Aaj Ka Rashifal: आज ये 3 राशियां रहेंगी परेशान, हो सकती है धन हानि; पढ़ें 29 दिसंबर 2025 का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: दैनिक राशिफल के जरिए व्यक्ति को अपनी राशि की मदद से किसी भी दिन की संभावित घटनाओं की जानकारी मिल सकती है. यदि आप जानना चाहते हैं कि आज 29 दिसंबर 2025 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो उसके लिए पढ़ें नीचे दिया हुआ सोमवार का मेष से लेकर मीन राशि वालों का राशिफल.

Aaj Ka Rashifal 29 December 2025

Credit- Social Media

Aaj Ka Rashifal 29 December 2025: द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 29 दिसंबर 2025 को पौष माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि और पौष माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि का निर्माण हो रहा है. साथ ही रेवती नक्षत्र, अश्विनी नक्षत्र, परिघ योग, शिव योग, विडाल योग, रवि योग, आडल योग, कौलव करण, तैतिल करण और गर करण का संयोग बन रहा है. नवग्रहों की स्थिति की बात करें तो शनि ग्रह मीन राशि में, राहु ग्रह कुंभ राशि में, केतु ग्रह सिंह राशि में और देवगुरु बृहस्पति (गुरु) ग्रह मिथुन राशि में रहेंगे, जबकि चंद्र ग्रह मीन राशि और मेष राशि में संचार करने वाले हैं.

विज्ञापन

इसके अलावा सूर्य ग्रह, मंगल ग्रह और शुक्र ग्रह धनु राशि में रहेंगे, जबकि बुध ग्रह वृश्चिक राशि और धनु राशि में संचार करेंगे. चलिए अब पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं कि सभी 12 राशियों के जातकों के लिए आज यानी 29 दिसंबर 2025, भगवान महादेव को समर्पित सोमवार का दिन कैसा रहेगा.

विज्ञापन

मेष राशि
घर के बड़े-बुजुर्गों का साथ मिलेगा. दिन खत्म होने से पहले बेवजह किसी से वाद-विवाद हो सकता है. इसके अलावा आपका या परिवार में किसी सदस्य का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है.

वृषभ राशि
परिवार के लोगों के साथ वृषभ राशि के जातक आज 29 दिसंबर 2025 को अच्छा समय बिताएंगे. इसके अलावा कामकाज में सहकर्मियों के साथ तालमेल अच्छा बना रहेगा. हालांकि, सेहत को लेकर तनाव रह सकता है.

विज्ञापन

मिथुन राशि
मित्रों का साथ मिलेगा. साथ ही यात्रा करने का अवसर मिलेगा. हालांकि, दिनभर शरीर में आलस्य रहेगा. छात्रों का पढ़ाई-लिखाई में पूरी तरह से मन नहीं लग पाएगा, जिस कारण वो परेशान होंगे.

कर्क राशि
आज परिवार में प्रसन्नता का माहौल रहेगा. दिन खत्म होने से पहले आपको किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा. कर्क राशि वालों का बेवजह किसी से मतभेद आज हो सकता है.

विज्ञापन

सिंह राशि
सिंह राशि के जातक आज 29 दिसंबर 2025 को किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं. हालांकि, अचानक से घर में मेहमान आएंगे. खर्च की बात करें तो वो अपेक्षा से अधिक होगा.  

कन्या राशि
आज आप जो भी काम करेंगे, दिल से करेंगे. इस कारण लाभदायक फल प्राप्त होंगे. इसके अलावा परिवार के लोगों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा. हालांकि, कुछ समय के लिए बेवजह ही मानसिक तनाव रहेगा.

विज्ञापन

तुला राशि
दिन खत्म होने से पहले तुला राशि वालों को कोई शुभ समाचार मिल सकता है. साथ ही धन की बरकत होगी. इसके अलावा छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी, लेकिन बेवजह किसी से विवाद होगा. आज आपके ऊपर मिथ्या आरोप लग सकते हैं, इसलिए सावधान रहें.

वृश्चिक राशि
कार्य के प्रति उत्साह एवं जोश बना रहेगा. इसके अलावा परिवार के लोगों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा. आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य की बात करें तो दोनों को लेकर परेशान नहीं रहेंगे.

विज्ञापन

धनु राशि
आज जरूरी काम में परिवार वालों का सहयोग मिलेगा. इसके अलावा शरीर में चुस्ती-फुर्ती बनी रहेगी और मन प्रसन्न रहेगा. दिन खत्म होने से पहले मित्रों के साथ यात्रा पर जाने का अवसर मिलेगा.

मकर राशि
कामकाजी लोगों को धन लाभ होगा. दिन खत्म होने से पहले घर-परिवार में कोई अशुभ घटना घटित हो सकती है. इसके अलावा मानसिक तनाव बढ़ सकता है. आज आपको पेट से संबंधित दिक्कत हो सकती है.

विज्ञापन

कुंभ राशि
आज आप अपनी जिम्मेदारियों का निर्वाह अच्छे ढंग से करेंगे. साथ ही हर काम में भाग्य का साथ मिलेगा, जिस कारण सफलता मिलेगी.

मीन राशि
कामकाज अच्छा चलेगा. साथ ही विपरीत स्थिति में मित्रों का सहयोग मिलेगा. इसके अलावा परिवार वालों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा, परंतु आपके ऊपर किसी प्रकार का आरोप लग सकता है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ