Aaj Ka Rashifal: कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए बढ़िया रहेगा आज का दिन, पढ़ें 28 मार्च 2026 का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: आज शनिवार का दिन है, जो कई राशियों के लिए अच्छा तो कुछ लोगों के लिए बेकार रहेगा. अगर आप जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए खुशियां लेकर आया है या नहीं तो उसके लिए पढ़ें नीचे दिया हुआ 28 मार्च 2026 का राशिफल.

Aaj Ka Rashifal 28 March 2026

Credit- News24 Graphics

Aaj Ka Rashifal 28 March 2026: द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 28 मार्च 2026 को चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है. साथ ही पुष्य नक्षत्र, सुकर्मा योग और दिशाशूल पूर्व दिशा रहेगी, जबकि ग्रह चंद्र का नक्षत्र गोचर होगा. आइए अब पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं 28 मार्च 2026, शनिवार के 12 राशियों के राशिफल के बारे में.

विज्ञापन

मेष राशि: 
आज आपको अपने करियर के प्रति महत्वपूर्ण फैसले लेने पड़ेंगे. उम्मीद है कि आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा. इसके अलावा परिवार के साथ लंबी यात्रा करने का योग है.

विज्ञापन

वृषभ राशि: 
आज किसी सामाजिक समारोह में आप शामिल होंगे. आज आप दूसरों के मामलों में पड़ेंगे तो नुकसान ही होगा. साथ ही बिना मांगे अपनी राय किसी को न दें. उम्मीद है कि पिता के साथ आज आपकी किसी गंभीर विषय पर चर्चा होगी.

मिथुन राशि: 
आज आपकी धार्मिक कार्यों में सहभागिता रहेगी. मिथुन राशि के जातक आज समय रहते अपने कार्यों को पूर्ण करेंगे तो ठीक रहेगा. हालांकि, कारोबार विस्तार के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है.

विज्ञापन

कर्क राशि: 
मनचाहा जीवनसाथी मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा. उम्मीद है कि आपके व्यवहार से लोग आकर्षित होंगे. साथ ही आपको भाई-बहनों से स्नेह मिलेगा. शाम से पहले आप कोई विद्युत उपकरण खरीद सकते हैं.

सिंह राशि: 
पूंजी निवेश से आपको लाभ होगा. शाम से पहले नए वस्त्रों की प्राप्ति होगी. हालांकि, वाहन पर धन खर्च होगा. यदि आज आप जरूरतमंद लोगों की मदद करेंगे तो रुके कार्य बन जाएंगे.

विज्ञापन

कन्या राशि: 
कारोबार में नई तकनीक से लाभ होगा. हालांकि, कार्य की अधिकता से तनाव रहेगा. इसके अलावा कार्यस्थल पर कर्मचारियों की अनियमिता से परेशान रहेंगे. यदि आप किसी से अपने मन की बात कहना चाहते हैं तो उसके लिए समय ठीक नहीं है.

तुला राशि: 
वित्तीय मामलों में तुला राशि के जातक दूसरों पर भरोसा न करें. उम्मीद है कि आपके भावनात्मक संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी. इसके अलावा नौकरी में तरक्की होने के आसार हैं.

विज्ञापन

वृश्चिक राशि: 
शिक्षा स्थल पर विवाद की स्थिति को टालेंगे तो अच्छा रहेगा. यदि आप आज कोई बड़ा काम करने जा रहे हैं तो परिवार के बारे में जरूर सोचें. साथ ही समझदारी से फैसले करें.

विज्ञापन

धनु राशि: 
आज आपको आकस्मिक धन प्राप्त हो सकता है. उम्मीद है कि कुछ लोग आपसे प्रभावित होंगे और आपकी मदद करेंगे. सेहत आज के दिन धनु राशि वालों की ठीक रहेगी.

मकर राशि: 
लंबे समय से चले आ रहे विवाद आज सुलझ सकते हैं. इसके अलावा संतान सुख मिलना संभव है. बता दें कि आपकी कुंडली में विदेश जाने के योग बन रहे हैं. हालांकि, किसी की नकल करने के चक्कर में आप अपना नुकसान करवा सकते हैं.

विज्ञापन

कुंभ राशि: 
आपको अपने व्यवहार और आचरण को बदलने की जरूरत है, नहीं तो आप सभी से दूर होने लगेंगे. शाम से पहले आपको किसी जरूरी काम में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है.

मीन राशि: 
आज आप अपने परिवार के खिलाफ जाकर कुछ काम कर सकते हैं. हालांकि, जल्दबाजी से नुकसान होगा. संचित धन का उपयोग आज आप सतर्कतापूर्वक करें. शाम से पहले पैर में चोट लग सकती है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ