Aaj Ka Rashifal: आज कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी का भाग्यफल

Aaj Ka Rashifal: ग्रह और नक्षत्रों की स्थिति का आकलन कर दैनिक राशिफल तैयार किया जाता है, जिससे दिनभर की घटने वाली घटनाओं के बारे में पता चलता है. आप जानना चाहते हैं कि आज मंगलवार का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो उसके लिए पढ़ें 28 अक्टूबर 2025 का राशिफल.

Aaj Ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal 28 October 2025: द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 28 अक्टूबर 2025 को कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि रहेगी. साथ ही पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र रहेगा जिसके समाप्त होने पर उत्तराषाढ़ा नक्षत्र का आरंभ होगा. इसके साथ ही तैतिल और गर करण रहेगा. आज ग्रह और नक्षत्रों की स्थिति के मुताबिक, दिन कैसा रहेगा आप यहां राशिफल पढ़ जान सकते हैं. चलिए पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं कि सभी 12 राशियों के जातकों के लिए आज यानी 28 अक्टूबर 2025, हनुमान जी को समर्पित मंगलवार का दिन कैसा रहेगा.

विज्ञापन

मेष राशि

विज्ञापन

कार्यस्थल पर अधिकारियों से मतभेद संभव है. सुख – सुविधा के सामान में धन खर्च होगा. पारिवारिक जनों का सहयोग मिलेगा. आपसी संबंधों में मधुरता आएगी. न्यायापक्ष मजबूत होगा.

वृषभ राशि

विज्ञापन

आकस्मिक कोई बड़ा खर्च होने की आशंका है. कार्यस्थल पर व्यस्तता रहेगी. जल्दबाजी से हानि संभव है. विवाद न करें, परिवारिक क्लेश होगा.

मिथुन राशि

विज्ञापन

पिता के साथ किसी जरूरी विषय पर चर्चा होगी. पुराना धन मिल सकता है. रुके कार्य पूर्ण होंगे, संतान के विवाह संबंधित समस्या रहेगी. अनाज तिलहन व्यवसायियों के लिए समय व्यस्तता पूर्ण रहेगा.

कर्क राशि

विज्ञापन

अपनी गलतियों के नजरअंदाज न करें. व्यवसायिक नई योजना बनेगी. कार्यपद्धति में सुधार से लाभ बढ़ेगा. घर-बाहर पूछ-परख रहेगी. जीवनसाथी के प्रति अपना व्यवहार ठीक करें. अपने आप को संभालें संगती बदलें.

सिंह राशि

विज्ञापन

कारोबार में मंदी की वजह से परेशान रहेंगे. शत्रु सक्रिय रहेंगे, थकान हो सकती है. धार्मिक आस्था में वृद्धि होगी. चिंता तथा तनाव रह सकता है. कार्यसिद्धि होगी.

कन्या राशि

विज्ञापन

जल्दबाजी में हानि से बचें. परिवार में चिंता तथा तनाव रहेंगे. कार्यस्थल पर विवाद से बचें. वाहन, मशीनरी व अग्नि के प्रयोग में सावधानी रखें. नए दोस्त बनेंगे.

विज्ञापन

तुला राशि

आपकी वाक् शैली से लोग प्रभावित होंगे. माता से अकारण वाक् युद्ध होगा. यात्रा सफल रहेगी, प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी. राजकीय बाधा दूर होगी, कीमती वस्तुएं संभालकर रखें.

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

कार्यक्षमता में वृध्दि होगी. भय, पीड़ा, चिंता तथा तनाव रहेंगे. संपत्ति के कार्य लाभ देंगे. उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे. धनलाभ होगा, संतान की नौकरी लगने से प्रसन्न रहेंगे.

विज्ञापन

धनु राशि

किसी की सुनि-सुनाइ बातों पर ध्यान दें. दोस्तों के साथ मन-मुटाव होगा. विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा. पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा. रुके कार्यों में गति आएगी.

विज्ञापन

मकर राशि

निवेश से लाभ होगा. वाणी पर नियंत्रण रखें, नहीं तो बनते कार्य बिगड़ सकते हैं. दु:खद समाचार मिल सकता है. कार्य की अधिकता से निजी कार्य प्रभावित होंगे.

विज्ञापन

कुंभ राशि

कभी-कभी ज्यादा होशियारी भी नुकसान देती है. कार्यस्थल पर किसी अधिकारी से संबंधों में मजबूती आएगी. विवाह के लिए किये प्रयास सफल होंगे. प्रतिष्ठा वृद्धि होगी.

विज्ञापन

मीन राशि

परिजनों से शुभ समाचार मिलेगा. आत्मसम्मान बढ़ेगा साथ ही शत्रु परास्त होंगे. आप के अपने आपके विरुद्ध षड्यंत्र रचेंगे. विवाद से बचें, बच्चों के विवाह की चिंता रहेगी.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ