Aaj Ka Rashifal: इंदिरा एकादशी पर 12 राशियों का कैसा रहेगा दिन? जानें आज का राशिफल और उपाय

Aaj Ka Rashifal 28 September 2024: आज यानी 28 सितंबर, शनिवार को 12 राशियों का दिन कैसा रहेगा? कौन से उपाय अपनाने लाभकारी रहेंगे? आइए विस्तार से जानते हैं।

Aaj Ka Rashifal 8 November 2024

आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 28 September 2024: पंचांग के अनुसार 28 सितंबर को अश्विन कृष्ण की एकादशी तिथि और दिन शनिवार है। इस तिथि पर आश्लेषा नक्षत्र और सिद्ध योग का संयोग रहेगा। अभिजीत मुहूर्त 11:47 से 12:35 मिनट तक रहेगा। राहुकाल का समय सुबह 09:13 से 10:42 मिनट तक रहेगा। कर्क राशि में चंद्रमा मौजूद हैं। ज्योतिर्विद डॉ. संजीव शर्मा द्वारा बताए गए 28 सितंबर, शनिवार के राशिफल के माध्यम से जानते हैं कि 12 राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा?

विज्ञापन

1. मेष राशि 

संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन ठीक रहेगा। आज सुबह आप शनि देव के बीज मंत्र का जाप करें। कुत्ते को भोजन करा दें। किसी घायल कुत्ते का उपचार भी जरूर करा दें।

विज्ञापन

2. वृषभ राशि

रिश्तों में निकटता आएगी। आज का दिन व्यापार व निजी कार्यों के लिए अच्छा रहेगा। घर गृहस्थी के कार्यों में सफलता मिलेगी। सुबह किसी छोटी बच्ची को सफेद वस्त्र दान करें। शनि के बीज मंत्र का जाप करें।

3. मिथुन राशि

महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। व्यावसायिक कार्य सुचारू रूप से चलेंगे। मित्रों से मिलकर आज आपको बहुत सुखद एहसास होगा। किसी गाय को हरा चारा खिलाएं। किसी घायल गाय का उपचार भी करा दें तो दिन अच्छा रहेगा।

विज्ञापन

4. कर्क राशि

भाई बहन का सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। सुबह किसी गरीब को दूध अथवा आटा दान करें। शनि के बीज मंत्र का जाप करें।

5. सिंह राशि

उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। आपकी दृढ़ता व आत्मविश्वास आज आपके लिए बहुत ही काम आएगा। अति उत्साह में कोई ऐसा कदम ना उठाएं जिससे आपको पछतावा हो। कुत्तों को भोजन करा दें। बंदरों को केला अथवा गुड़ चने दे सकते हैं।

विज्ञापन

6. कन्या राशि

रिश्तों में निकटता आएगी। आर्थिक सुधार होगा। आज आप अपने व्यावसायिक कार्यों में बहुत ही व्यस्त रहेंगे। लंबी दूरी की यात्रा के लिए जा सकते हैं। सुबह गाय को हरा चारा खिलाएं। कुत्ते को रोटी दें।

7. तुला राशि

शासन सत्ता का सहयोग प्राप्त होगा। शिक्षा में श्रम के अनुरूप फल मिलेंगे। घरेलू व व्यावसायिक संबंधों में सामंजस्य बना करके रखेंगे। कुशलता पूर्वक आज अपने सभी कार्यों को करेंगे। किसी गरीब को आटा या चावल दान कर सकते हैं।

विज्ञापन

8. वृश्चिक राशि

आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। समझदारी से कार्य करेंगे तो दिन अच्छा रहेगा। सुबह बंदरों को केला, गुड़ चना खिलाएं तो दिन अच्छा रहेगा। हनुमान चालीसा का पाठ भी करें।

9. धनु राशि

वाणी पर संयम रखें। शिक्षा जगत से जुड़े लोगों को ध्यान रखना होगा अगर वह कोई रिसर्च कार्य कर रहे हैं उसमें केंद्रित होकर के कार्य करें। घर परिवार में लोगों से प्रेम रहेगा। आज आप बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें। किसी घायल गाय का उपचार करें।

विज्ञापन

10. मकर राशि

जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। खान पान का संतुलन बनाकर रखेंगे और आप अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखेंगे। न्यायिक प्रक्रियाओं के लिए आज का दिन शुभ है। घर परिवार में माहौल सुखद रहेगा। सुबह शनि देव के बीज मंत्र का जाप करें। शाम को शनि मंदिर जाकर तेल का दीया जलाएं।

11. कुंभ राशि

रिश्तों में निकटता आएगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। जमीन की खरीद परोक्ष के लिए आज का दिन अच्छा है। अगर आप लंबी यात्राओं पर जाना चाहते हैं तो अवश्य जाएं। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आज शाम शनि मंदिर जाकर तेल का दीया जलाएं।

विज्ञापन

12. मीन राशि

जीविका का प्रयास सार्थक होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। व्यर्थ की उलझन रहेगी। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। सुबह किसी कुत्ते को रोटी भी दें तो दिन अच्छा रहेगा। शनि देव के बीज मंत्र का जाप करें।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ