी हो सकती है.

विज्ञापन

मीन राशि

आज का दिन लाभकारक रहेगा. व्यापार में जोखिम उठाने का परिणाम आज हितकर रहेगा. अपनी बुद्धि का प्रयोग करके आप वह सब कुछ पा सकते हैं, जिसकी आपको अभी तक कमी रही है. किसी संकटग्रस्त व्यक्ति की सहायता कर सकें तो शुभ रहेगा.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ